NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
सोशल मीडिया
भारत
राजनीति
ज़ी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ चार साल पुराने वीडियो से पाकिस्तान को ललकार रहे हैं!
किसी बड़े चैनल के एडिटर इन चीफ जो ख़बरों का डीएनए करते हों वो बिना किसी वेरिफिकेशन के पुराने वीडियो को साझा करके पाकिस्तान को ललकार रहे हैं। दिलचस्प ये कि सुधीर चौधरी की ‘नासमझी’ यहां तक ही नहीं रुकी...
राज कुमार
29 Jun 2020
fact check

ज़ी न्यूज़ के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी ने एक चार साल पुराना वीडियो रिट्वीट करके पाकिस्तान को ललकारा है। सुधीर चौधरी ने एक वीडियो रिट्वीट किया है जिसमें एक पाकिस्तानी व्यक्ति को एक व्यक्ति डंडे से पीट रहा है। सुधीर चौधरी ने रिट्वीट करते हुए लिखा है कि पीटने वाला चीन का नागरिक है। उन्होंने लिखा है “अगर ये सच है तो पाकिस्तानी सरकार को इस चीनी नागरिक को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिये। क्या है इतनी हिम्मत?” सुधीर चौधरी के लिखे को आप इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं और वीडियो भी देख सकते हैं। (आर्काइवल लिंक)

Screen Shot 2020-06-29 at 10.36.05 AM.png

वीडियो को कीफ्रेम में तोड़कर जब खोजबीन की गई तो पता चला कि वीडियो वर्ष 2016 का है। जब वीडियो के बारे में और जानकारी ढूंढी गई तो पता चला कि ये वीडियो न चीन का है और न ही पाकिस्तान का। ये वीडियो मलेशिया का है। आप इस लिंक पर क्लिक करके ये वीडियो देख सकते हैं जिसे 28 नवंबर 2016 को I am Malaysian फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया गया था

 Screen Shot 2020-06-29 at 10.37.16 AM.png
किसी बड़े चैनल के एडिटर इन चीफ जो ख़बरों का डीएनए करते हों वो बिना किसी वेरिफिकेशन के पुराने वीडियो को साझा करके पाकिस्तान को ललकार रहे हैं। सुधीर चौधरी की ‘नासमझी’ यहां तक ही नहीं रुकी है। आपको अब उस ट्विटर अकाउंट के बारे में बताता हूं जिसकी ट्वीट को सुधीर चौधरी ने रिट्वीट किया है। Zaidu नाम से ये अकाउंट बनाया गया है। जिसने अकाउंट के बायो में साफ-साफ लिखा है कि सभी ट्वीट सिर्फ मनोरंजन के लिए हैं और शत-प्रतिशत फेक हैं।

Screen Shot 2020-06-29 at 10.49.00 AM.png

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते रहते हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

fact check
viral video
twitter
Sudhir Chaudhury
Zee News
Pakistan
Godi Media

Related Stories

ज़ोरों से हांफ रहा है भारतीय मीडिया। वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में पहुंचा 150वें नंबर पर

फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये

अफ़्रीका : तानाशाह सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए कर रहे हैं

मुख्यमंत्री पर टिप्पणी पड़ी शहीद ब्रिगेडियर की बेटी को भारी, भक्तों ने किया ट्रोल

पड़ताल: क्या टिकैत वाकई मीडिया को धमकी दे रहे हैं!

छत्तीसगढ़ की वीडियो की सच्चाई और पितृसत्ता की अश्लील हंसी

कांग्रेस, राहुल, अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट बहाल, राहुल बोले “सत्यमेव जयते”

ट्विटर बताए कि आईटी नियमों के अनुरूप शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति कब तक होगी : अदालत

संसदीय समिति ने ट्विटर से कहा: देश का कानून सर्वोपरि, आपकी नीति नहीं

मोहन भागवत समेत कई आरएसएस पदाधिकारियों के ट्विटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक


बाकी खबरें

  • अनिल अंशुमन
    झारखंड: केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों और निजीकरण के ख़िलाफ़ मज़दूर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे!
    29 Mar 2022
    जगह-जगह हड़ताल के समर्थन में प्रतिवाद सभाएं कर आम जनता से हड़ताल के मुद्दों के पक्ष में खड़े होने की अपील की गयी। हर दिन हो रही मूल्यवृद्धि, बेलगाम महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ भी काफी आक्रोश प्रदर्शित…
  • मुकुंद झा
    दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन
    29 Mar 2022
    केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने इस दो दिवसीय हड़ताल को सफल बताया है। आज हड़ताल के दूसरे दिन 29 मार्च को देश भर में जहां औद्दोगिक क्षेत्रों में मज़दूरों की हड़ताल हुई, वहीं दिल्ली के सरकारी कर्मचारी और रेहड़ी-…
  • इंदिरा जयसिंह
    मैरिटल रेप को आपराधिक बनाना : एक अपवाद कब अपवाद नहीं रह जाता?
    29 Mar 2022
    न्यायिक राज-काज के एक अधिनियम में, कर्नाटक उच्च न्यायालय की व्याख्या है कि सेक्स में क्रूरता की स्थिति में छूट नहीं लागू होती है।
  • समीना खान
    सवाल: आख़िर लड़कियां ख़ुद को क्यों मानती हैं कमतर
    29 Mar 2022
    शोध पत्रिका 'साइंस एडवांस' के नवीनतम अंक में फ्रांसीसी विशेषज्ञों ने 72 देशों में औसतन 15 वर्ष की 500,000 से ज़्यादा लड़कियों के विस्तृत सर्वे के बाद ये नतीजे निकाले हैं। इस अध्ययन में पाया गया है कि…
  • प्रभात पटनायक
    पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में फिर होती बढ़ोतरी से परेशान मेहनतकश वर्ग
    29 Mar 2022
    नवंबर से स्थिर रहे पेट्रोल-डीज़ल के दाम महज़ 5 दिनों में 4 बार बढ़ाये जा चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License