NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बम्पर फसल के बावजूद 20 करोड़ भारतीय भूखे हैं
जब कि लापरवाह मोदी सरकार 2030 से पहले भूख को खत्म न कर पाने की इच्छा जता कर रही है।

सुबोध वर्मा
18 Oct 2018
Translated by महेश कुमार
global health index

नई दिल्ली में इस खबर का जशन अभी खत्म भी नही हुआ था कि 2017-18 के कृषि वर्ष में खाद्यान्न (284.83 मिलियन टन) और फलों और सब्जियों का (307 मिलियन टन) का उत्पादन रिकार्ड के रुप में पैदा हुआ है, लेकिन इसी के साथ एक बुरी ख़बर भी आयी जिसे सरकार ने अनदेखा कर दिया । खबर के मुताबिक ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) में भारत का रैंक 103 पर है, इस रैंकिंग के मुताबिक 132 देशों में भारत को 119वां स्थान मिला है।2015-17 के दौरान हमारी सरकार द्वारा एकत्रित आंकड़ों के आधार पर जीएचआई की गणना के मुताबिक, भारत में 14.8 प्रतिशत आबादी कुपोषण का शिकार थी। यह लगभग 19 करोड़ 80 लाख (198 मिलियन) लोगों हैं, जो अपने आप में एक चौंकाने वाली संख्या है।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) की गणना चार संकेतकों को ध्यान में रखकर की जाती है - 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जो लंबाई और वज़न की कमी से ग्रस्त होते हैं, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर का आकलन और कुपोषण जाँचना इसके कुछ आधार होते हैं। इससे आबादी में सूक्ष्म पोषक तत्वों सहित सभी आवश्यक पोषक तत्वों की कमी की जांच के ज़रीए देश में भूख के स्तर की एक उचित तस्वीर उभरती है।

लेकिन सबसे चिंताजनक बात यह है: कि खाद्य उत्पादन में लगातार वृद्धि के बावजूद, भारत में भूखमरी अनिश्चित स्तर पर बनी हुयी है। यह इशारा करता है कि लोगों के बीच खाद्यान्न वितरित किए जाने के तरीके में एक गंभीर परेशानी है। ऐसे भी लोग हैं जिन्हे जरूरत से ज्यादा भोजन मिल रहा हैं लेकिन ऐसे लोग भी  हैं जिनकी संख्या लाखों में हैं और जिन्हें पर्याप्त भोजन नहीं मिल पा रहा है।

भारत के संबन्ध में एक ओर अन्य मुद्दा है उसकी क्षेत्रीय और समुदाय आधारित असमानता है। मिसाल के तौर पर, दूरदराज के क्षेत्रों में विशेष रूप से भारी बारिश वाले क्षेत्रों में अधिक कुपोषण वाले लोगों को पाया जाता है मुकाबले उन क्षेत्रों के जहां अधिक उत्पादन, बेहतर सिंचाई, बेहतर पहुंच वाले इलाके मौजूद हैं। झारखंड या ओडिशा के अंदरूनी इलाकों में रहने वाले लोगों के मुकाबले पंजाब और हरियाणा के लोगों को अधिक खाना मिलता है।

उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति (जैसे कृषि मजदूर) और उनका सामाजिक स्तर (जिसमें दलित और आदिवासी शामिल है) की वजह से कमजोर लोगों का एक बड़ा वर्ग समाज में मौजूद हैं। यहां तक कि लिंग-आधारित असमानताएं के चलते अपने समकक्षों की तुलना में लड़किया और महिलाऐं अधिक भूख से पीड़ित रहती हैं। भारत में  घातक भुखमरी के संकट की इन विशेषताओं को अतीत में राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन सर्वेक्षण और राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण रिपोर्ट में अच्छी तरह से दर्ज किया गया है।

मोदी सरकार की लापरवाही भरी प्रतिक्रिया 
16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के समारोह में बोलते हुए कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने उद्यमियों और कृषि वैज्ञानिकों की एक सभा को आश्वस्त करते हुए बहादुरी से कहा कि भारत "2030 तक शून्य भूख स्तर हासिल करने का एक बड़ा लक्ष्य रख्ता है। हमारी सरकार लगातार चरणबद्ध तरीके से इस दिशा में काम कर रही है। " इस काम को आगे बढ़ाने के उदाहरण के रूप में, उन्होंने कहा कि सरकार ने "200 में से 150  स्टार्ट-अप और प्रसंस्करण इकाइयों को स्थापित करने के लिए सहायक उद्यमियों को सहायता देने का निर्णय लिया है।"
क्या कृषि मंत्री के पास यही सब कुछ पेश करने के लिए है? यानि अगले 12 साल के लिए भूख रहेगी, और लाखों बच्चे पैदा होंगे जो भोजन की कमी से बाधित अपने शारीरिक और मानसिक विकास का नतीज़ा भुगतेंगे? यानि अगले 12 वर्षों में बच्चे अपने पांचवां जन्मदिन मनाने से से पहले मौत का शिकार हो जाएंगे?कुछ लोग सोच सकते हैं कि इस स्थिति को बदलने के लिए मौजूदा सरकार वास्तव में क्या कर सकती है। कुछ जवाब काफी स्पष्ट हैं और इनकी जानकारी मंत्रियों और प्रधान मंत्री को होनी चाहिए।

