NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अर्जेंटीनाः अभिजात्य वर्ग पर टैक्स लगाने वाले बिल पर सीनेट में होगी चर्चा
अर्जेंटीना के चैंबर ऑफ डेप्युटी ने उस बिल को पारित कर दिया जिसमें अभिजात्य वर्ग पर टैक्स लगाकर सार्वजनिक स्वास्थ्य और उत्पादक परियोजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए 307 बिलियन पेसो को संग्रह करने का प्रावधान है।
पीपल्स डिस्पैच
20 Nov 2020
अर्जेंटीना

COVID-19 महामारी के चलते गहराए आर्थिक संकट के बीच अर्जेंटीना ने सबसे कमज़ोर सेक्टरों को राहत देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया। बुधवार 18 नवंबर को चैंबर ऑफ डेप्युटी ने सत्तारूढ़ पार्टी गठबंधन फ्रेंटे डे टोडोस द्वारा प्रस्तावित लार्ज फॉर्च्यून्स बिल के सॉलिडरिटी एंड एक्स्ट्राऑर्डिनरी को मंजूरी दे दी।

बिल के पक्ष में 133 वोट पड़े जबकि 115 सदस्यों ने इसका विरोध किया और 2 सदस्यों ने वोट नहीं डाला। मंगलवार 24 नवंबर को सीनेट की बजट और वित्त समिति में इस पर चर्चा की जाएगी जहां आसानी से पारित होने की उम्मीद है क्योंकि 72 सीटों में से 41 सीटों के साथ फ्रेंटे डे टोडोस के पास स्पष्ट बहुमत है।

एक बार इस क़ानून पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद सरकार उन लोगों पर कर लगाकर 300 बिलियन से अधिक पेसो का संग्रह करने में सक्षम हो जाएगी जिनके पास अर्जेंटीना के 200 मिलियन पेसोस की संपत्ति है। इस क़ानून का टैक्स बेस अर्जेंटीना के सबसे धनी करोड़पतियों में से लगभग दस हजार है जिनकी संख्या 0.02% है।

संग्रह किए गए धन को विभिन्न क्षेत्रों में उन क्षेत्रों और लोगों का सहयोग करने के लिए प्राथमिकता के साथ आवंटित किया जाएगा जो आर्थिक संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इसमें स्वास्थ्य आपूर्ति खरीदना, छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों को सब्सिडी और ऋण प्रदान करना, ग़रीब पड़ोसी के लिए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करना और ऐसे पड़ोस के लोगों को काम पर रखना, वाईपीएफ (अर्जेंटीना की सरकारी ऊर्जा कंपनी) की उत्पादक क्षमता को मज़बूत करना और प्लान प्रोग्रेसर को वित्त देना जो युवाओं और कमज़ोर लोगों को उनकी पढ़ाई में सहयोग करने के लिए ऋण देता है।

इस बिल के चलते अर्जेंटीना के आर्थिक और व्यवसायिक अभिजात्य वर्गों में नाराज़गी है और कुछ लोगों ने तो मैक्रो बैंक के जॉर्ज ब्रिटो जैसे "राजकोषीय विद्रोह" की चेतावनी दी है। विशेष रूप से चैंबर ऑफ डेप्युटीज में दक्षिणपंथी गठबंधन टूगेदर फॉर चेंज (जुंटोस पोर एल कंबियो) ने इस बिल के विरोध में वोट किया। इस गठबंधन का नेतृत्व पहले पूर्व राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री ने किया था।

अर्जेंटीना पिछले 4 वर्षों से एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। दक्षिणपंथी राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री के अधीन नवउदारवादी नीतियों को लागू किया गया जिसमें सार्वजनिक खर्च और सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 45 बिलियन डॉलर के अत्यधिक विवादास्पद ऋण के चलते विदेशी ऋण के संचय में भारी कटौती देखी गई। मैक्री के सत्ता के अंत तक 40% आबादी ग़रीबी रेखा से नीचे रह रही थी और अर्जेंटीना का विदेशी ऋण 40% बढ़ गया था।

