NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दलितों पर मुंबई-गुंटूर में हमला, हमलावरों की गिरफ़्तारी के बजाय दलितों के ख़िलाफ़ ही मामला दर्ज
बीते दिनों में दलितों पर लगातार हुए हमले उनके ख़िलाफ़ बढ़ रही नफ़रत को दर्शातें हैं।
पी.जी आंबेडकर
06 Jan 2018
दलितों पर हमला
image coutesy : Indian Express

महाराष्ट्र में दलितों पर हुए हमले को लेकर दलितों, बौद्धों और धर्मनिरपेक्ष लोगों ने 3 जनवरी को मुंबई बंद का आह्वान किया था। प्रकाश अम्बेडकर की ओर से दलितों पर किए गए हिंदुत्व हमलों के ख़िलाफ़ ये बंद बुलाया गया था। बता दें कि वर्ष 1818 में भीमा कोरेगांव में पेशवा सैनिकों के ख़िलाफ़ लड़ते हुए महार सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी थी। इन्हीं सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए दलित समाज के लोग इस साल इकट्ठा हुए थे जिन पर बुरी तरह हमला किया गया। इस घटना के बाद पूरे राज्य में दलितों के ख़िलाफ़ हिंसा हुई। इसी तरह की घटना मुंबई में भी हुई।

दलितों पर हमला

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए मुंबई के एक सामाजिक कार्यकर्ता सागर ज़ेंडे ने कहा कि उन्होंने पीड़ितों का मुलाक़ात की। मुंबई के पूर्वी कल्याण इलाके में इन पर उच्च जाति के लोगों ने हमला किया था। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व झुंड में आए और दलितों पर हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने दलितों या बौद्धों से संबंधित कलाकृतियों की तोड़-फोड़ की और उन्हें नष्ट कर दिया।

दलितों पर हमला

दलितों पर हमला

दलितों ने हमलावरों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया है। सागर ने आगे कहा कि "दोषियों को पकड़ने के बजाय पुलिस ने मामला दर्ज कराने वाले परिवार के सदस्यों के ख़िलाफ़ ही काउंटर केस दर्ज कर दिया है"। उन्होंने कहा कि दलित और बौद्ध परिवारों के सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें दो पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि फ़िलाहाल इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वहां से छुट्टी मिलने पर वे ज़मानत के लिए आवेदन देंगे। हिंसा करने वालों की तरफ़ से दस लोगों को ही गिरफ्तार किया गया है।

एक अन्य घटना गुंटूर ज़िले के गोट्टीपाडु गांव की है जो आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती से क़रीब 60 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां भी इसी साल 1 जनवरी को दलितों पर हमला किया गया। गांव के ही उच्च जाति के लोगों ने दलितों पर आरोप लगाया कि दलितों ने उनकी समाज के युवाओं से दुर्व्यवहार किया है। दुर्व्यवहार का बहाना बनाकर उच्च जातियों के लोगों ने दलितों पर हमला किया।

दलितों पर हमला

दलित बहुजन मोर्चा (डीबीएफ) के बैनर तले दलितों ने ज़िला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। दलितों ने मांग की कि दोषियों के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 307और एससी-एसटी अत्याचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए साथ-साथ दलितों के ख़िलाफ़ दर्ज सभी फ़र्ज़ी मामलों को हटाया जाए। दलितों की तीसरी मांग थी कि नेताओं को हमले में घायल हुए पीड़ितों से मुलाक़ात करने की अनुमति दी जाए।

न्यूज़़क्लिक से बात करते हुए डीबीएफ के मेल्लम भाग्यराओ ने कहा कि इस साल 1 जनवरी को सुबह-सुबह गोट्टीपाडु के चार दलित युवक बाइक पर जाते हुए लोगों को "नये साल की बधाई" दे रहे थें। उनमें से एक युवक अपनी बाइक से उस स्थान से कुछ दूर गिर गयी जहां पर उच्च जाति के हिंदू "रंगोली" से अपनी सड़कों को सजा रहे थे। नीचे गिरे बाइक सवार की मदद करने के बजाय उच्च जाति के लोगों ने युवाओं को बुरी तरह पीटा।

घटना के दूसरे दिन सुबह के समय क़रीब 70 कम्मा जाति के लोग वहां आए और दलित के घरों पर हमला किया। इस हमले में आठ दलित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते दिनों में दलितों पर लगातार हुए हमले उनके ख़िलाफ़ बढे नफ़रतों को दर्शाता है।

 

bheema koregaon
Dalit atrocities
Dalit assertion
Mumbai

Related Stories

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

क्या पुलिस लापरवाही की भेंट चढ़ गई दलित हरियाणवी सिंगर?

