NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
अंतरराष्ट्रीय
दुबई में बस दुर्घटना में मारे गए 12 भारतीयों के शव घर भेजने की कवायद जारी
बस दुर्घटना में मारे गए भारतीयों में विक्रम जवाहर ठाकुर, विमल कुमार कार्तिकेयन केसवपिलैकर, किरण जॉनी जॉनी वेलीतोताहिल पैली, फिरोज खान अजीज पठान, रेशमा फिरोज खान पठान, जमालुद्दीन अराकावीतील, वासुदेव विशनदास, राजन पुतियापुरयिल गोपालन, प्रबुला माधवन दीप कुमार, रोशनी मूलचंदानी, उमर चोनोकातवात मम्माद पुतेन, नबिल उमर चोनोकातवात शामिल हैं।
भाषा
08 Jun 2019
दुर्घटनाग्रस्त बस
Image Courtesy: Patrika

दुबई में बस दुर्घटना में मारे गए 12 भारतीयों के शवों को घर भेजने के लिए फॉरेंसिक सहित अन्य सभी औपचारकताओं को भारतीय वाणिज्य दूतावास तेजी से पूरा करने में जुटा है।

ओमान से आ रही एक टूरिस्ट बस गुरुवार को गलत लेन में घुस गई थी और एक संकेतक (साइन बोर्ड) से टकरा गई थी। हादसे में 17 लोगों की मौत हुई थी जिनमें 12 भारतीय शामिल हैं। हादसे में नौ लोग घायल भी हुए हैं।

दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत विपुल ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया 11 मृत भारतीयों की फॉरेंसिक रिपोर्ट जारी हो चुकी है और एक फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।

उन्होंने लिखा, ‘‘इसके बाद, पूरे दस्तावेजों के साथ शवों को पहले संलेपन (सुरक्षित करने) के लिए और फिर भारत भेजा जाएगा।’’

विपुल ने लिखा, ‘‘हम आशा करते हैं कि सभी शव कल (शनिवार) और उसके अगले दिन भारत भेज दिए जाएंगे। एयर इंडिया हरसंभव मदद कर रही है। हम सहायता के लिए दुबई पुलिस और सभी अस्पताल अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि मृत भारतीयों के संबंध में वाणिज्य दूतावास की औपचारिकताएं मौके पर ही पूरी कर ली गई थीं और उनकी टीम पूरे दिन स्थानीय अधिकारियों तथा स्वयंसेवकों के साथ काम करती रही।

बस दुर्घटना में मारे गए भारतीयों में विक्रम जवाहर ठाकुर, विमल कुमार कार्तिकेयन केसवपिलैकर, किरण जॉनी जॉनी वेलीतोताहिल पैली, फिरोज खान अजीज पठान, रेशमा फिरोज खान पठान, जमालुद्दीन अराकावीतील, वासुदेव विशनदास, राजन पुतियापुरयिल गोपालन, प्रबुला माधवन दीप कुमार, रोशनी मूलचंदानी, उमर चोनोकातवात मम्माद पुतेन, नबिल उमर चोनोकातवात शामिल हैं।

 

Dubai Bus Accident
Bus Accident
Death toll of Indian Nationals in Dubai bus accident
Ministry of External Affairs
S Jaishankar

Related Stories

उत्तरकाशी हादसा: मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत,  वायुसेना के विमान से पहुंचाए जाएंगे मृतकों के शव

बंगाल : बस के नहर में गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत

बाराबंकी में सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

हिमाचल के चम्बा में बस खाई में गिरी, 9 की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

मध्यप्रदेश बस हादसा: 'हादसे का शिकार हुई मासूम ज़िंदगियों को निजीकरण और मुनाफ़े की हवस ने निगला'

मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले में नहर में गिरी बस, 37 शव बरामद

तमिलनाडु बस हादसे में 20 लोगों की मौत और 23 घायल

राजौरी जिले में बस के खाई में गिरी, 10 की मौत, 36 घायल

मध्य प्रदेश: बस के नदी में गिरने से सात यात्रियों की मौत, 35 घायल


बाकी खबरें

  • indian student in ukraine
    मोहम्मद ताहिर
    यूक्रेन संकट : वतन वापसी की जद्दोजहद करते छात्र की आपबीती
    03 Mar 2022
    “हम 1 मार्च को सुबह 8:00 बजे उजहोड़ सिटी से बॉर्डर के लिए निकले थे। हमें लगभग 17 घंटे बॉर्डर क्रॉस करने में लगे। पैदल भी चलना पड़ा। जब हम मदद के लिए इंडियन एंबेसी में गए तो वहां कोई नहीं था और फोन…
  • MNREGA
    अजय कुमार
    बिहार मनरेगा: 393 करोड़ की वित्तीय अनियमितता, 11 करोड़ 79 लाख की चोरी और वसूली केवल 1593 रुपये
    03 Mar 2022
    बिहार सरकार के सामाजिक अंकेक्षण समिति ने बिहार के तकरीबन 30% ग्राम पंचायतों का अध्ययन कर बताया कि मनरेगा की योजना में 393 करोड रुपए की वित्तीय अनियमितता पाई गई और 11 करोड़ 90 लाख की चोरी हुई जबकि…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 6,561 नए मामले, 142 मरीज़ों की मौत
    03 Mar 2022
    देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 14 हज़ार 388 लोगों अपनी जान गँवा चुके है।
  • Civil demonstration in Lucknow
    असद रिज़वी
    लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें
    03 Mar 2022
    युद्ध भले ही हज़ारों मील दूर यूक्रेन-रूस में चल रहा हो लेकिन शांति प्रिय लोग हर जगह इसका विरोध कर रहे हैं। लखनऊ के नागरिकों को भी यूक्रेन में फँसे भारतीय छात्रों के साथ युद्ध में मारे जा रहे लोगों के…
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : पूर्वांचल में 'अपर-कास्ट हिन्दुत्व' की दरार, सिमटी BSP और पिछड़ों की बढ़ी एकता
    03 Mar 2022
    यूपी चुनाव के छठें चरण मे पूर्वांचल की 57 सीटों पर गुरुवार को मतदान होगे. पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने प्रचंड बहुमत पाया था. लेकिन इस बार वह ज्यादा आश्वस्त नहीं नज़र आ रही है. भाजपा के साथ कमोबेश…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License