NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
चक्रवात वायु ‘बेहद गंभीर’ हुआ, गुजरात की ओर मुड़ा
मौसम विभाग के अनुसार ‘‘चक्रवात वायु बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसके कारण बृहस्पतिवार सुबह 145 से 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी।’’
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
12 Jun 2019
चक्रवात वायु ‘बेहद गंभीर’ हुआ, गुजरात की ओर मुड़ा
Image Courtesy: NDMA India

चक्रवात ‘वायु’ के ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल जाने के कारण महाराष्ट्र में मुंबई और पड़ोस के कुछ तटीय इलाकों में बुधवार सुबह तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चक्रवात की गंभीर स्थिति को अद्यतन करते हुए कहा है कि चक्रवात पड़ोसी राज्य गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों की ओर लगातार बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार ‘वायु’ के 13 जून को तड़के गुजरात तट पर पहुंचने की आशंका है। इससे गुजरात के तटीय जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘चक्रवात वायु बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसके कारण बृहस्पतिवार सुबह 145 से 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी।’’

भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी तट पर रह रहे लोगों को एहतियाती तौर पर निकालने में आईएएफ की मदद करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें गुजरात पहुंचनी शुरू हो गई है।

आईएमडी ने बताया कि चक्रवाती तूफान के कारण अरब सागर में तेज लहरें उठ रही हैं जो तटीय इलाकों की ओर बढ़ रही हैं।

महाराष्ट्र के सिंधदुर्ग जिले की मालवन तहसील के देवबाग गांव में बुधवार को भारी समुद्री लहरों ने तबाही मचा दी।

जिला कलेक्ट्रेट के एक अधिकारी ने बताया कि देवबाग के निचले इलाके में स्थित रहने के कारण यह अक्सर समुद्र में लहर उठने पर जलमग्न हो जाता है। उन्होंने बताया कि अभी तक स्थिति नियंत्रण में है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया।           

एक अधिकारी ने पूर्व में बताया था कि भारतीय तटरक्षक बल, नौसेना, सेना और वायु सेना की इकाइयों को आपात स्थिति के लिए तैयार रखा गया है और निगरानी विमान और हेलीकॉप्टर हवाई सुरक्षा के लिए अभियान चला रहे हैं।

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात सरकार ने भी हाई अलर्ट जारी करते हुये सौराष्ट्र और कच्छ इलाकों में राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों को तैनात किया है। तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। साथ ही बंदरगाहों को खतरे के संकेत और सूचना जारी करने को कहा गया है। राज्य में स्कूल और कॉलेज भी दो दिन 12 और 13 जून के लिए बंद कर दिए गए हैं। और सभी से अलर्ट रहने को कहा गया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने भी अलर्ट जारी करते हुए आम नागरिकों के लिए गाइड लाइन भी जारी की है, कि किस तरह चक्रवात से पहले, चक्रवात के समय और बाद में व्यवहार किया जाए। एनडीएमए के अनुसार किसी भी तरह की अफवाह में नहीं फंसना है और न ही डर पैदा करना है। सतर्क रहना है और टीवी रेडियो के माध्यम से ख़बरों को जानना है। अपने ज़रूरी कागज़ात वाटर प्रूफ कन्टेनर में रखने हैं। ज़रूरी सामान की एक किट बनानी है। चक्रवात के समय में बिजली और गैस सप्लाई बंद रखनी है। और दरवाज़े-खिड़कियां भी अच्छी तरह बंद रखने हैं। 

#CycloneVayu to hit #Gujarat coast between Porbandar and Mahuva around Diu and Veraval on 13th Jun early morning as a very severe cyclonic storm with wund speed around 150 kmph gusting upto 170 kmph. pic.twitter.com/cqp0guzuBl

— NDMA India (@ndmaindia) June 12, 2019

लोगों की मदद को तैयार रहें कांग्रेस कार्यकर्ता : राहुल

चक्रवाती तूफान 'वायु' के गुजरात के तट पर दस्तक देने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की मदद के लिए कमर कस लें।

गांधी ने ट्वीट किया, ''चक्रवात 'वायु' गुजरात तट के करीब पहुँचने वाला है। मैं गुजरात के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे इसके रास्ते में आने वाले सभी क्षेत्रों में मदद के लिए तैयार रहें।''

उन्होंने कहा, '' मैं चक्रवात से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के सभी लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। ''

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Cyclone
Cyclone Vayu
Maharashtra
Gujrat
HIGH ALERT
Heavy rain and storm
STORM VAYU

Related Stories

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

दक्षिणी गुजरात में सिंचाई परियोजना के लिए आदिवासियों का विस्थापन

महाराष्ट्र : एएसआई ने औरंगज़ेब के मक़बरे को पांच दिन के लिए बंद किया

महाराष्ट्र में गन्ने की बम्पर फसल, बावजूद किसान ने कुप्रबंधन के चलते खुदकुशी की

मेवानी की सज़ा पर कांग्रेस ने पूछा, क्या गुजरात में दलितों के मुद्दे उठाना अपराध है?

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

खबरों के आगे-पीछे: अंदरुनी कलह तो भाजपा में भी कम नहीं

अब राज ठाकरे के जरिये ‘लाउडस्पीकर’ की राजनीति

महाराष्ट्र सरकार का एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर नया प्रस्ताव : असमंजस में ज़मीनी कार्यकर्ता

कोविड-19 टीकाकरण : एक साल बाद भी भ्रांतियां और भय क्यों?


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    केरल: RSS और PFI की दुश्मनी के चलते पिछले 6 महीने में 5 लोगों ने गंवाई जान
    23 Apr 2022
    केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने हत्याओं और राज्य में सामाजिक सौहार्द्र को खराब करने की कोशिशों की निंदा की है। उन्होंने जनता से उन ताकतों को "अलग-थलग करने की अपील की है, जिन्होंने सांप्रदायिक…
  • राजेंद्र शर्मा
    फ़ैज़, कबीर, मीरा, मुक्तिबोध, फ़िराक़ को कोर्स-निकाला!
    23 Apr 2022
    कटाक्ष: इन विरोधियों को तो मोदी राज बुलडोज़र चलाए, तो आपत्ति है। कोर्स से कवियों को हटाए तब भी आपत्ति। तेल का दाम बढ़ाए, तब भी आपत्ति। पुराने भारत के उद्योगों को बेच-बेचकर खाए तो भी आपत्ति है…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लापरवाही की खुराकः बिहार में अलग-अलग जगह पर सैकड़ों बच्चे हुए बीमार
    23 Apr 2022
    बच्चों को दवा की खुराक देने में लापरवाही के चलते बीमार होने की खबरें बिहार के भागलपुर समेत अन्य जगहों से आई हैं जिसमें मुंगेर, बेगूसराय और सीवन शामिल हैं।
  • डेविड वोरहोल्ट
    विंबलडन: रूसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध ग़लत व्यक्तियों को युद्ध की सज़ा देने जैसा है! 
    23 Apr 2022
    विंबलडन ने घोषणा की है कि रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को इस साल खेल से बाहर रखा जाएगा। 
  • डॉ. राजू पाण्डेय
    प्रशांत किशोर को लेकर मच रहा शोर और उसकी हक़ीक़त
    23 Apr 2022
    एक ऐसे वक्त जबकि देश संवैधानिक मूल्यों, बहुलवाद और अपने सेकुलर चरित्र की रक्षा के लिए जूझ रहा है तब कांग्रेस पार्टी को अपनी विरासत का स्मरण करते हुए देश की मूल तासीर को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License