NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनते ही गौरक्षक हुए सक्रिय
मॉब लिंचिंग का मामला आया सामने
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
08 Aug 2017
बिहार में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनते ही गौरक्षक हुए सक्रिय

बिहार में जेडीयू और बीजेपी की सरकार बनते ही गौरक्षकों की सक्रियता का मामला सामने आया है। मांस व्यापारी 30 वर्षीय अलीमुद्दीन अंसारी को करीब 10 लोगों ने बुरी तरह हमला कर दिया जिससे अंसारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

रिपोर्ट के अनुसार इस घटना की जानकारी सबसे पहले भोजपुर न्यूज नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किया गया। ये ग्रुप चंदन पांडे द्वारा चलाया जाता है। पांडे शाहपुर शहर का बीजेपी का महासचिव है। 2 अगस्त की रात उसने ग्रुप में पोस्ट किया कि पश्चिम बंगाल की एक ट्रक रानीसागर के पास शहर से गुजरने वाली है जो 5 किलोमीटर दूर है। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 2 बजे तक बीजेपी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं का एक समूह ट्रक को रोकने के लिए शहर के पेट्रोल पंप के पास पहुंच गया। ट्रक को जब्त कर लिया गया और मांस के नमूने को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।

न्यूज क्लिक से बात करते हुए आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि ‘बिहार में नई सरकार बनने के 96 घंटे के भीतर ये मॉब लिंचिंग की पहली घटना सामने आई है। यह प्रधानमंत्री के उस मिथक को भी उजगार करता है जिसमें कहा गया था कि गौरक्षकों का बीजेपी और आरएसएस से कोई लेना देना नहीं है। इस तरह की घटनाओं में दिल्ली की सरकार के चलते भीड़ को शक्ति मिल गई है।’

बिहार संरक्षण और पशु सुधार अधिनियम, 1955 की धारा 3 में "गायों, बछड़ों, बैल, भैंसों का वध उस वक्त तक नहीं किया जा सकता है जब तक कि अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से अनुमति नहीं दी जाती है। जब 25 वर्ष या उससे अधिक उम्र का बछड़ा, बैल और भैंस नहीं हो जाता या प्रजनन और दूध देने में असमर्थ हैं, तो अधिकारी इसे अनुमति दे सकते हैं।"

4 अगस्त को स्थानीय लोगों और पुलिस श्रोतों ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि स्थानीय बीजेपी नेताओं चंदन पांडे, अंकित पांडे, राकेश तिवारी और पंकज तिवारी तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता निशू राव, कृषण कांत सिंह और धोनी उन लोगों में से थे जिन्होंने ट्रक को रोका था।

घटना के बाद शाहपुर में लोगों ने मांस के अवैध व्यापार पुलिस की निष्क्रियता को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों को इस व्यापार में लिप्त होने के चलते गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में स्लॉटर हाउस का मालिक सर्फुद्दीन खान और अजमुल्लाह खान को बिक्रमगंज से गिरफ्तार किया वहीं गुलाम खान को हरिहरगंज के रोहतास जिला से गिरफ्तार किया।  

न्यूज क्लिक द्वारा संग्रह किए गए आंकड़ों के अनुसार बिहार में वर्ष 2013 गौरक्षकों का मामला सामने आया था। इस घटना में पिक-अप वाहन के संदिग्ध चालक पर हमला किया गया था जिसमें उसके बाएं आंख की रौशनी चली गई थी।    

गायों की रक्षा के नाम पर गौरक्षकों ने देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों पर हमला किया जिसमें कई लोगों की जान चली गई। जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से मॉब लिंचिंग के 63 मामले सामने आ चुके हैं। वर्ष 2015 से अब तक 30 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है। इन घटनाओं में दलितों और मुस्लिमों को निशाना बनाया गया। जिन राज्यों में मॉब लिंचिंग की घटनाएं नहीं हुई थी वहां देखा गया है कि बीजेपी के सत्ता में आते ही इस तरह की घटना होने लगी है।  

 

बिहार
भाजपा
आरजेडी
जद(यू)
नितीश कुमार
गौ रक्षक

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय: आनिश्चित काल के लिए हुआ बंद

मध्यप्रदेश: एक और आश्रयगृह बना बलात्कार गृह!

मुज़फ्फरपुर सुधारगृह कांड: बिहार सरकार ने मुख्य आरोपी के अखबार को दिये थे लाखों के विज्ञापन

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था के खस्ता हाल

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

यूपी-बिहार: 2019 की तैयारी, भाजपा और विपक्ष

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध


बाकी खबरें

  • Nisha Yadav
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    चंदौली: निशा यादव हत्या मामले में सड़क पर उतरे किसान-मज़दूर, आरोपियों की गिरफ़्तारी की माँग उठी
    14 May 2022
    प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा- निशा यादव का कत्ल करने के आरोपियों के खिलाफ दफ़ा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
  • Delimitation
    रश्मि सहगल
    कैसे जम्मू-कश्मीर का परिसीमन जम्मू क्षेत्र के लिए फ़ायदे का सौदा है
    14 May 2022
    दोबारा तैयार किये गये राजनीतिक निर्वाचन क्षेत्रों ने विवाद के लिए नए रास्ते खोल दिए हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि विधानसभा चुनाव इस पूर्ववर्ती राज्य में अपेक्षित समय से देर में हो सकते हैं।
  • mnrega workers
    सरोजिनी बिष्ट
    मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?
    14 May 2022
    "किसी मज़दूर ने 40 दिन, तो किसी ने 35, तो किसी ने 45 दिन काम किया। इसमें से बस सब के खाते में 6 दिन का पैसा आया और बाकी भुगतान का फ़र्ज़ीवाड़ा कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा जो सूची उन्हें दी गई है…
  • 5 वर्ष से कम उम्र के एनीमिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में वृद्धि, 67 फीसदी बच्चे प्रभावित: एनएफएचएस-5
    एम.ओबैद
    5 वर्ष से कम उम्र के एनीमिया से ग्रसित बच्चों की संख्या में वृद्धि, 67 फीसदी बच्चे प्रभावित: एनएफएचएस-5
    14 May 2022
    सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, 2015-16 में किए गए सर्वेक्षण में 5 वर्ष से कम उम्र (6-59 महीने) के 58.6 प्रतिशत बच्चे इससे ग्रसित थे जबकि एनएफएचएस-5 के 2019-21 के सर्वे में इस बीमारी से ग्रसित बच्चों की…
  • masjid
    विजय विनीत
    ज्ञानवापी मस्जिद: कड़ी सुरक्षा के बीच चार तहखानों की वीडियोग्राफी, 50 फीसदी सर्वे पूरा
    14 May 2022
    शनिवार को सर्वे का काम दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के करीब आधे हिस्से का सर्वे हुआ। सबसे पहले उन तहखानों की वीडियोग्राफी कराई गई, जहां हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License