१६ दिसम्बर २०१२ को दिल्ली में एक युवती का क्रूरतापूर्वक बलात्कार हुआ। ३० दिसंबर को गंभीर रूप से घायल पीड़िता ने दम तोड़ दिया।
इसके तुरंत बाद इस जघन्य अपराधिक कृत्य के विरुद्ध राजधानी दिल्ली और देश के अनेक भागों में विशाल प्रदर्शन हुए।
न्यूज़क्लिक ने ऐडवा की उपाध्यक्ष जगमती सांघवान से इस विषय पर वार्ता की जिसमें उन्होंने विरोध प्रदर्शन और पुलिस एवं प्रशासन की कार्यवाही पर प्रकाश डाला।
