NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार पर एक और हमला
जानकारों का मानना है कि ये बिल दरअसल उन फासीवादी ताकतों को कानूनी संरक्षण देगा जो काफी समय से आदिवासियों को हिन्दू धर्म में शामिल करने के प्रयास में लगे हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Aug 2017
धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार पर एक और हमला

१ अगस्त , मंगलवार को झारखण्ड की कैबिनेट ने धर्मांतरण विरोधी बिल ( anti-conversion bill) को मंज़ूरी दे दी , इस बिल को रिलीजियस फ्रीडम बिल 2017  का नाम दिया गया है और ये विधान सभा के मानसून सत्र  में पेश किया जायेगा ।  इस  बिल के तहत जबरन या लालच देकर किसी व्यक्ति का धर्म परिवर्तन करवाने पर ३ साल की सजा या ,50000 हज़ार तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं । बिल में एक प्रावधान के तहत अगर पिछड़ी जातियों या आदिवासी समुदाय से सम्बंधित नाबालिक लड़की का धर्म  परिवर्तन कराया गया तो  4 साल की सजा या एक लाख का  जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।  इसके साथ  ही अगर कोई अपनी मर्ज़ी से धर्म बदलता  है तो उसे डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को अपने धर्म बदलने की वजह , समय और जगह बतानी होगी।  

कैबिनेट द्वारा इस बिल को मंज़ूरी मिलते ही कई ईसाई संगठनों  ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है । उनका मानना है की ये बिल सरकार से जुड़े  दक्षिण पंथी  संगठनों  द्वारा आदिवासियों को हिन्दू बनाने की उनकी मुहिम को तेज़ करने के लिए लाया गया है।  दूसरी तरफ राज्य सरकार ये कह रही है की  ईसाई संगठन कई सालों से आदिवासियों को  जबरदस्ती  या लालच  देकर ईसाई बना रहे हैं इसीलिए ये बिल ज़रूरी है ।  

जानकारों का मानना है कि ये बिल दरअसल उन फासीवादी ताकतों को कानूनी संरक्षण देगा जो काफी समय से आदिवासियों  को  हिन्दू धर्म में शामिल करने के प्रयास में लगे हैं।  आदिवासी इलाकों में ये कार्य काफी सालों  से आरएसएस से जुड़े संगठन कर रहे  हैं , जिसके तहत आदिवासी समाज को "वनवासी समाज " कहा जाता है और ये प्रचार किया जाता है कि आदिवासी हमेशा से ही हिन्दू थे। जबकि इसके ठीक उलट समाजशास्त्री  ये बताते हैं की आदिवासी समाज के रीति रिवाज़ और रहन सहन हिन्दू समाज से काफी भिन्न  हैं और ये प्रचार साफ़ तौर पर दक्षिणपन्थी राजनीति से प्रेरित है।  दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा इस तरह के बिल की मांग काफी पुरानी  है और , राजस्थान , हिमाचल , छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में ये बिल पहले से ही पास किया जा चुका है । 

अंग्रेज़ों के समय से ही ईसाई संगठन आदिवासी इलाकों में काम कर रहे हैं और कई आदिवासी और दलित समाज के लोग हिन्दू धर्म की जातीय व्यवस्था से छुटकारा पाने के लिए ईसाई बनते रहे हैं।  दक्षिण पंथी ताकतों के उभार से ईसाई संगठनों  के साथ इस टकराव की शुरुआत हुई और  २००८ में कण्डमाल के  ईसाई  विरोधी दंगो में  दक्षिणपंथियों  ने धर्मपरिवर्तन  को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था।  कुछ समय पहले घर वापसी  के नाम पर चलायी गयी मुहिम ,धर्म  चुनने की इसी आज़ादी पर लगाम लगाने के लिए शुरू  की गयी थी । इसके अलावा,  पूंजीवादी व्यवस्था द्वारा, जातिवाद और गरीबी को कम ना कर पाने की वजह से  दलित और आदिवासी कई बार पैसे और अन्य लाभ मिल जाने की उम्मीद में धर्मांतरण करते हैं। इसी वजह से धर्म चुनने की आज़ादी के लिए लड़ने के साथ इन मूलभूत मुद्दों के लिए भी संघर्ष की ज़रुरत है। 

धर्म परिवर्तन
धर्मनिर्पेक्षता
भाजपा
आरएसएस

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

बढ़ते हुए वैश्विक संप्रदायवाद का मुकाबला ज़रुरी

यूनिफॉर्म सिविल कोड का मुद्दा भी बोगस निकला, आप फिर उल्लू बने

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध

एमरजेंसी काल: लामबंदी की जगह हथियार डाल दिये आरएसएस ने

झारखण्ड भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल, 2017: आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार

यूपी: योगी सरकार में कई बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप


बाकी खबरें

  • Deepika Kumari
    भाषा
    तीरंदाजी: विश्व कप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रैंकिंग में फिर नंबर वन बनी दीपिका
    28 Jun 2021
    रांची की रहने वाली इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं – महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते।
  • जम्मू-कश्मीर के परिसीमन की प्रक्रिया में कोई भी पक्षपात अलगाव की खाई को और बढ़ा सकता है!
    अजय कुमार
    जम्मू-कश्मीर के परिसीमन की प्रक्रिया में कोई भी पक्षपात अलगाव की खाई को और बढ़ा सकता है!
    28 Jun 2021
    साफ़ राजनीतिक शब्दों में कहा जाए तो जम्मू की मदद से भाजपा सरकार में तभी पहुंचेगी, जब परिसीमन कर हालिया स्थिति बदल दी जाए।
  • किसानों के विरुद्ध दर्ज किये गये केस वापस लिये जाएं : एसकेएम
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    किसानों के विरुद्ध दर्ज किये गये केस वापस लिये जाएं : एसकेएम
    28 Jun 2021
    एसकेएम ने किसानों द्वारा मार्च निकालने पर किए गए एफआईआर को तुरंत और बिना शर्त वापस लेने को कहा। एसकेएम ने कहा कि कई स्थानों पर किसानों को राजभवन तक रैलियां भी नहीं निकालने दी गईं और एसकेएम नेताओं को…
  •  राष्ट्रपति
    सत्यम श्रीवास्तव
    नज़रिया: किन वजह से याद रखी जाएगी राष्ट्रपति की उत्तर प्रदेश यात्रा
    28 Jun 2021
    अपनी तनख़्वाह और टैक्स जैसी बातें करके राष्ट्रपति जी ने उन हल्के कटाक्षों के लिए राष्ट्रपति भवन के दरवाज़े खोल दिये हैं जहां परिंदा भी बिना उनकी अनुमति के पर नहीं मार सकता।
  • सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    भाजपा बताये कि करकरे नहीं तो क्या कसाब राष्ट्रवादी था : माकपा
    28 Jun 2021
    भोपाल में इमरजेंसी की बरसी पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए मालेगांव विस्फोट की आरोपी और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को देशभक्त कहे जाने पर सवाल उठाए।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License