दिल्ली हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की नौजवानों से जो किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रही लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं। चाहे वह लंगर चलाना हो या फिर तमाम और इंतजाम हर जगह नौजवान सक्रिय है। अपना अखबार-ट्रॉली टाइम्स भी निकाल रहे हैं यहां से नौजवान। समर्थन में आये सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक अरोरा से भी बातचीत की।