NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बुद्धिजीवियों पर दमन के चार प्रमुख कारण
देश के कई वरिष्ठ बुद्धिजीवियों, जिनमें प्रख्यात पत्रकार, एडवोकेट और लेखक शामिल हैं; की गिरफ्तारी भारतीय राज्यसत्ता की निरंकुशता के खतरनाक स्तर तक पहुंचने का भयावह संकेत है!
उर्मिलेश
29 Aug 2018
civil rights activists

देश के कई वरिष्ठ बुद्धिजीवियों, जिनमें प्रख्यात पत्रकार, एडवोकेट और लेखक शामिल हैं; की गिरफ्तारी भारतीय राज्यसत्ता की निरंकुशता के खतरनाक स्तर तक पहुंचने का भयावह संकेत है! इनमें 'इकोनामिक एंड पोलिटिकल वीकली' जैसी देश की श्रेष्ठतम पत्रिका से लंबे समय तक सम्बद्ध रहे जाने-माने पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा, आदिवासी हक के लिए आवाज उठाने वाली मशहूर एडवोकेट सुधा भारद्वाज, तेलुगू के प्रख्यात कवि और सामाजिक कार्यकर्ता वरवर राव सहित और झारखंड के प्रतिष्ठित बुद्धिजीवी फादर स्टैन स्वामी कई लोग शामिल हैं। 

अभी-अभी पता चला कि श्री नवलखा को नजरबंद रखा गया है। संभवतः कोर्ट में कल सुनवाई होगी। दलित मामलों के गंभीर जानकार और विख्यात लेखक आनंद तेलतुंबडे जैसे कई लोगों के महाराष्ट्र स्थित घरों पर छापेमारी की गई है! इनमें ज्यादातर पर जो आरोप लगे हैं, वे राजनीति-प्रेरित और हास्यास्पद हैं! अभिव्यक्ति पर अंकुश लगाने या असहमति की आवाज़ दबाने के लिए अब 'इमरजेंसी' लगाने की जरूरत क्या है?

मेरे हिसाब से इन लोगों पर दमनात्मक कार्रवाई के पीछे चार अहम कारण हैं: १. इस वक्त देश में संघ-मनुवादी-कारपोरेट सत्ता का सबसे सशक्त विरोध समाज के दलित-आदिवासी और अन्य सबाल्टर्न समाजों में हो रहा है। ये सभी बुद्धिजीवी इन समुदायों और वर्गों के पक्षधर हैं। इनकी आवाज उठाते हैं। दलित-आदिवासी और उनके समर्थक बौद्धिक समाज को आतंकित करने के लिए राज्य मशीनरी का कहर बरपाया गया है।

२. महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव कांड में दलितों पर हमला करने वाली संघ समर्थक भिड़े ब्रिगेड के खिलाफ कार्रवाई करने से बचने के लिए अब पुणे के उस आयोजन पर सवाल उठाया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों के सामाजिक कार्यकर्ता और जनपक्षधर बुद्धिजीवी पहुचे थे। सरकार दलितों और ऐसे बुद्धिजीवियों के बीच उभरती एकता को छोड़ना चाहती है। इसलिए ऐसे बौद्धिकों को डराया जा रहा है! 

३. इस वक्त पुणे में ही सदरमुकाम रखने वाली उग्र हिंदुत्ववादी संस्था 'सनातन संस्था' के अनेक लोगों के आपराधिक मामलों का जांच में खुलासा हुआ है। भाजपा और संघ इस संस्था को लगातार बचाते आ रहे हैं। सनातन संस्था यानी 'हिंदुत्वा-मनुवादी आतंक' से मीडिया और देश की जनता का ध्यान हटाने के लिए जनपक्षी बौद्धिकों पर दमन की यह कारवाई शुरू की गई है। 

४. चुनाव नजदीक आता जा रहा है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित कुछ राज्यों के चुनाव तो इसी साल होने हैं। केंद्र और राज्यों की सरकारों की पहाड़ जैसी बड़ी विफलताओं को छुपाने और लोगों का ध्यान हटाने के लिए यह आपरेशन चलाया जा रहा है। चैनलों के जरिए इसका मनोनुकूल कवरेज कराते जाने की योजना है ताकि सत्ताधारी पार्टी को चुनावी लाभ मिले!  इसके जरिए चुनाव में जनपक्षधर बुद्धिजीवियों की आवाज बंद करने या उन्हें डराने की भी कोशिश होगी। 

bheema koregaon
civil rights activists
human rights activists
Baseless arrests

Related Stories

क्यों वरवरा राव को ज़मानत भारतीय लोकतंत्र के लिए एक शुभ संकेत है?

