NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बीजेपी ने कहा कि नागाओं को सांप्रदायिक ध्रुवीकरण नहीं करना चाहिए !
बीजेपी की ये अपील बहुत खोखली नज़र आती है क्योंकि इससे पहले जिन भी राज्यों में चुनाव हुआ है (जैसे उत्तर प्रदेश , कर्नाटक, हरियाणा और महाराष्ट्र) वहाँ बीजेपी ने खुले तौर पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति अपनायी है I
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Feb 2018
Translated by ऋतांश आज़ाद
नागालैंड

अपनी पार्टी की कार्य शैली से अलग हटकर 12 फरवरी को बीजेपी की नागालैंड इकाई ने एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि नागालैंड में कुछ लोगों सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को  राजनीतिक रणनीति की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं I उन्होंने साफ़ किया कि वो नागा बैपटिस्ट चर्च काउंसिल को इसका ज़िम्मेदार नहीं ठहरा रहे बल्कि, चर्च के कुछ नेताओं की बात कर रहे हैं जो लोगों को “गुमराह” कर रहे हैं I इस बयान में ये भी कहा गया है कि बीजेपी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और अगर कोई पार्टी सत्ता में बहुत बड़े बहुमत से आ भी जाती है , तो भी वह संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को नहीं बदल सकती I बीजेपी की ये अपील बहुत खोखली नज़र आती है क्योंकि इससे पहले जिन भी राज्यों में चुनाव हुआ है (जैसे उत्तर प्रदेश , कर्नाटक, हरियाणा और महाराष्ट्र) वहाँ बीजेपी ने खुले तौर पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति अपनायी है I

बीजेपी का ये बयान तब आ रहा है जब NBCC के महासचिव ने 9 फरवरी को सभी राजनीतिक पार्टियों को एक ख़त लिखा जिसमें कहा गया था कि पार्टियों को कुछ “पैसे और विकास” के नाम पर अपने मूल्यों से समझौता नहीं करना चाहिए I ख़त में लिखा हुआ था कि ईसाइयत के खिलाफ काम कर रही ताक़तें नागालैंड में अपनी जगह बनाने की कोशिशों में लगी हुई हैं I उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि बैपटिस्ट चर्च के काफी लोगों को भारत में आने के लिए वीज़ा नहीं मिल रहा और उन्हें भारत आने से रोका जा रहा है I ख़त में आगे कहा गया है कि ये हालात केंद्र सरकार की वजह से नहीं है क्योंकि केंद्र सरकार को तो नागाओं से वैसे भी कोई मतलब नहीं है, इसीलिए वह जो कुछ भी बोलें पर लोगों को मना नहीं पाएंगे I

11 फरवरी को नागा पीपलस मूवमेंट ने भी इसी तरह के आरोप लगाये थे पर उन्होंने ये और भी खुले तौर पर कहा I किसी पार्टी का नाम लेने के बजाये NPMHR ने कहा कि भारत ने नागा समुदाय को धोखा दिया है और अपने ही मूल्यों से वह मुकर गया है I NPMHR के हिसाब से इस स्तिथी का समाधान यही हो सकता है कि भारत को नागालैंड के इसिहास को अलग मानकर ये मान लेना चाहिए कि भारतीय और नागा समुदाय अलग अलग हैं, यही शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के लिए इकलौता तरीका है I

वैसे तो NBCC ने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया पर उन्होंने इशारों में ये साफ़ कर दिया कि वह किसकी बात कर रहे हैं I हाल के समय में नागालैंड में बीजेपी का उभार देखा गया है , NDPP के मुख्य मंत्री के उम्मीदवार निपफीयू रिओ जो कि बीजेपी के साथ गठबंधन में हैं , उत्तर अंगामी II चुनाव क्षेत्र से बिना मतदान हुए ही जीत गए हैं I उनके मुख्य प्रतिद्वंदी चुप्फुओ अंगामी जो कि सत्ताधारी पार्टी NPF से जुड़े हुए हैं ,आखरी समय में अपनी उम्मीदवारी से पीछे हट गए थे , इस निर्णय ने उनकी पार्टी को भी हैरान कर दिया था I बीजेपी ने इन चुनावों में शांति और विकास के मुद्दे पर लड़ने की बात की है I वहीँ NPF बाहरी और स्थानीय का मुद्दा उठा रही है I विडम्बना ये है कि चुनावों से पहले NPF , NDA और बीजेपी के साथ गठबंधन में थी I NDPP के बनने के बाद ही बीजेपी ने पाला बदला है , और अब वह रिओ के साथ नज़र आ रही है I

