NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
डीटीसी बस हादसे: चालक क्यों चढ़ें बलि!
बसों में सुरक्षा उपायों की हालत का अंदाज़ा इससे लगाया जा सकता है कि अधिकतर बसों में सीट बेल्ट तक नहीं हैं, तकनीकी गड़बड़ियों की बात तो छोड़ ही देंI
मुकुंद झा
18 Oct 2018
DTC
Image Courtesy: ANI

दिल्ली के वजीराबाद में कल तड़के सुबह डीटीसी बस और डंपर में टक्कर हुईI जिसमें बस में सवार यात्री व चालक को गंभीर चोट आई उन्हें असपताल ले जाया गया जहाँ मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को ट्रोम सेंटर में भर्ती कराया गयाI

इस तरह के हादसे दिल्ली में होते रहते हैं जहाँ डीटीसी बस या अन्य बसों की टक्कर होती है, परन्तु इन हादसों को लेकर डीटीसी के चालक व सह-चालक इस सन्दर्भ में कई गंभीर प्रश्न उठा रहे हैंI उनकी एक यूनियन डीटीसी वर्कर्स युनिटी सेंटर (एक्टू) का कहना है कि ये हादसे सरकार व निगम की गलत नीतियों के कारण होते हैंI उनके अनुसार निगम सुरक्षा मानदंडों का पूरी तरह उल्लंघन करती है जिस वजह से इस तरह के हादसे होते हैंI इसके बाद सारा दोष चालक के सर मढ़, निगम अपना पल्ला झाड़ लेता हैI

डीटीसी के बस चालकों से आम लोगों की हमेशा यह शिकायत रहती है कि वे सवारी देखकर भी बस नहीं रोकते या कई बार तेज़ी से बस भगा ले जाते हैंI डीटीसी बसों में सफर करने वाले किसी भी व्यक्ति की यह मुख्य शिकायत होगी कि डीटीसी के चालक बहुत तेज़ बस चलाते हैंI परन्तु डीटीसी वर्कर्स युनटी सेंटर (एक्टू) के अभिषेक की बात सुनने के बाद शायद यह शिकायत चालकों से नहीं निगम से ही जायेI उन्होंने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा कि, “डीटीसी निगम द्वारा बसों के चालक व सहचालक पर दबाब डाला जाता है कि वो अपनी निर्धारित ड्यूटी व किलोमीटर को पूरा करें नहीं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाती है जिस कारण चालक बसों को कई बार जोखिम लेकर तेज़ भगाते हैI”

उन्होंने निगम द्वारा एक सर्कुलर हम से साझा किया जिसमें साफ तौर देखा जा सकता है कि निगम के अधिकारी कर्मचारियों को लिख रहे हैं कि उन्हें किसी भी हाल में निर्धारित दूरी तय करनी है किसी भी कारण से इसमें रियायत नहीं दी जाएगीI ट्रैफिक जाम या अन्य किसी कारण से आप अपनी डयूटी नहीं छोड़ सकतेI

WhatsApp Image 2018-10-17 at 15.22.04.jpeg

डीटीसी के एक चालक ने बताया कि ड्यूटी पूरी करने के लिए वे कई बार तनाव में रहते हैं क्योंकि डीटीसी की लो-फोलर बस बहुत अधिक खराब होती हैं लेकिन डिपो के अधिकारी ब्रेकडाउन (बस खराब होने) होने के बावजूद उन पर कार्यवाही करते हैंI ऐसे हालात में बस ख़राब होने के कारण बर्बाद हुए समय की भरपाई करने के लिए उन्हें कई बार 8 घन्टे से अधिक लगातार गाड़ी चलानी पड़ती है या फिर वे कोशिश करते हैं कि गाड़ी को अधिक गति से चलाकर इस समय की भरपाई करेंI

अभिषेक कहते हैं कि, “ये सुप्रीम कोर्ट के फैसले उस के भी खिलाफ है जिसमें कहा गया है कि एक व्यक्ति को 6.5 घन्टे से अधिक गाड़ी नहीं चलानी हैI साथ ही एक कर्मचारी से 8 घन्टे से अधिक कम नहीं करवाया जा सकता, परन्तु डीटीसी में समय की बात ही नहीं, यहाँ तो किलोमीटर व डयूटी पूरी करने का दबाब रहता हैI”

डीटीसी ने बसों की देखरेख (मेंटेनेंस) निजी लोगो में सौंप दी हैI इसके बाद से डीटीसी की बसों की हालत बहुत ही खस्ता होती जा रही हैI डीटीसी के चालकों ने बताया कि बसों में सुरक्षा उपायों की हालत का अंदाज़ा इससे लगाया जा सकता है कि अधिकतर बसों में सीट बेल्ट तक नहीं हैं, तकनीकी गड़बड़ियों की बात तो छोड़ ही देंI

