हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड में भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने दम पर बहुमत से दूर है।
हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड में भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने दम पर बहुमत से दूर है। हालांकि हरियाणा में उसने अपने विरोधी को साथ जोड़कर सरकार बना ली लेकिन महाराष्ट्र में अपने ही साथी (शिवसेना) को गंवा कर सत्ता भी गंवा दी। दोनों जगह कांग्रेस ने पहले से अच्छा किया और महाराष्ट्र में वह सत्ता की साझीदार है। अब झारखंड में भी लगभग यही होने जा रहा है।