नागालैंड
बीजेपी
नागालैंड चुनाव
NBCC
NPMHR
NPF

Related Stories

मणिपुरः जो पार्टी केंद्र में, वही यहां चलेगी का ख़तरनाक BJP का Narrative

झारखंड चुनाव: 20 सीटों पर मतदान, सिसई में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत, दो घायल

झारखंड की 'वीआईपी' सीट जमशेदपुर पूर्वी : रघुवर को सरयू की चुनौती, गौरव तीसरा कोण

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया आम्रपाली का रजिस्ट्रेशन और संपत्तियों का पट्टा

मणिपुर में भाजपा की गठबंधन सरकार को ख़तरा, अलग हो सकता है एनपीएफ

हमें ‘लिंचिस्तान’ बनने से सिर्फ जन-आन्दोलन ही बचा सकता है

यूपी-बिहार: 2019 की तैयारी, भाजपा और विपक्ष

असमः नागरिकता छीन जाने के डर लोग कर रहे आत्महत्या, एनआरसी की सूची 30 जुलाई तक होगी जारी

अहमदाबाद के एक बैंक और अमित शाह का दिलचस्प मामला

नागा शान्ति वार्ता में बढ़ती अड़चनें


बाकी खबरें

  • जितेन्द्र कुमार
    मुद्दा: बिखरती हुई सामाजिक न्याय की राजनीति
    11 Apr 2022
    कई टिप्पणीकारों के अनुसार राजनीति का यह ऐसा दौर है जिसमें राष्ट्रवाद, आर्थिकी और देश-समाज की बदहाली पर राज करेगा। लेकिन विभिन्न तरह की टिप्पणियों के बीच इतना तो तय है कि वर्तमान दौर की राजनीति ने…
  • एम.ओबैद
    नक्शे का पेचः भागलपुर कैंसर अस्पताल का सपना अब भी अधूरा, दूर जाने को मजबूर 13 ज़िलों के लोग
    11 Apr 2022
    बिहार के भागलपुर समेत पूर्वी बिहार और कोसी-सीमांचल के 13 ज़िलों के लोग आज भी कैंसर के इलाज के लिए मुज़फ़्फ़रपुर और प्रदेश की राजधानी पटना या देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों का चक्कर काट…
  • रवि शंकर दुबे
    दुर्भाग्य! रामनवमी और रमज़ान भी सियासत की ज़द में आ गए
    11 Apr 2022
    रामनवमी और रमज़ान जैसे पर्व को बदनाम करने के लिए अराजक तत्व अपनी पूरी ताक़त झोंक रहे हैं, सियासत के शह में पल रहे कुछ लोग गंगा-जमुनी तहज़ीब को पूरी तरह से ध्वस्त करने में लगे हैं।
  • सुबोध वर्मा
    अमृत काल: बेरोज़गारी और कम भत्ते से परेशान जनता
    11 Apr 2022
    सीएमआईए के मुताबिक़, श्रम भागीदारी में तेज़ गिरावट आई है, बेरोज़गारी दर भी 7 फ़ीसदी या इससे ज़्यादा ही बनी हुई है। साथ ही 2020-21 में औसत वार्षिक आय भी एक लाख सत्तर हजार रुपये के बेहद निचले स्तर पर…
  • JNU
    न्यूज़क्लिक टीम
    JNU: मांस परोसने को लेकर बवाल, ABVP कठघरे में !
    11 Apr 2022
    जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दो साल बाद फिर हिंसा देखने को मिली जब कथित तौर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से संबद्ध छात्रों ने राम नवमी के अवसर कैम्पस में मांसाहार परोसे जाने का विरोध किया. जब…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License