NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बेतुके बयान:मुद्दों से भटकाने की रणनीति तो नहीं ?
जब हम इस तरह के बयानों पर बहस करते हैं तो कहीं न कहीं उनकी रणनीति में फंस जाते हैं,क्योंकि वो भी यही चाहते हैं कि लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से हटाया जा सके |
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 Apr 2018
बिप्लव देव
Image Courtesy: indianexpress.com

आज कल भारतीय राजनीती में बेतुकी बयानबाज़ी का नया दौर शुरू हुआ है,जिसमें सत्ताधारी दल भाजपा के नेता सबसे अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं | इनके कई मुख्यमंत्रीयों और केन्द्रीय मंत्रीयों के बीच में बेतुकी,आधारहीन और तथ्यविहीन वयानाबाज़ी की प्रतिस्पर्धा को जीतने की होड़ लगी है | एक से बढ़कर एक बेतुके बयान दिए जा रहे हैं | ऐसे में सबसे आसन होगा  कि इनको पागलपन या बेफखुफाना बयान समझा जाए और इसे हंसी में उड़ा दिया जाए | परन्तु ये सब इतना सीधा नहीं है,जब हम इन नेताओ के बयानों को देखते हैं तो ऐसा लगता है कि वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकने के लिए इन्हें दिया जा रहा है  | इनके बेतुके बयानों की सूचि देखें तो बहुत बड़ी है I

परन्तु हाल ही में त्रिपुरा के नये नवले मुख्यमंत्री और मोदी जी के  हीरे  श्रीमान बिप्लव देव जी  फिलहाल इस प्रतिस्पर्धा को जीतते हुए दिख रहे हैं | उनके कुछ दिनों के बयान काफी हास्यापद हैं और उनकी मानसिकता को दर्शाते हैं | जैसे उन्होंने कुछ दिन पहले कहा कि महाभारत के समय इंटरनेट जैसी तकनीक थी , फिर उन्होंने एक बयान में  डायना हेडेन के 1997 में विश्व सुंदरी बनने पर भी सवाल उठाया | इसके बाद मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मेकेनिकल इंजीनियरों को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए,बल्कि सिविल इंजीनियरों को जाना चाहिए | उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए राजनीतिक दलों के चक्कर काटने के बदले पान की दुकान खोलनी चाहिए | उन्होंने युवाओं को डेयरी में करियर बनाने और गाय पालने के लिए भी कहा है | 

इस पूरी प्रतिस्पर्धा में भाजपा के ‘वाइब्रेंट गुजरात’ के नेता कैसे पीछे रहते |  गुजरात के  मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने नया बयान दिया है | उन्होंने  पौराणिक कथाओ के पात्र नारद की तुलना सर्च इंजन गूगल से की और कहा कि संत नारद को पूरी दुनिया के बारे में जानकारी होती थी , ठीक वैसे ही जैसे आज गूगल सर्च इंजन लोगों को प्रदान करता है। सिर्फ इतना ही नहीं दूसरी तरफ गुजरात विधानसभा के स्पीकर ने एक और बिना सिर-पैर की बात की और कहा की आंबेडकर ब्राहमण थे | जबकी पूरी दुनिया जानती है कि वो सदा ही जाति और वर्ण के खिलाफ लड़ते रहे | लेकिन जब पूरे देश में एक प्रतिस्पर्धा चल रही हो तो फिर इस तरह के बयानों का आना कोई अचंभा नहीं है |

इस तरह के बयानों की फेरहिस्त बहुत ही लंम्बी है,कई सामाजिक कार्यकर्ताओ के अनुसार ये इनकी रणनीति है | उनका मानना है कि जब हम इस तरह के बयानों पर बहस करते हैं तो कही न कही हम उनकी रणनीति में फंस जाते हैं | क्योंकि वो भी तो यही चाहते हैं कि लोगों का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाया जा सके |

