NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार : राजद नेता की हत्या से नाराज लोगों ने किशोर समेत 2 को मार डाला
वारदात से नाराज लोगों ने जमकर बवाल मचाया। संदिग्ध आरोपी के घर में आग लगा दी तथा वहां खड़े एक ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने तीन संदिग्धों की लाठी-डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी, जिनमें से दो की मौत हो गई।
आईएएनएस
02 Jan 2019
भीड़ ने संदिग्ध के घर में आग लगाई।
Image Courtesy: ndtv

बिहार शरीफ : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिले नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। सुबह राजद नेता व व्यवसायी इंदल पासवान का शव बरामद होने के बाद आक्रोशित लोगों ने तीन संदिग्धों की बुरी तरह पिटाई कर दी जिनमें एक किशोर भी शामिल था। इनमें से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, मघड़ा गांव निवासी इंदल पासवान अन्य किसी गांव से एक श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद बाइक से मंगलवार की देर रात अपने गांव लौट रहे थे। गांव के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। पासवान पिछले सप्ताह ही राजद से जुड़े थे।

रात में इंदल पासवान जब घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनको खोजना शुरू किया। बुधवार सुबह उनका शव गांव के पास ही मिला। घटनास्थल से उनकी बाइक भी मिली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

वारदात से नाराज लोगों ने जमकर बवाल मचाया। संदिग्ध आरोपी के घर में आग लगा दी तथा वहां खड़े एक ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने तीन संदिग्धों की लाठी-डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

दीपनगर के थाना प्रभारी धर्मेद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि लोगों की पिटाई से 16 वर्षीय रंजन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि संटू मालाकार (40) ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। इस मामले में एक अन्य घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

उन्होंने बताया कि राजद नेता पासवान 'कंस्ट्रक्शन मेटेरियल' के व्यापारी थे। आरोप है कि मंगलवार की सुबह उनका गोपाल पासवान के साथ किसी मामले को लेकर विवाद हुआ था।

घटना के संबंध में नालंदा के पुलिस उपाधीक्षक इमरान परवेज ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आपसी विवाद में हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। गांव में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।

Bihar
murder
RJD
indal paswan
Nitish Kumar
law and order
mob voilence
mob lynching

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

बिहार : जन संघर्षों से जुड़े कलाकार राकेश दिवाकर की आकस्मिक मौत से सांस्कृतिक धारा को बड़ा झटका

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’


बाकी खबरें

  • aicctu
    मधुलिका
    इंडियन टेलिफ़ोन इंडस्ट्री : सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के ख़राब नियोक्ताओं की चिर-परिचित कहानी
    22 Feb 2022
    महामारी ने इन कर्मचारियों की दिक़्क़तों को कई गुना तक बढ़ा दिया है।
  • hum bharat ke log
    डॉ. लेनिन रघुवंशी
    एक व्यापक बहुपक्षी और बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता
    22 Feb 2022
    सभी 'टूटे हुए लोगों' और प्रगतिशील लोगों, की एकता दण्डहीनता की संस्कृति व वंचितिकरण के ख़िलाफ़ लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है, क्योंकि यह परिवर्तन उन लोगों से ही नहीं आएगा, जो इस प्रणाली से लाभ उठाते…
  • MGNREGA
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    ग्रामीण संकट को देखते हुए भारतीय कॉरपोरेट का मनरेगा में भारी धन आवंटन का आह्वान 
    22 Feb 2022
    ऐसा करते हुए कॉरपोरेट क्षेत्र ने सरकार को औद्योगिक गतिविधियों के तेजी से पटरी पर आने की उसकी उम्मीद के खिलाफ आगाह किया है क्योंकि खपत की मांग में कमी से उद्योग की क्षमता निष्क्रिय पड़ी हुई है। 
  • Ethiopia
    मारिया गर्थ
    इथियोपिया 30 साल में सबसे ख़राब सूखे से जूझ रहा है
    22 Feb 2022
    इथियोपिया के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 70 लाख लोगों को तत्काल मदद की ज़रूरत है क्योंकि लगातार तीसरी बार बरसात न होने की वजह से देहाती समुदाय तबाही झेल रहे हैं।
  • Pinarayi Vijayan
    भाषा
    किसी मुख्यमंत्री के लिए दो राज्यों की तुलना करना उचित नहीं है : विजयन
    22 Feb 2022
    विजयन ने राज्य विधानसभा में कहा, ‘‘केरल विभिन्न क्षेत्रों में कहीं आगे है और राज्य ने जो वृद्धि हासिल की है वह अद्वितीय है। उनकी टिप्पणियों को राजनीतिक हितों के साथ की गयी अनुचित टिप्पणियों के तौर पर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License