यह बहुत ही खतरनाक और गंभीर स्थिति है क्योंकि यह न सिर्फ बस चालकों की ज़िंदगियों के लिए खतरा पैदा करती है बल्कि बस में सवार यात्रियों और सड़क पर मौजूद लोगों की जान के साथ भी खिलवाड़ करती हैI

इन सभी मुद्दों व कर्मचरियों के अन्य महत्वपूर्ण मांगों के साथ डीटीसी वर्कर्स युनिटी सेंटर (एक्टू) के नेतृत्व में डीटीसी के कर्मचारियों ने 29 अक्टूबर को दिल्ली के सभी डिपो में पूर्ण हड़ताल का आह्वान किया हैI यह डीटीसी के इतिहास में दूसरी आम हड़ताल होने जा रही हैI इससे पूर्व 1989 में आम हड़ताल हुई थीI

DTC
DTC workers
DTC Strike

Related Stories

DTC ठेका कर्मचारियों ने अभियान चलाकर केजरीवाल सरकार को दी चेतावनी, 'शवयात्रा' भी निकाली

दिल्ली: डीटीसी कर्मचारियों का लेबर कोड्स के विरुद्ध व किसानों के समर्थन में प्रदर्शन

ट्रांसपोर्ट उद्योग को बचाने की मांग को लेकर श्रमिकों का देशव्यापी प्रदर्शन

यमुना की सफ़ाई में 'आधिकारिक उदासीनता' बड़ी चुनौती, हटाया जाय मिलेनियम बस डिपो

कोरोना संकट: दिल्ली सरकार का एंबुलेंस सेवा के साथ खिलवाड़, डीटीसी ड्राइवर चला रहे है एंबुलेंस

दिल्ली में महिलाओं को मुफ़्त बस यात्रा स्वागत योग्य, लेकिन कर्मचारियों पर कौन ध्यान देगा?

दिल्ली में महिलाओं के लिए बस से मुफ्त यात्रा योजना शुरू

अधमरी अर्थव्यवस्था : मंदी की मार झेल रहे श्रमिकों में आक्रोश!

बौखलाहट : रेल सेवा के बाद पाकिस्तान की ओर से व्यापार और बस सेवा भी बंद

नफ़ा-नुक़सान से आगे जाकर डीटीसी को बचाने और बढ़ाने की ज़रूरत


बाकी खबरें

  • Refugees
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    अगर सभी शरणार्थी एक देश में रह रहे होते, तो वह देश दुनिया का 17वाँ सबसे बड़ा देश होता
    22 Oct 2021
    अकेले संयुक्त राष्ट्र की गणना के हिसाब से, इस समय लगभग 8.3 करोड़ लोग विस्थापित हैं, और यदि ये सभी विस्थापित एक ही स्थान पर रहें तो वे आपस में मिलकर दुनिया का 17वाँ सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएँगे।
  • ARYAN
    तमन्ना पंकज
    आर्यन ख़ान मामला: बेबुनियाद साज़िश वाले एंगल और ज़बरदस्त मीडिया ट्रायल के ख़तरनाक चलन की नवीनतम मिसाल
    22 Oct 2021
    यह अभियोजन है या उत्पीड़न?
  • Prime Minister's Kisan Samman Nidhi
    सरोजिनी बिष्ट
    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हैं आज भी बड़ी तादाद में किसान
    22 Oct 2021
    पिछले दिनों उत्तर प्रदेश से एक ऐसी खबर आई जिसने इस योजना के तहत होने वाली बड़ी धांधली को उजागर किया। हजारों ऐसे किसान चिन्हित हुए जो किसान होने के साथ-साथ या तो सरकारी नौकरी भी कर रहे थे या जिनका…
  • kisan andolan
    लाल बहादुर सिंह
    बाहरी साज़िशों और अंदरूनी चुनौतियों से जूझता किसान आंदोलन अपनी शोकांतिका (obituary) लिखने वालों को फिर निराश करेगा
    22 Oct 2021
    किसान आंदोलन के लिए यह एक कठिन दौर है। किसान नेतृत्व चिंतित, लेकिन सजग है, सूझबूझ और साहस के साथ सटीक स्टैंड लेते हुए कदम बढ़ा रहा है और मोदी-शाह के चक्रव्यूह को तोड़ कर आगे बढ़ने के लिए कृतसंकल्प है।
  • Bangladesh peace rally
    सत्यम श्रीवास्तव
    बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा और आश्वस्त करती सरकार की ज़िम्मेदार पहल
    22 Oct 2021
    हाल में जिस तरह से सांप्रदायिक हिंसा पर वहाँ की सरकार ज़िम्मेदारी से काम करते दिखलाई दे रही है उससे लगता है कि वह इस शांति और सद्भाव को बचाने की ईमानदार कोशिश कर रही है। ...अगर इस एक मामले में देखें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License