NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बाबरी मस्जिद मामले में वादी इकबाल अंसारी पर हमला
बाबरी मस्जिद-राम जन्म भूमि मामले में मुख्य वादियों में शामिल दिवंगत हाशिम अंसारी के बेटे इकबाल अंसारी पर मंगलवार को उनके घर पर ही हमला किया गया। अंसारी ने दावा किया कि उन्हें धमकी दी गई है कि अगर उन्होंने मामला वापस नहीं लिया तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Sep 2019
Iqbal ansari
फोटो साभार : पत्रिका

अयोध्या मामले में अब अदालत के बाहर भी हलचल तेज़ हो गई है और अब मुस्लिम पक्षकारों के वकील को धमकी देने के साथ-साथ वादी पर भी हमला शुरू हो गया है। 

ख़बर है कि बाबरी मस्जिद-राम जन्म भूमि मामले में मुख्य वादियों में शामिल दिवंगत हाशिम अंसारी के बेटे इकबाल अंसारी पर मंगलवार को उनके घर पर ही हमला किया गया। 

अंसारी ने दावा किया कि उन्हें धमकी दी गई है कि अगर उन्होंने मामला वापस नहीं लिया तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।

उनके सुरक्षा कर्मी ने उन्हें हमलावरों से बचाया। पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में ले लिया है।

अंसारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति और महिला उनके आवास पर आए।

उन्होंने कहा, ‘‘ महिला ने वर्तिका सिंह के तौर पर खुद का परिचय दिया और दावा किया कि वह अंतरराष्ट्रीय शूटर है। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं विवाद में से अपना दावा वापस ले लूं और ऐसा नहीं करने पर उसने धमकी दी कि वह मुझे गोली मार देगी।’

अंसारी ने बताया, ‘‘ इसके बाद उन्होंने मुझ पर हमला किया, लेकिन मेरे सुरक्षा कर्मी ने मुझे बचा लिया।’’ 

उन्होंने कहा कि उन्हें हमले में चोट नहीं आई है।

फैज़ाबाद के पुलिस अधीक्षक (नगर) विजय पाल सिंह ने कहा, ‘‘ हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है।’’

\जब उनसे पूछा गया कि क्या पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है तो उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आपको बता दूंगा।’’

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में सुन्नी वक्फ बोर्ड और अन्य मुस्लिम पक्षकारों की तरफ से मुकदमा लड़ने पर वरिष्ठ वकील राजीव धवन को कथित रूप से धमकाने पर दो व्यक्तियों से जवाब तलब किया है।

इसे पढ़ें : अयोध्या मामला: वरिष्ठ वकील राजीव धवन को धमकी देने वालों को न्यायालय का नोटिस

प्रमुख याचिकाकर्ता एम सिद्दीक तथा ऑल इंडिया सुन्नी वक्फ़ बोर्ड की ओर से पेश हो रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन ने पूर्व सरकारी अधिकारी एन षणमुगम और राजस्थान के निवासी संजय कलाल बजरंगी के खिलाफ शुक्रवार को शीर्ष अदालत में अवमानना याचिका दायर की थी। उनका कहना है कि मुस्लिम पक्षकारों की ओर पैरवी करने की वजह से उन्हें धमकी दी जा रही है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

babri masjid
Attack on Iqbal Ansari
Ram Mandir
Muslim parties' lawyer threatened
hindu-
indian hindu-muslim

Related Stories

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

राम मंदिर के बाद, मथुरा-काशी पहुँचा राष्ट्रवादी सिलेबस 

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग के क्षेत्र को सुरक्षित रखने को कहा, नई याचिकाओं से गहराया विवाद

काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी विवाद: ईद बाद वकील कमिश्नर लेंगे परिसर का जायज़ा

हिजाब को गलत क्यों मानते हैं हिंदुत्व और पितृसत्ता? 

अयोध्या: राजनीति के कारण उपेक्षा का शिकार धर्मनिरपेक्ष ऐतिहासिक इमारतें

यूपी चुनाव, पांचवां चरण: अयोध्या से लेकर अमेठी तक, राम मंदिर पर हावी होगा बेरोज़गारी का मुद्दा?

यूपी चुनाव: अयोध्यावादियों के विरुद्ध फिर खड़े हैं अयोध्यावासी

भाजपा ने फिर उठायी उपासना स्थल क़ानून को रद्द करने की मांग

कोलकाता: बाबरी मस्जिद विध्वंस की 29वीं बरसी पर वाम का प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • working women
    सोनिया यादव
    ग़रीब कामगार महिलाएं जलवायु परिवर्तन के चलते और हो रही हैं ग़रीब
    03 Feb 2022
    सीमित संसाधनों में रहने वाली गरीब महिलाओं का जीवन जलवायु परिवर्तन से हर तरीके से प्रभावित हुआ है। उनके स्वास्थ्य पर बुरा होने के साथ ही उनकी सामाजिक सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है, इससे भविष्य में…
  • RTI
    अनुषा आर॰
    गुजरात में भय-त्रास और अवैधता से त्रस्त सूचना का अधिकार
    03 Feb 2022
    हाल ही में प्रदेश में एक आरटीआई आवेदक पर अवैध रूप से जुर्माना लगाया गया था। यह मामला आरटीआई अधिनियम से जुड़ी प्रक्रियात्मक बाधाओं को परिलक्षित करता है। यह भी दिखाता है कि इस कानून को नागरिकों के…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: ये दुःख ख़त्म काहे नहीं होता बे?
    03 Feb 2022
    तीन-तीन साल बीत जाने पर भी पेपर देने की तारीख़ नहीं आती। तारीख़ आ जाए तो रिज़ल्ट नहीं आता, रिज़ल्ट आ जाए तो नियुक्ति नहीं होती। कभी पेपर लीक हो जाता है तो कभी कोर्ट में चला जाता है। ऐसे लगता है जैसे…
  • Akhilesh Yadav
    भाषा
    लोकतंत्र को बचाने के लिए समाजवादियों के साथ आएं अंबेडकरवादी : अखिलेश
    03 Feb 2022
    सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि, "मैं फिर अपील करता हूं कि हम सब बहुरंगी लोग हैं। लाल रंग हमारे साथ है। हरा, सफेद, नीला… हम चाहते हैं कि अंबेडकरवादी भी साथ आएं और इस लड़ाई को मजबूत करें।"
  • Rahul Gandhi
    भाषा
    मोदी सरकार ने अपनी नीतियों से देश को बड़े ख़तरे में डाला: राहुल गांधी
    03 Feb 2022
    कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि एक किंग हैं, शहंशाह हैं, शासकों के शासक हैं। राहुल गांधी ने दो उद्योगपतियों का उल्लेख करते हुए सदन में कहा कि कोरोना के समय कई…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License