NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
देर रात तक चलेगी मतगणना, अंतिम परिणामों के बारे में अभी भी कहना मुश्किल
बिहार विधानसभा के अभी तक आए आधिकारिक परिणामों में जेडी-यू, बीजेपी और आरजेडी ने दो-दो सीटें जीत लीं हैं। जबकि एक-एक सीट कांग्रेस और वीआईपी के खाते में गई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
10 Nov 2020
बिहार चुनाव
Image courtesy: Business Today

बिहार विधानसभा के अभी तक आए आधिकारिक परिणामों में जेडी-यू, बीजेपी और आरजेडी ने दो-दो सीटें जीत लीं हैं। जबकि एक सीट कांग्रेस और एक सीट विकाशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के खाते में गई है। इसके अलावा अभी भी बिहार में कौन सरकार बनाएगा ये कहना जल्दबाजी होगा। 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए देर रात तक मतगणना जारी रह सकती है। हालांकि सभी 243 सीटों के रुझान आ गए हैं और एनडीए बढ़त बनाए हुए है, लेकिन महागठबंधन भी बहुत पीछे नहीं है।

चुनाव आयोग ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में सामान्य से अधिक समय लगेगा और यह देर रात तक भी चल सकती है क्योंकि इस बार 63 प्रतिशत अधिक ईवीएम का इस्तेमाल किया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह से जारी है।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों को बताया कि तीन चरण के चुनाव में करीब 4.16 करोड़ मत पड़े थे, जिनमें से दोपहर एक बजे तक एक करोड़ से अधिक मतों की गिनती हो गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि अभी तक मतणना में कोई तकनीकी परेशानी नहीं आई है।

कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम के पालन के लिए आयोग ने 2015 विधासनसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदान केन्द्रों की संख्या बढ़ा दी थी। 2015 चुनाव में करीब 65,000 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए थे, जिन्हें बढ़ाकर इस बार 1.06 लाख कर दिया गया था। इसके चलते इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) भी अधिक इस्तेमाल करनी पड़ी थी।

भाजपा ने दरभंगा सीट पर जीत हासिल की

दरभंगा: भाजपा उम्मीदवार संजय सरावगी ने दरभंगा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के अमरनाथ गामी को 10 हजार से अधिक मतों से पराजित किया है। निर्वाचन अधिकारी त्यागराजन एस एम ने यह जानकारी दी ।

सरावगी (50 वर्ष) ने 2015 के विधानसभा चुनाव में भी 7460 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी ।

इस सीट पर बिहार चुनाव के अंतिम चरण में 7 नवंबर को मतदान हुआ था।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Bihar Elections 2020
Bihar Polls
Bihar Election Update
Bihar Election Results

Related Stories

बिहार: नीतीश की अगुआई वाली कैबिनेट में कोई मुस्लिम नहीं, अल्पसंख्यक मतदाता चकित

विशेष: 'ट्रम्प सिन्ड्रोम'  से ग्रसित बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार : सड़क के मुद्दों की अब विधानसभा में गूंजने की बारी...

बिहार विधानसभा चुनाव के पांच अहम सबक़

नज़रिया: तेजस्वी इसलिए हारे क्योंकि वे अपनी यूएसपी भूल गए थे...!

बदलाव के जनादेश की भावना को नकार बनी अस्थिरता की पतनशील सरकार!

तिरछी नज़र: बिहार भी देशद्रोही होते होते बचा!

महागठबंधन की तीन भूलें, आम हड़ताल और अन्य

नीतीश फिर से मुख्यमंत्री बने तो उनके नैतिक आभामंडल का क्या होगा?

बिहार: वाम दलों ने विधानसभा चुनाव को बनाया जनमुद्दों वाला!


बाकी खबरें

  • लाल बहादुर सिंह
    सावधान: यूं ही नहीं जारी की है अनिल घनवट ने 'कृषि सुधार' के लिए 'सुप्रीम कमेटी' की रिपोर्ट 
    26 Mar 2022
    कारपोरेटपरस्त कृषि-सुधार की जारी सरकारी मुहिम का आईना है उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट। इसे सर्वोच्च न्यायालय ने तो सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन इसके सदस्य घनवट ने स्वयं ही रिपोर्ट को…
  • भरत डोगरा
    जब तक भारत समावेशी रास्ता नहीं अपनाएगा तब तक आर्थिक रिकवरी एक मिथक बनी रहेगी
    26 Mar 2022
    यदि सरकार गरीब समर्थक आर्थिक एजेंड़े को लागू करने में विफल रहती है, तो विपक्ष को गरीब समर्थक एजेंडे के प्रस्ताव को तैयार करने में एकजुट हो जाना चाहिए। क्योंकि असमानता भारत की अर्थव्यवस्था की तरक्की…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,660 नए मामले, संशोधित आंकड़ों के अनुसार 4,100 मरीज़ों की मौत
    26 Mar 2022
    बीते दिन कोरोना से 4,100 मरीज़ों की मौत के मामले सामने आए हैं | जिनमें से महाराष्ट्र में 4,005 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा गया है, और केरल में 79 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा…
  • अफ़ज़ल इमाम
    सामाजिक न्याय का नारा तैयार करेगा नया विकल्प !
    26 Mar 2022
    सामाजिक न्याय के मुद्दे को नए सिरे से और पूरी शिद्दत के साथ राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लाने के लिए विपक्षी पार्टियों के भीतर चिंतन भी शुरू हो गया है।
  • सबरंग इंडिया
    कश्मीर फाइल्स हेट प्रोजेक्ट: लोगों को कट्टरपंथी बनाने वाला शो?
    26 Mar 2022
    फिल्म द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग से पहले और बाद में मुस्लिम विरोधी नफरत पूरे देश में स्पष्ट रूप से प्रकट हुई है और उनके बहिष्कार, हेट स्पीच, नारे के रूप में सबसे अधिक दिखाई देती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License