NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
एशिया के बाकी
बच्चों के लिए नरक बन गया है यमन : संयुक्त राष्ट्र
"यमन में आज बच्चों के लिए जीना दुश्वार हो गया है। यह देश सिर्फ 50 से 60 फीसदी बच्चों के लिए ही नरक नहीं बन गया है बल्कि हर बच्चे और बच्ची के लिए नरक बन गया है।"
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
05 Nov 2018
AMAL HUSAIN
भुखमरी की शिकार बच्ची अमाल हुसैन। फोटो साभार : न्यूयॉर्क टाइम्स

यूनिसेफ के मध्यपूर्व एवं उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्रीय निदेशक का कहना है कि यमन में युद्ध ने पूरे देश को बच्चों के लिए नरक बना दिया है। क्षेत्रीय निदेशक गीर्ट कैप्पेलियर ने इस रविवार को संवाददाता सम्मेलन में यमन में मानव निर्मित आपदा के बारे में बात की। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक, यमन में 1.4 करोड़ लोग यानी देश की आधी आबादी भुखमरी के हालात से गुजर रही है।

कैप्पेलियर ने यमन की यात्रा के बाद जॉर्डन के अम्मान में कहा,"यमन में आज बच्चों के लिए जीना दुश्वार हो गया है। यह देश सिर्फ 50 से 60 फीसदी बच्चों के लिए ही नरक नहीं बन गया है बल्कि हर बच्चे और बच्ची के लिए नरक बन गया है।"

यूनिसेफ क्षेत्रीय निदेशक ने कहा, "मैंने होदेदिया बंदरगाह का दौरा किया। यह बंदरगाह यमन की 70 से 80 फीसदी आबादी की जीवनरेखा है। होदेदिया बंदरगाह के कारण ही यहां व्यावसायिक व मानवीय आपूर्ति होती है।"

शनिवार से होदेदिया के आसपास लड़ाई तेज हो गई है। हौती विद्रोहियों नें होदेदिया के साथ-साथ राजधानी सना पर भी नियंत्रण कर लिया है। 

सरकारी टेलीविजन की रविवार की खबर के मुताबिक, 50 से ज्यादा हौती विद्रोही और सरकार समर्थक 17 लड़ाके इस झड़प में मारे गए लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह मौतें कब हुई।

आपको बता दें कि यमन काफी समय से हिंसा का शिकार है और लाखों लोग भुखमरी का शिकार हैं। पिछले दिनों भुखमरी की शिकार एक सात साल की बच्ची अमाल हुसैन की तस्वीर दुनियाभर में वायरल हो रही है। यह तस्वीर न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी है और इस तस्वीर को पुलित्जर पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर टेलर हिक्स ने लिया है। ये बच्ची यूनीसेफ के मोबाइल क्लीनिक में भर्ती थी। इस तस्वीर ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। इस तस्वीर से साफ है कि यमन में क्या हालात हैं। आपको बता दें अरब देशों में यमन सबसे अधिक गरीब है। यह देश 2014 से ही युद्ध का सामना कर रहा है।

(इनपुट आईएएनएस)

yemen
YEMEN WAR
yemen crisis
starvation
GULF Countries

Related Stories

क्या यमन में युद्ध खत्म होने वाला है?

यमन में ईरान समर्थित हूती विजेता

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

रूस-यूक्रेन विवाद : जब दुनिया सॉफ्ट पावर का इस्तेमाल कर रही है, तब सामने आया खेल संस्थाओं का पाखंड

पड़ताल दुनिया भर कीः यमन का ड्रोन हमला हो या यूक्रेन पर तनाव, कब्ज़ा और लालच है असल मकसद

डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर मानवीय संकटों की अलोकप्रियता को चुनौती

यमन में एक बच्चा होना बुरे सपने जैसा है

यमन के लोगों ने सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया, युद्ध के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया

नया प्रवासी विधेयक : देर से लाया गया कमज़ोर बिल

हाउथी और सरकार समर्थक सैनिकों के बीच यमन के मारिब में लड़ाई तेज़


बाकी खबरें

  • Modi
    अनिल जैन
    PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?
    01 Jun 2022
    प्रधानमंत्री ने तमाम विपक्षी दलों को अपने, अपनी पार्टी और देश के दुश्मन के तौर पर प्रचारित किया और उन्हें खत्म करने का खुला ऐलान किया है। वे हर जगह डबल इंजन की सरकार का ऐसा प्रचार करते हैं, जैसे…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत
    01 Jun 2022
    महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में आज तीन महीने बाद कोरोना के 700 से ज्यादा 711 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    चीन अपने स्पेस स्टेशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रहा है
    01 Jun 2022
    अप्रैल 2021 में पहला मिशन भेजे जाने के बाद, यह तीसरा मिशन होगा।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : मेरठ के 186 स्वास्थ्य कर्मचारियों की बिना नोटिस के छंटनी, दी व्यापक विरोध की चेतावनी
    01 Jun 2022
    प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बिना नोटिस के उन्हें निकाले जाने पर सरकार की निंदा की है।
  • EU
    पीपल्स डिस्पैच
    रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ
    01 Jun 2022
    ये प्रतिबंध जल्द ही उस दो-तिहाई रूसी कच्चे तेल के आयात को प्रभावित करेंगे, जो समुद्र के रास्ते ले जाये जाते हैं। हंगरी के विरोध के बाद, जो बाक़ी बचे एक तिहाई भाग ड्रुज़बा पाइपलाइन से आपूर्ति की जाती…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License