इस सुधार की शुरुआत के लिए, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को सार्वभौमिक बनाया जाना चाहिए, अर्थात, इस प्रणाली को विस्तार कर इसमें सभी लोगों को शामिल किया जाना चाहिए, न कि आबादी का केवल दो-तिहाई हिस्सा, जो 2013 की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में दर्ज़ है। योजनाओं के 'लाभ' को लक्षित करना - विकृत नव-उदारवादी सिद्धांत का एक उत्पाद है- इसे त्यागना होगा। यदि देश के लोग भूखे हैं, और चारो तरफ भूखमरी हैं, तो इस स्थिति को बनाए रखने का सिद्धांत काफी त्रुटिपूर्ण है।खाद्य कार्यक्रमों को 'प्रौद्योगिकी', यानी इलेक्ट्रॉनिक नकद हस्तांतरण, आधार प्रमाणीकरण, डिजिटल प्रबंधन इत्यादि से जोड़ने को तुरंत बंद करना होगा क्योंकि कई वर्षों का अनुभव बताता है कि यह वंचित लोगों को  राशन व्यवस्था से बाहर करने का साधन बन गया है। इन बाधाओं के कारण दर्जनों भुखमरी से मर गए हैं।

लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिन नीतियों की वजह से  बेतहाशा बेरोजगारी,  असमानता, कृषि संकट, मजदूरी में स्थिरता, औद्योगिक मंदी की वर्तमान स्थिति पैदा हो रही है उसे बदलने की जरूरत है। ऐसा करने से ही लोगों की पोषण संबंधी स्थिति में एक स्थायी सुधार लाया जा सकता है।क्या मोदी सरकार इस बारे में सोच रही है? और क्या वह मानती है कि देशभक्ति और राष्ट्रवाद में भुखमरी और भूखे देशवासियों के लिए चिंता शामिल है या नहीं है?
 

Global Hunger Index
malnutrition in India
Modi Govt
PDS system

Related Stories

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

सरकारी एजेंसियाँ सिर्फ विपक्ष पर हमलावर क्यों, मोदी जी?

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

भारत में संसदीय लोकतंत्र का लगातार पतन

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

मोदी सरकार 'पंचतीर्थ' के बहाने अंबेडकर की विचारधारा पर हमला कर रही है

लोगों की बदहाली को दबाने का हथियार मंदिर-मस्जिद मुद्दा

ज्ञानवापी, ताज, क़ुतुब पर बहस? महंगाई-बेरोज़गारी से क्यों भटकाया जा रहा ?

तिरछी नज़र: ...ओह माई गॉड!


बाकी खबरें

  • corona
    भाषा
    कोविड-19 संबंधी सभी पाबंदियां 31 मार्च से हटाई जाएंगी, मास्क लगाना रहेगा अनिवार्य
    23 Mar 2022
    गृह मंत्रालय ने करीब दो साल बाद, 31 मार्च से कोविड-19 संबंधी सभी पाबंदियों को हटाने का फैसला किया है। हालांकि, मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम लागू रहेंगे।
  • birbhum violence
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल हिंसा मामला : न्याय की मांग करते हुए वाम मोर्चा ने निकाली रैली
    23 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम के साथ रैली का नेतृत्व करने वाले वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने कहा कि राज्य में ‘सामूहिक हत्या’ की घटना को छिपाने के किसी भी…
  • NHRC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे पर हरकत में आया मानवाधिकार आयोग, केंद्र को फिर भेजा रिमाइंडर
    23 Mar 2022
    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मुद्दे को मानवाधिकारों का हनन मानते हुए केंद्र के खिलाफ पिटीशन फाइल की थी। दो माह से ज्यादा बीतने के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा इस मसले पर कोई पहल नहीं की गई, तो आयोग…
  • dyfi-citu
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नोएडा : प्राइवेट कोचिंग सेंटर पर ठगी का आरोप, सीटू-डीवाईएफ़आई ने किया प्रदर्शन
    23 Mar 2022
    सीटू व डीवाईएफ़आई के लोगो ने संयुक्त रूप से अमेरिका स्थित हेनरी हैवलिन की नोएडा शाखा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद प्रबंधकों ने अनियमितताओं को दूर करने का आश्वासन दिया और कथित ठगी के शिकार…
  • bhagat singh
    दिनीत डेंटा
    भगत सिंह: देशप्रेमी या राष्ट्रवादी
    23 Mar 2022
    राष्ट्रवाद और देशप्रेम दो अलग विचार हैं, एक दूसरे के पर्यायवाची नहीं हैं। वर्तमान दौर में भगत सिंह के नाम का उपयोग शासक वर्ग व आरएसएस, भाजपा, आम आदमी पार्टी जैसे अन्य राजनीतिक दल अपनी सुविधा अनुसार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License