अदालत ने सुधा भारद्वाज को जेल के बाहर से किताबें मंगवाने की अनुमति दी

पूर्वांचल राज्य निर्माण की मांग; योगी ने साधी चुप्पी, छोटे संगठन अब भी क़ायम

गौतम नवलखा को जेल में चश्मा दिए जाने से ‘‘मना’’ करने पर जांच का आदेश

खोज ख़बर: मीलॉर्ड पर्सनल लिबर्टी यानी क्या और किसकी?

प्रशांत भूषण व अन्य बुद्धिजीवी, मानवाधिकार कर्मियों के पक्ष में खड़े हुए लेखक और सांस्कृतिक संगठन

दिल्ली हाईकोर्ट ने गौतम नवलखा की अंतरिम ज़मानत की याचिका पर एनआईए से मांगा जवाब

व्हाट्सऐप स्पाईवेयर: हैदराबाद के वकील का भी फोन हैक

इजराइली स्पाईवेयर के जरिये भारतीय पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की जासूसी की गई: व्हॉट्सएप

हिरासत में मौत मामले में तीन पुलिसवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज


बाकी खबरें

  • कैथरीन स्काएर, तारक गुईज़ानी, सौम्या मारजाउक
    अब ट्यूनीशिया के लोकतंत्र को कौन बचाएगा?
    30 Apr 2022
    ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति धीरे-धीरे एक तख़्तापलट को अंजाम दे रहे हैं। कड़े संघर्ष के बाद हासिल किए गए लोकतांत्रिक अधिकारों को वे धीरे-धीरे ध्वस्त कर रहे हैं। अब जब ट्यूनीशिया की अर्थव्यवस्था खस्ता…
  • international news
    न्यूज़क्लिक टीम
    रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार
    29 Apr 2022
    पड़ताल दुनिया भर की में वरिष्ठ पत्रकार ने पड़ोसी देश श्रीलंका को डुबोने वाली ताकतों-नीतियों के साथ-साथ दोषी सत्ता के खिलाफ छिड़े आंदोलन पर न्यूज़ क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से चर्चा की।…
  • NEP
    न्यूज़क्लिक टीम
    नई शिक्षा नीति बनाने वालों को शिक्षा की समझ नहीं - अनिता रामपाल
    29 Apr 2022
    नई शिक्षा नीति के अंतर्गत उच्च शिक्षा में कार्यक्रमों का स्वरूप अब स्पष्ट हो चला है. ये साफ़ पता चल रहा है कि शिक्षा में ये बदलाव गरीब छात्रों के लिए हानिकारक है चाहे वो एक समान प्रवेश परीक्षा हो या…
  • abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    अगर सरकार की नीयत हो तो दंगे रोके जा सकते हैं !
    29 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस अंक में अभिसार बात कर रहे हैं कि अगर सरकार चाहे तो सांप्रदायिक तनाव को दूर कर एक बेहतर देश का निर्माण किया जा सकता है।
  • दीपक प्रकाश
    कॉमन एंट्रेंस टेस्ट से जितने लाभ नहीं, उतनी उसमें ख़ामियाँ हैं  
    29 Apr 2022
    यूजीसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पर लगातार जोर दे रहा है, हालाँकि किसी भी हितधारक ने इसकी मांग नहीं की है। इस परीक्षा का मुख्य ज़ोर एनईपी 2020 की महत्ता को कमजोर करता है, रटंत-विद्या को बढ़ावा देता है और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License