त्रिपुरा के चुनाव में भाजपा ने पूरे अभियान में राज्य में विकास और तकनीक के विकास की बात की थी I परन्तु आज उनके मुख्यमंत्री तकनीक को लेकर जो बयानबाज़ी कर रहे हैं वो उन बातों से पूरी तरह से भिन्न है | जहाँ चुनाव में वो त्रिपुरा के सभी परिवारों को नौकरी देने की बात कर रहे थे , वहीं आज वो कह रहे हैं कि पढ़े लिखे नौजवान नौकरी के लिए सरकार के पीछे न दौड़ें बल्कि पान बेचें या फिर गाय पालें | जहाँ राज्य का पूरा चुनाव बेरोज़गारी के मुद्दे पर जीता गया वहाँ अब वो अपने इस वादे को पूरा करने के बजाए युवाओं को पान बेचने की सलहा दे रहे हैं | ये प्रधनमंत्री के चाय और पकोड़े के बयान से भिन्न नहीं है I

 हम अगर आज मुख्यधारा की मिडिया की बहसों को देखते हैं तो ये लगता है कि मुद्दों से  भटकाने की अपनी रणनीति में वह सफल होते दिख रहे हैं | जो देश के मुख्य मुद्दे हैं जैसे बेरोज़गारी ,महिला सुरक्षा ,बढती महंगाई, पेट्रोल-डीज़ल के दाम, इनसे ध्यान हटाकर बड़े ही शातिर ढंग से देश का को गुमराह किया जा रहा है | सारी बहस की दिशा ही मोड़ दी जा रही है  और इस तरह बिना मतलब बेतुके बयानों की बहस में हमे उलझाया जा रहा है  |   

बिप्लव देव
भाजपा
त्रिपुरा
त्रिपुरा मुख्यमंत्री
गुजरात मुख्यमंत्री
भारत

Related Stories

“हवा में रहेगी मेरे ख़्याल की बिजली...”

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

“हवा में रहेगी मेरे ख़्याल की बिजली...”

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध

झारखण्ड भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल, 2017: आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार

यूपी: योगी सरकार में कई बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप

मोदी के एक आदर्श गाँव की कहानी


बाकी खबरें

  • Governor
    अनिल जैन
    विचार-विश्लेषण: विपक्ष शासित राज्यों में समानांतर सरकार चला रहे हैं राज्यपाल
    22 Dec 2021
    संविधान निर्माताओं ने संविधान में जब राज्यपाल पद का प्रावधान किया था तो इसके पीछे उनका मकसद केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल बनाना और देश के संघीय ढांचे को मजबूत करना था...मगर अफ़सोस ऐसा हो न सका…
  • aadhar
    अजय कुमार
    वोटर आईडी और आधार लिंकिंग : वोट कब्ज़ाने का नया हथियार!
    22 Dec 2021
    मोटे तौर पर कहें तो चुनाव संशोधन कानून 2021 पर भारत की विपक्षी पार्टियों का यही विरोध है कि जब वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाएगा तो ढेर सारी सूचनाओं की मालिक सरकार हो जाएगी। सरकार उन…
  • मौरिज़ियो कोपोला
    "क्यूबा की सोबराना वैक्सीन कोई चमत्कार नहीं, बल्कि राजनीतिक निर्णयों का नतीजा है"
    22 Dec 2021
    15 से 25 नवंबर तक, 35 इटेलियन स्वयंसेवकों ने क्यूबा के हवाना में सोबराना वैक्सीन पर एक नैदानिक परीक्षण में भाग लिया। कैरेबियाई द्वीप दुनिया भर में एकमात्र कम आय वाला देश है, जिसने अपनी सार्वजनिक और…
  • biden
    एम. के. भद्रकुमार
    दुनिया को गौर करना चाहिए कि बाइडेन की प्रेसीडेंसी ढलान पर है
    22 Dec 2021
    वेस्ट वर्जीनिया के डेमोक्रेटिक सीनेटर जो मैनचिन के 2.2 ट्रिलियन डॉलर पैकेज के विधेयक की विनाशकारी आलोचना इस ओर इशारा करती है कि विश्व की महाशक्ति अपनी ताक़त से कहीं अधिक ऊपर उड़ाने की कोशिश कर रही है।
  • college
    दित्सा भट्टाचार्य
    केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में तकरीबन 33% शिक्षण पद खाली 
    22 Dec 2021
    संसद में कनिष्ठ मानव संसाधन मंत्री के अनुसार केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के लिए स्वीकृत 18,905 संकाय पदों में से 1 अक्टूबर 2021 तक 6,333 पद रिक्त पड़े हुए थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License