Alberto Fernández
COVID-19 in Argentina
Federico Fagioli
Frente de Todos
Frente Patria Grande
Mauricio Macri
Taxing wealth

Related Stories

अर्जेंटीना में भूख से निपटने में मदद करते सामुदायिक संगठन, उनकी हमदर्दी और एकजुटता

बोलिविया के तख़्तापलट में शस्त्र मुहैया कराने के मामले में अर्जेंटीना ने जांच शुरू की

अर्जेंटीना में गर्भपात वैध

आधिकारिक घोषणा के अनुसार मूवमेंट टुवर्ड्स सोशलिज्म ने बोलीविया में ऐतिहासिक जीत दर्ज की

ब्यूनस आयर्स प्रांतीय सरकार ने पुलिस और जेल अधिकारियों के लिए वेतन वृद्धि की घोषणा की

COVID-19 से कैसे निपट रहे हैं लातिन अमेरिकी और कैरिबियाई देश

अर्जेंटीना : सीनेट ने बाहरी क़र्ज़ को फिर से प्राप्त करने वाले क़ानून को मंज़ूरी दी

‘अलविदा मैक्री’: अर्जेंटीना से दक्षिणपंथी मैक्री शासन की विदाई


बाकी खबरें

  • BJP Manifesto
    रवि शंकर दुबे
    भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’: पुराने वादे भुलाकर नए वादों की लिस्ट पकड़ाई
    08 Feb 2022
    पहले दौर के मतदान से दो दिन पहले भाजपा ने यूपी में अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। साल 2017 में जारी अपने घोषणा पत्र में किए हुए ज्यादातर वादों को पार्टी धरातल पर नहीं उतार सकी, जिनमें कुछ वादे तो…
  • postal ballot
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: बिगड़ते राजनीतिक मौसम को भाजपा पोस्टल बैलट से संभालने के जुगाड़ में
    08 Feb 2022
    इस चुनाव में पोस्टल बैलट में बड़े पैमाने के हेर फेर को लेकर लोग आशंकित हैं। बताते हैं नजदीकी लड़ाई वाली बिहार की कई सीटों पर पोस्टल बैलट के बहाने फैसला बदल दिया गया था और अंततः NDA सरकार बनने में उसकी…
  • bonda tribe
    श्याम सुंदर
    स्पेशल रिपोर्ट: पहाड़ी बोंडा; ज़िंदगी और पहचान का द्वंद्व
    08 Feb 2022
    पहाड़ी बोंडाओं की संस्कृति, भाषा और पहचान को बचाने की चिंता में डूबे लोगों को इतिहास और अनुभव से सीखने की ज़रूरत है। भाषा वही बचती है जिसे बोलने वाले लोग बचते हैं। यह बेहद ज़रूरी है कि अगर पहाड़ी…
  • Russia China
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस के लिए गेम चेंजर है चीन का समर्थन 
    08 Feb 2022
    वास्तव में मॉस्को के लिए जो सबसे ज्यादा मायने रखता है, वह यह कि पेइचिंग उसके विरुद्ध लगने वाले पश्चिम के कठोर प्रतिबंधों के दुष्प्रभावों को कई तरीकों से कम कर सकता है। 
  • Bihar Medicine
    एम.ओबैद
    बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाः मुंगेर सदर अस्पताल से 50 लाख की दवाईयां सड़ी-गली हालत में मिली
    08 Feb 2022
    मुंगेर के सदर अस्पताल में एक्सपायर दवाईयों को लेकर घोर लापरवाही सामने आई है, जहां अस्पताल परिसर के बगल में स्थित स्टोर रूम में करीब 50 लाख रूपये से अधिक की कीमत की दवा फेंकी हुई पाई गई है, जो सड़ी-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License