NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में आज तीन महीने बाद कोरोना के 700 से ज्यादा 711 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
01 Jun 2022
covid

 

दिल्ली: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 18 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है । स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 1 जून को जारी आकड़ो के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,745 नए मामले सामने आए हैं । जबकि कल 31 मई को 2,338 मामले सामने आए थे। वहीं महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में आज तीन महीने बाद कोरोना के 700 से ज्यादा 711 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में 27 फरवरी को कोरोना के 782 मामले सामने आए थे। साथ ही आपको बता दें कि 28 मई को महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट BA.4 और BA.5 के 7 मामले सामने आ चुके हैं और महाराष्ट्र दोबारा बढ़ते मामलों से ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट के फैलाव का खतरा ओर ज़्यादा बढ़ गया है। 

इसके अलावा बीते दिन देशभर में कोरोना से 6 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। जिनमें केरल में आज फिर 2 लोगों की मौत के संशोधित आकड़ों को जोड़ा गया है, जबकि पिछले 24 घंटों में 4 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से एक-एक मरीज़ की मौत महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,236 मरीज़ों को ठीक किया गया है। लेकिन एक्टिव मामलों में आज फिर 503 मामलों की बढ़ोतरी हुई हैं।

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 60 हज़ार 832 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 636 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 26 लाख 17 हज़ार 810 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.04 फ़ीसदी यानी 18 हज़ार 386 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 93 करोड़ 57 लाख 20 हज़ार 807 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 10 लाख 91 हज़ार 110 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 85 करोड़ 8 लाख 96 हज़ार 606 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 55 हज़ार 314 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,745 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 726 मामले, महाराष्ट्र से 711 मामले, दिल्ली से 373 मामले, कर्नाटक से 197 मामले, हरियाणा से 161 मामले, तमिलनाडु से 98 मामले, उत्तर प्रदेश से 95 मामले, तेलंगाना से 59 मामले, राजस्थान से 57 मामले, पश्चिम बंगाल से 49 मामले, गुजरात से 45 मामले, गोवा से 29 मामले, चंडीगढ़ से 23 मामले, मध्य प्रदेश से 20 मामले, मिज़ोरम से 19 मामले और उत्तराखंड से 16 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, पंजाब से 13 मामले, छत्तीसगढ़ से 12 मामले, आंध्र प्रदेश से 10 मामले, झारखण्ड और हिमाचल प्रदेश से 6-6 मामले, बिहार और पुडुचेरी से 5-5 मामले, ओड़िशा और लद्दाख से 3-3 मामले, मणिपुर से 2 मामले और एक-एक मामला जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश से सामने आए है । बीते दिन असम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

Coronavirus
COVID Deaths
COVID 19
COVID Update

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,897 नए मामले, 54 मरीज़ों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक


बाकी खबरें

  • elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर न्यूज़क्लिक का नया कार्यक्रम- चुनाव चक्र
    14 Nov 2021
    आज देश अहम मोड़ पर खड़ा है। इस मोड़ से आगे का रास्ता देश में अगले साल 2022 की शुरुआत में पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से तय होगा। तय होगा कि 2024 के आम चुनाव में देश क्या फ़ैसला लेगा…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : जवाहरलाल नेहरू जन्मदिन विशेष
    14 Nov 2021
    भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन और बाल दिवस के मौक़े पर पढ़िये उन पर लिखी 2 नज़्में... 1. जवाहरलाल नेहरू: अबरार किरतपुरी
  • malnutrition
    राज वाल्मीकि
    कुपोषित बच्चों के समक्ष स्वास्थ्य और शिक्षा की चुनौतियां
    14 Nov 2021
    सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नवम्बर 2020 तक देश में 9.28 लाख से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित थे। इनमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में और फिर बिहार में हैं।
  • साभार : सुमन सिंह के फेसबुक वाल से
    डॉ. मंजु प्रसाद
    पर्यावरण, समाज और परिवार: रंग और आकार से रचती महिला कलाकार
    14 Nov 2021
    ऐसा कलाकार जब प्रकृति को ठोस मेटलिक माध्यम द्वारा कठोर नुकीले घास के रूप में निर्मित करती हैं, यह अत्यंत गंभीर विषय है जो केवल पर्यावरण को ही नहीं वर्तमान मनुष्य जीवन को और उसके संकट को भी दर्शाता…
  •  India-Pakistan match
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    वार इन गेम: एक नया खेल
    14 Nov 2021
    पहले जनता खेल को खेल की तरह लेती थी और युद्ध को युद्ध की तरह। पूरी की पूरी जनता मूर्ख थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License