NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
बिहार: जमालपुर के ऐतिहासिक रेल कारखाने के निजीकरण के विरोध में एकदिवसीय धरना
बिहार के मुंगेर स्थित रेल कारखाने के निजीकरण और डीजल इंजन शेड की समाप्त किए जाने की योजना के विरोध में जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
21 Sep 2019
Bihar protest

मुंगेर: बिहार के मुंगेर स्थित ऐतिहासिक जमालपुर रेल कारखाना के डीजल इंजन शेड को समाप्त करने की सरकार की योजना और इसी जगह इलेक्ट्रिक इंजन शेड स्थापित किये जाने की मांग को ले कर जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।  

इस धरने की अध्यक्षता करते हुए लेफ्ट के नेता दशरथ सिंह ने कहा, 'आज मोदी सरकार के नेतृत्व में देश निजीकरण की तरफ बढ़ रहा है। सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी हैं। यही कारण है आज ऐतिहासिक जमालपुर रेल कारखाना के अधीन डीजल इंजन शेड पतन की तरफ अग्रसर है। इसे लेकर बड़ी लड़ाई और चरणबद्ध आंदोलन की जरूरत है। वरना स्थानीय छात्र नौजवानों के सामने विकल्प और सुखद भविष्य की विकट समस्या उत्पन्न होने वाली है।'

वहीं, जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के सह संयोजक कन्हैया सिंह कहते हैं,'अगर सरकार यहां स्थापित डीजल शेड को समाप्त करना चाहती है तो फिर इलेक्ट्रिक शेड की स्थापना यहां की जाए जिससे कर्मचारियों के स्थानांतर का संकट समाप्त हो और आज धरने के माध्यम से केंद्र सरकार से हमारी मुख्य मांग भी यही है।'

आपको बता दें कि इससे पहले भी जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने  तीन सूत्री मांगों को रेल अधिकारी के समक्ष रखा था। इसमें जमालपुर डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड का जल्द से जल्द दर्जा देने और डीजल शेड के कर्मचारियों का स्थानांतरण अविलंब बंद करते हुए इन कर्मचारियों को जमालपुर रेल कारखाना में ही कार्यरत रखना प्रमुख मांग थी।

गौरतलब है कि 8 फरवरी 1862 को स्थापित ये जमालपुर रेल इंजन कारखाना भारत का पहला और एशिया का सबसे विशालतम रेल इंजन कारखाना है। डेढ़ सौ वर्षों से अधिक के अपने अतीत से ले कर आज तक रेलवे का जो कार्य इसे सौंपा गया उसे इसने बेहतर ढंग से पूरा करते हुए और अपना एक अलग अंतर्राष्ट्रीय मापदंड स्थपित किया है। जमालपुर रेल कारखाना पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के अधीनस्थ है।

Bihar
protest and the privatization
Railway factory
Railway construction

Related Stories

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

पटना : जीएनएम विरोध को लेकर दो नर्सों का तबादला, हॉस्टल ख़ाली करने के आदेश

बिहार: 6 दलित बच्चियों के ज़हर खाने का मुद्दा ऐपवा ने उठाया, अंबेडकर जयंती पर राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया

बिहार: विधानसभा स्पीकर और नीतीश सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध

बिहार में आम हड़ताल का दिखा असर, किसान-मज़दूर-कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता

पटना: विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त सीटों को भरने के लिए 'रोज़गार अधिकार महासम्मेलन'

बिहार बजट सत्र: विधानसभा में उठा शिक्षकों और अन्य सरकारी पदों पर भर्ती का मामला 

बिहार : सीटेट-बीटेट पास अभ्यर्थी सातवें चरण की बहाली को लेकर करेंगे आंदोलन

बिहार : आशा वर्कर्स 11 मार्च को विधानसभा के बाहर करेंगी प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • russia attack on ukrain
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन पर हमला, रूस के बड़े गेम प्लान का हिस्सा, बढ़ाएगा तनाव
    25 Feb 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से। यूक्रेन पर रूस हमला, जो सरासर अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है, के पीछे पुतिन द्वारा…
  • News Network
    न्यूज़क्लिक टीम
    आख़िर क्यों हुआ 4PM News Network पर अटैक? बता रहे हैं संजय शर्मा
    25 Feb 2022
    4PM News नामक न्यूज़ पोर्टल को हाल ही में कथित तौर पर हैक कर लिया गया। UP की राजधानी लखनऊ का 4PM News योगी सरकार की नीतियों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। 4PM News का आरोप है कि योगी…
  • Ashok Gehlot
    सोनिया यादव
    राजस्थान : कृषि बजट में योजनाओं का अंबार, लेकिन क़र्ज़माफ़ी न होने से किसान निराश
    25 Feb 2022
    राज्य के बजटीय इतिहास में पहली बार कृषि बजट पेश कर रही गहलोत सरकार जहां इसे किसानों के हित में बता रही है वहीं विपक्ष और किसान नेता इसे खोखला और किसानों के साथ धोखा क़रार दे रहे हैं।
  • ADR Report
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव छठा चरणः 27% दाग़ी, 38% उम्मीदवार करोड़पति
    25 Feb 2022
    एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार छठे चरण में चुनाव लड़ने वाले 27% (182) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं 23% (151) उम्मीदवारों पर गंभीर प्रकृति के आपराधिक मामले हैं। इस चरण में 253 (38%) प्रत्याशी…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव 2022: मोदी सभा में खाली कुर्सियां, योगी पर अखिलेश का तंज़!
    25 Feb 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे आवारा पशुओं के बढ़ते हुए मुद्दे की, जो यूपी चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकता है। उसके साथ ही अखिलेश यादव द्वारा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License