NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
एम जे अकबर को अंततः देना पड़ा इस्तीफ़ा
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ वाली सरकार के कैबिनेट मंत्री ने आखिरकार दबाव में आकर इस्तीफ़ा दियाI
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Oct 2018
M J Akbar
Image Courtesy: NDTV

#MeToo कैंपेन के दौरान 14 महिला पत्रकारों द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद आखिरकार पूर्व सम्पादक और विदेश मंत्री एम जे अकबर ने बुधवार को इस्तीफ़ा दे दियाI उन्होंने खुद पर सबसे पहले आरोप लगाने वाली महिला प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है, जिसकी पहली सुनवाई (18 अक्टूबर) से पिछले दिन ही उन्होंने इस्तीफ़ा दिया हैI

ANI ने अकबर का एक वक्तव्य जारी किया है जिसके मुताबिक वे अपना पद इसलिए छोड़ रहे हैं क्योंकि अब वे व्यक्तिगत तौर पर न्यायालय में न्याय माँगने जा रहे हैं, ताकि अपने खिलाफ लगे इल्ज़ामों को चुनौती दे सकेंI

अकबर ने जब से यह मुकदमा दायर किया है तभी से उनके इस्तीफ़े की माँग और ज़ोर-शोर से उठ रही थीI मंगलवार को अकबर के साथ The Asian Age में काम कर चुकीं 20 महिला पत्रकार रमानी के समर्थन में सामने आयीं और कहा कि वे न्यायालय में गवाही देने के लिए तैयार हैंI तमाम पत्रकारों और महिला संगठनों के समर्थन के साथ रमानी ने बड़े ही हौंसले के साथ इस मुकदमे के बारे में कहा कि ‘सच ही उनका बचाव है’I कुछ पुरुष पत्रकार भी अपनी साथी महिला पत्रकारों के समर्थन में सामने आये हैंI

जब यह आरोप सोशल मीडिया में सामने आये थे तब अकबर देश में नहीं थे और कयास लगाये जा रहे थे कि जब वे दिल्ली लौटेंगे तो इस्तीफ़ा देंगेI लेकिन ऐसा नहीं हुआI यह बातें भी हुईं कि शायद मोदी सरकार ने उन्हें इस्तीफ़े के लिए नहीं कहा हैI हालांकि, तीन महिला कैबिनेट मंत्री- मेनका गाँधी, स्मृति इरानी और निर्मला सीतारमण- ने खुलकर अकबर पर आरोप लगाने वाली महिलाओं का समर्थन किया थाI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मोदी सरकार यूँ तो महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन इस पूरे मामले में वे ख़ामोश रहेI इस वजह से महिला संगठनों, विपक्षी दलों और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने उन पर सवाल भी उठायेI मोदी सरकार की इस चुप्पी से साफ़ ज़ाहिर होता है कि महिला सुरक्षा उनके लिए ऐसा मुद्दा नहीं जिसके आधार पर वे किसी मंत्री की छुट्टी करेंI  

मोदी ने तो अपनी कैबिनेट में राजस्थान से सांसद निहाल चंद को शामिल किया और आज तक उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई हैI उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर बलात्कार का आरोप है लेकिन उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई हैI ऐसे और भी कई मामले भाजपा के नेताओं, सांसदों और विधायकों आदि पर हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होतीI

आरोपों की पुष्टि?

जिन महिला पत्रकारों ने अकबर के खिलाफ आरोप लगाये थे वे खुश हैं कि आखिरकार अकबर को मंत्री पद से इस्तीफ़ा देना पड़ाI

मानहानि का मुकदमा झेल रहीं प्रिया रमानी ने कहा है कि इससे उनके आरोपों की पुष्टि होती हैI

रमानी ने ट्वीट किया कि, “महिला होने के नाते हमें लगता है कि एम जे अकबर के इस्तीफ़े से हमारे आरोपों की पुष्टि होती हैI मैं उस दिन के इंतज़ार में हूँ जब मुझे न्यायालय में भी इन्साफ मिलेगाI”

पत्रकार सुपर्णा शर्मा ने अकबर पर उनकी 'ब्रा का स्ट्रैप खींचने' का आरोप लगाया है, उनके मुताबिक सिर्फ इस्तीफ़े पर यह मामला खत्म नहीं होगाI 

अकबर ने रविवार को अपने खिलाफ आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए एक वक्तव्य जारी किया थाI सुपर्णा शर्मा का कहना है कि, “वक्तव्य जारी करने की बजाये अकबर को भारत लौटते ही इस्तीफ़ा दे देना चाहिए थाI”

पत्रकार हरिंदर बवेजा, जिन्होंने भी अकबर पर आरोप लगाये थे, इंतज़ार कर रही हैं कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपनी चुप्पी तोड़ेंगेI

(आईएएनएस के इनपुट सहित)

M J AKBAR
sexual harassment
sexual crimes
Modi Govt

Related Stories

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

सरकारी एजेंसियाँ सिर्फ विपक्ष पर हमलावर क्यों, मोदी जी?

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

भारत में संसदीय लोकतंत्र का लगातार पतन

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

मोदी सरकार 'पंचतीर्थ' के बहाने अंबेडकर की विचारधारा पर हमला कर रही है

लोगों की बदहाली को दबाने का हथियार मंदिर-मस्जिद मुद्दा

ज्ञानवापी, ताज, क़ुतुब पर बहस? महंगाई-बेरोज़गारी से क्यों भटकाया जा रहा ?

तिरछी नज़र: ...ओह माई गॉड!


बाकी खबरें

  • russia
    एम के भद्रकुमार
    सैन्य अभियान पूरा करने को लेकर रूसी सेना पहले से कहीं ज़्यादा प्रतिबद्ध
    16 Mar 2022
    यूक्रेन की सैन्य क्षमताओं को काफ़ी हद तक कमज़ोर करने के बाद मास्को उस विशेष अभियान को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है, जिससे कि जीत हासिल की जा सके।
  • DHAMI
    योगेश के नेगी
    उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम: हिंदुत्व की लहर या विपक्ष का ढीलापन?
    16 Mar 2022
    वैसे तो उत्तर-प्रदेश के मुकाबले उत्तराखंड के चुनावी नतीजे देश की राजनीति में कुछ खास मायने नहीं रखते हैं, मग़र फिर भी हिंदी-भाषी राज्यों में हिंदुत्व की राजनीति की दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण भी हैं।
  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,876 नए मामले, 98 मरीज़ों की मौत
    16 Mar 2022
    देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 16 हज़ार 72 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • women
    अजय कुमार
    क्या भाजपा को महिलाओं ने जिताया? राशन योजना का वोटिंग पर क्या रहा असर 
    16 Mar 2022
    पोस्ट पोल सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि इस बार यूपी में महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के मुकाबले भाजपा को जमकर वोट किया है।
  • सत्यम कुमार
    देहरादून: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कारण ज़हरीली हवा में जीने को मजबूर ग्रामीण
    16 Mar 2022
    कूड़ा निस्तारण के लिए उत्तराखंड राज्य का पहला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट देहरादून के नजदीक, आसान नदी के किनारे शीशम बाड़ा में बनाया गया है, चार साल पहले बने इस कूड़ा निस्तारण प्लांट का मुख्य कार्य…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License