चार राज्यों और केंद्र शासित पुडुचेरी में हुए चुनावों में पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को बढ़त है जबकि तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अपने प्रतिद्वंद्वी और 10 सालों से राज्य में शासन कर रही ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) पर बढ़त बनाए हुए है। असम में भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बढ़त बनाये हुए है. केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को बढ़त मिल गई है।