NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
असम: नागरिकता कानून के विरोध में बंद
तकरीबन 50 संगठनों ने आज असम बंद का आह्वान किया हैI
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट, आईएएनएस
23 Oct 2018
Assam Bandh
Image Courtesy: Deccan Herald

गुवाहाटी: तकरीबन 50 संगठनों ने आज असम बंद का आह्वान किया हैI सुबह ही प्रदर्शनकारी रेल की पटरियों बैठ गये और बैरीकेड भी खड़े करने की कोशिश की ताकि पूरे राज्य में रेल सेवा अवरुद्ध की जा सकेI  

नवम्बर के अंत में शुरू होने वाले संसद के शीत सत्र में केंद्र सरकार नागरिकता (संशोधन) कानन-2016 को पारित करने की कोशिश करने वाली हैI इसी का विरोध करने के लिए कृषक मुक्ति संग्राम समिति (KMSS), असोम जतियाताबादी युबा छात्र परिषद् (AJYCP) सहित अन्य कई संगठनों ने इस 12 घंटों के बंद का आह्वान किया थाI   

संयुक्त संसदीय कमेटी (JPC) ने गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ एक मीटिंग कीI इसके बाद कांग्रेस और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने भी इस बंद का समर्थन कियाI

यह कानून बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आये गैर-मुस्लिम लोगों को देश की नागरिकता देने की बात करता हैI असम के कई संगठनों ने इसका भारी विरोध कियाI गौरतलब है कि असम में इस वक़्त भाजपा की ही सरकार है और इसके मुख्यमंत्री हैं सर्बनंदा सोनोवालI

भाजपा के नेतृत्ववाली असम सरकार में शामिल असोम गन परिषद् (AGP) ने JPC की प्रस्तावित मीटिंग के विरोध में रैली निकाल रही हैI AGP का अनुमान है कि इस रैली में कम-से-कम 50,000 लोग हिस्सा लेंगेI  

बंद बुलाने वाले संगठन इस बात का विरोध कर रहे हैं कि बिना असम का दौरा किये गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ JPC की दूसरी बार मीटिंग बुलाई जा रही है और कहा जा रहा है कि यह मीटिंग तमाम विचारों का सामंजस्य करने के लिए बुलाई जा रही हैI

इसी बीच सोमवार को कुछ भाजपा नेता सोनोवाल से मिले ताकि उन्हें इस बात के लिए मनाया जा सके कि 17 नवम्बर को गुवाहाटी में होने वाली बंगाली सगठनों की मीटिंग के लिए सरकार द्वारा अनुमति न दी जायेI यह मीटिंग नागरिकता कानून के समर्थन में की जा रही हैI

असम के वित्त मंत्री बिस्वा सर्मा ने कहा कि, “17 नवम्बर को होने वाली मीटिंग से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती हैI हम 17 नवम्बर की मीटिंग नहीं होने देंगेI”

उन्होंने कहा कि गुवाहाटी उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार बंद बुलाना गैरकानूनी हैI उन्होंने कहा कि, “कोर्ट ने बंद को गैरकानूनी कहा हैI हमें कोर्ट के निर्देश का पालन करना पड़ेगाI जिन्होंने बंद बुलाया है यदि वे कुछ नुक्सान करते हैं तो उन्हें इसकी भरपाई करनी होगीI”

KMSS ने साफ़ किया किया कि उनका संगठन बंद बुलाने का समर्थन नहीं करता लेकिन आज का बंद बुलाना उनकी मजबूरी थी क्योंकि राज्य सरकार निरंकुश हो चुकी हैI KMSS के नेता अखिल गोगोई ने कहा कि, “हम सरकार को [असम को] दूसरा जम्मू और कश्मीर या त्रिपुरा नहीं बनाने देंगे, जहाँ कि मूल निवासी अब अल्पसंख्यक बन चुके हैंI”

Assam
Assam Bandh
Citizenship Bill 2016

Related Stories

असम में बाढ़ का कहर जारी, नियति बनती आपदा की क्या है वजह?

असम : विरोध के बीच हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 3 मिलियन चाय के पौधे उखाड़ने का काम शुरू

ज़मानत मिलने के बाद विधायक जिग्नेश मेवानी एक अन्य मामले में फिर गिरफ़्तार

असम की अदालत ने जिग्नेश मेवाणी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

सद्भाव बनाए रखना मुसलमानों की जिम्मेदारी: असम CM

असम: बलात्कार आरोपी पद्म पुरस्कार विजेता की प्रतिष्ठा किसी के सम्मान से ऊपर नहीं

उल्फा के वार्ता समर्थक गुट ने शांति वार्ता को लेकर केन्द्र सरकार की ‘‘ईमानदारी’’ पर उठाया सवाल

गुवाहाटी HC ने असम में बेदखली का सामना कर रहे 244 परिवारों को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की

असम: नागांव ज़िले में स्वास्थ्य ढांचा उपलब्ध होने के बावजूद कोविड मरीज़ों को स्थानांतरित किया गया

दक्षिण पश्चिम असम में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खस्ताहाल–II


बाकी खबरें

  • Mirganj Redlight Area
    विजय विनीत
    मीरगंज रेडलाइट एरियाः देह व्यापार में धकेली गईं 200 से ज़्यादा महिलाओं को आख़िर कैसे मिला इंसाफ़?
    31 Jan 2022
    EXCUSIVE:  यह दुनिया में सबसे बड़ा मामला है,  जिसमें एक साथ 41 मानव तस्करों को कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इसी प्रकरण में आगरा के राजकीय नारी संरक्षण गृह की अधीक्षक गीता राकेश को…
  • Hum Bharat Ke Log
    कुमुदिनी पति
    विशेष: लड़ेगी आधी आबादी, लड़ेंगे हम भारत के लोग!
    31 Jan 2022
    सचमुच हम भारत के लोग.....हम देश की आधी आबादी आज इतिहास के किस मोड़ पर खड़े हैं? जो हो रहा है वह अप्रत्याशित है!
  • akhilesh
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    बहस: अखिलेश यादव अभिमन्यु बनेंगे या अर्जुन!
    31 Jan 2022
    अगर भाजपा और संघ के प्रचारकों के दावों पर जाएं तो उन्हें यकीन है कि अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह की तरह राजनीति के सभी दांव जानने वाले ज़मीनी नेता नहीं हैं। सात चरणों में होने वाले यूपी के…
  •  Julian Assange
    अब्दुल रहमान
    पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 
    31 Jan 2022
    विकीलीक्स द्वारा साझा की गई जानकारी ने दमनकारी सरकारों की कथनी और करनी के बीच अंतर और उनके सावधानीपूर्वक तैयार किये गये आख्यानों का भंडाफोड़ कर उनके खिलाफ प्रतिरोध को सशक्त बनाने का काम किया है। 
  • reclaim republic
    लाल बहादुर सिंह
    देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है
    31 Jan 2022
    अभी जो युवाओं के आक्रोश का विस्फोट हुआ उसके पीछे मामला तो रेलवे की कुछ परीक्षाओं का था, लेकिन आंदोलन का विस्तार और आवेग यह बता रहा है कि यह महज़ एक परीक्षा नहीं वरन रोज़गार व नौकरियों को लेकर युवाओं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License