NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार राजग में सब कुछ ठीक नहीं!
कुशवाहा ने मीडिया को बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का जनता दल युनाइटेड (जद-यू) रालोसपा को बांटने और उन्हें तबाह करने का प्रयास कर रहा है।
आईएएनएस
17 Nov 2018
upendra kushwaha
Image Courtesy: ndtv

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने शनिवार को कहा कि बिहार में राजग में सब कुछ ठीक नहीं है और वह अब ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। यहां रालोसपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी के प्रवक्ता माधव आनंद ने कहा, "रालोसपा अब भाजपा द्वारा और अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी।" 

रालोसपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने में विफल रहने के एक दिन बाद पार्टी की बैठक हो रही है। 

प्रवक्ता ने कहा, "कुशवाहा ने कुछ मुद्दों पर चर्चा के लिए दो बार अमित शाह से मिलने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने इसके लिए उन्हें समय नहीं दिया।"

राष्ट्रीय राजधानी से लौटने के बाद कुशवाहा ने मीडिया को बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का जनता दल युनाइटेड (जद-यू) रालोसपा को बांटने और उन्हें तबाह करने का प्रयास कर रहा है।

मंत्री ने कहा, "रालोसपा को बांटने का प्रयास किया जा रहा है क्योंकि नीतीश कुमार मुझे तबाह करने पर तुले हुए हैं।" 

ऐसी संभावना है कि कुशवाहा राजग में बने रहने से संबंधित कोई घोषणा कर सकते हैं।

रालोसपा नेता नागमणि ने कहा, "कुशवाहा द्वारा बड़ा खुलासा होगा और यह भाजपा के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।"

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) के महागठबंधन को आशा है कि रालोसपा जल्द ही इसमें शामिल होगी।

upendra kushwaha
RLSP
BIHAR POLITICS
NDA Govt
Nitish Kumar

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

बिहार : सरकारी प्राइमरी स्कूलों के 1.10 करोड़ बच्चों के पास किताबें नहीं

बिहार : गेहूं की धीमी सरकारी ख़रीद से किसान परेशान, कम क़ीमत में बिचौलियों को बेचने पर मजबूर

बिहारः मुज़फ़्फ़रपुर में अब डायरिया से 300 से अधिक बच्चे बीमार, शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती

कहीं 'खुल' तो नहीं गया बिहार का डबल इंजन...

बिहार: नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने समान नागरिक संहिता का किया विरोध

बिहार में 1573 करोड़ रुपये का धान घोटाला, जिसके पास मिल नहीं उसे भी दिया धान


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 30,615 नए मामले, 514 मरीज़ों की मौत
    16 Feb 2022
    देश में लगातार कम हो रहे कोरोना में मामलो में आज बढ़ोतरी हुई है | देश में 24 घंटो में कोरोना के 30,615 नए मामले सामने आए है, जबकि कल 15 फ़रवरी को कोरोना के 27,409 नए मामले सामने आए थे |
  • New Planet
    संदीपन तालुकदार
    प्रॉक्सिमा सेंटॉरी की परिक्रमा करने वाले नए ग्रह में पानी मिलने की संभावना 
    16 Feb 2022
    वैज्ञानिकों के मुतबिक प्रॉक्सिमा सेंटॉरी डी नाम का नया ग्रह संभवतः पृथ्वी से छोटा है।
  • Musician Bappi Lahiri passes away
    भाषा
    गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का निधन
    16 Feb 2022
    लाहिड़ी का जुहू के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में मंगलवार रात को निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।
  • inflation
    अजय कुमार
    क्या आपको पता है कि ₹23 हजार करोड़ जैसे बैंक फ्रॉड भी महंगाई के लिए जिम्मेदार है? 
    16 Feb 2022
    “शिपयार्ड कंपनी के 23 हजार करोड़ रुपए ऐसे लोगों के हाथों में चले गए जिन्होंने 23 हजार करोड़ रुपए के बदले किसी भी तरह का उत्पादन नहीं किया। सिंपल भाषा में समझें तो यह कि पैसे का संचरण तो बढ़ा लेकिन…
  • MP
    काशिफ काकवी
    मध्य प्रदेश : धमकियों के बावजूद बारात में घोड़ी पर आए दलित दूल्हे
    16 Feb 2022
    मध्य प्रदेश में पिछले तीन हफ़्तों में चार दलित दूल्हों की बारात पुलिस सुरक्षा के बीच निकाली गई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License