‘धार्मिक भावनाएं’: असहमति की आवाज़ को दबाने का औज़ार

लखनऊ: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत के साथ आए कई छात्र संगठन, विवि गेट पर प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप

मुंबई में अगले साल आईओसी सत्र का आयोजन देश के खेल क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा: प्रमाणिक

यूपी चुनाव: दलितों पर बढ़ते अत्याचार और आर्थिक संकट ने सामान्य दलित समीकरणों को फिर से बदल दिया है

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से ईडी कर रही है पूछताछ

मध्य प्रदेश : धमकियों के बावजूद बारात में घोड़ी पर आए दलित दूल्हे

चुनाव 2022: उत्तराखंड में दलितों के मुद्दे हाशिये पर क्यों रहते हैं?


बाकी खबरें

  • टिकैत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ग़ाज़ीपुर बॉर्डर झड़प मामला : टिकैत ने कहा जाति आधारित दंगे भड़काने की साज़िश रच रही है भाजपा
    01 Jul 2021
    एसकेएम की मांग है कि जिन अधिकारियों ने एसकेएम मंच से मुश्किल से 50 मीटर की दूरी पर इस विशेष स्थल पर “भाजपा नेता के स्वागत” की अनुमति दी है, उनकी पहचान की जानी चाहिए और उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।…
  • कोविड-19: क़स्बा वैक्सीन घोटाले के ख़िलाफ़ वाम मोर्चा का पश्चिम बंगाल भर में विरोध प्रदर्शन
    संदीप चक्रवर्ती
    कोविड-19: क़स्बा वैक्सीन घोटाले के ख़िलाफ़ वाम मोर्चा का पश्चिम बंगाल भर में विरोध प्रदर्शन
    01 Jul 2021
    कथित घोटाले में फर्जी कोविड-19 टीके और टीकाकरण शिविर शामिल थे, जो राज्य के क़स्बा और सोनारपुर क्षेत्र में आयोजित किये गये थे।
  • विश्वबैंक
    भाषा
    विश्वबैंक ने महामारी में श्रमिकों की मदद के लिए भारत को 50 करोड़ डॉलर ऋण स्वीकृत किया
    01 Jul 2021
    विश्वबैंक के अनुसार 50 करोड़ डॉलर ऋण में से 11.25 करोड़ डॉलर रियायती ऋण देने वाली उसकी एजेंसी अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (आईडीए) की ओर से दिया जाएगा। शेष 38.75 करोड़ डॉलर का कर्ज पुनर्निर्माण और विकास के…
  • न्यायालय
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    न्यायालय ने मोदी सरकार को गलती सुधारने का मौका दिया: कांग्रेस
    01 Jul 2021
    कांग्रेस ने कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आर्थिक मदद देने संबंधी उच्चतम न्यायालय के आदेश को लेकर बुधवार को दावा किया कि देश की सबसे बड़ी अदालत ने नरेंद्र मोदी सरकार को अपनी गलती…
  • स्टरलाइट विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई हत्याओं की जांच में अब तक कोई गिरफ़्तारी नहीं
    नीलाबंरन ए
    स्टरलाइट विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई हत्याओं की जांच में अब तक कोई गिरफ़्तारी नहीं
    01 Jul 2021
    पुलिस कार्रवाई जिसने 22 मई, 2018 को 12 लोगों की जान ले ली थी और पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया था, गोलीबारी की यह घटना तब घटी जब स्टरलाइट कॉपर स्मेल्टर प्लांट के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण चल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License