NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
किसान आंदोलन: 26 नवंबर को लखनऊ में होगी 'किसान महापंचायत'
बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने घोषणा की है, 'यह महापंचायत केंद्र के ताबूत में आख़िरी कील साबित होगी', जिसमें पूर्वांचल, पश्चिम यूपी, बुंदेलखंड के किसान हिस्सा लेंगे।
अब्दुल अलीम जाफ़री
10 Nov 2021
Translated by महेश कुमार
किसान आंदोलन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार शुरू होने से पहले, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम), जोकि 40 से अधिक किसान यूनियनों का एक सामूहिक मंच है और जो तीन विवादित कृषि-क़ानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर व्यापक आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है, ने लखनऊ में 22 नवंबर को 'किसान महापंचायत' करने की घोषणा की है।

टिकैत ने ट्वीट कर कहा है कि, 22 नवंबर को होने वाली किसान महापंचायत अपने आप में ऐतिहासिक होगी। यह महापंचायत किसान-विरोधी सरकार और तीन काले कानूनों के खिलाफ ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। अब पूर्वांचल में भी किसानों का आंदोलन तेज होगा।'

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता ने पहले भी केंद्र सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर 26 नवंबर (जो तारीख किसानों के विरोध के एक साल को चिह्नित करती है) तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो किसान दिल्ली की सीमाओं पर अपने आंदोलन को फिर से तीव्र कर देंगे। 

"केंद्र सरकार के पास 26 नवंबर तक का समय है, उसके बाद 27 नवंबर से किसान अपने गांवों से इकट्ठा होकर ट्रैक्टरों के माध्यम से दिल्ली के आसपास के विरोध स्थलों पर पहुंचेंगे और ठोस किलेबंदी कर के विरोध स्थल को मजबूती प्रदान करेंगे।"

पहले लखनऊ रैली की योजना 26 अक्टूबर की बनाई गई थी, लेकिन इसे नवंबर के अंत तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया ताकि फसल का मौसम आड़े न आए और किसान पूरी ताकत के साथ इसमें भाग ले सकें। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में चार किसानों और एक स्थानीय पत्रकार की मौत के विरोध में विभिन्न प्रदर्शनों की श्रृंखला के जरिए महापंचायत की घोषणा की गई थी।

हालांकि, "किसान मोर्चा" के बैनर तले आयोजित होने वाली "महापंचायत" के लिए अभी स्थान मुकर्रर नहीं है, एसकेएम नेता ने न्यूज़क्लिक को बताया कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, बुंदेलखंड क्षेत्र सहित राज्य भर के किसानों को इसमें जोड़ा जाएगा और तराई पट्टी से किसान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। रैली में हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब और दक्षिणी राज्यों के किसान भी शामिल होंगे।

बीकेयू के राज्य उपाध्यक्ष और लखनऊ महापंचायत के एक प्रमुख आयोजक हरिनाम सिंह वर्मा ने न्यूज़क्लिक को बताया कि: “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल शामली और कैराना का दौरा किया और कहा कि पश्चिमी यूपी से हिंदुओं का पलायन एक बड़ी चुनौती है। सीएम को उस पलायन की याद आती है जब वह एक दो महीने में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले होते हैं। असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए वह हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेल रहे हैं।

किसानों की दुर्दशा पर प्रकाश डालते हुए वर्मा ने कहा: “हर दिन, किसानों को उर्वरक के लिए सहकारी समितियों के बाहर लंबी कतारों में घंटों इंतजार करते देखा जा सकता है, लेकिन उन्होंने (सीएम योगी ने) उन किसानों के बारे में एक भी लाइन नहीं बोली है, जो किसान -अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) खाद के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लखनऊ महापंचायत से, किसान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ उन्हें सबक सिखाने के लिए 'वोट की चोट' का अभियान शुरू करेंगे।

"समय की सबसे बड़ी जरूरत है कि पूर्वांचल के किसानों को पिछले 11 महीनों से दिल्ली की सीमा पर किसानों के चल रहे संघर्ष के बारे में एक जोरदार और स्पष्ट संदेश भेजा जाएगा और साथ ही उनके मुद्दों जिसमें आवारा पशुओं की समस्या, बिजली की दरों में वृद्धि और महंगे उर्वरकों सहित अनेक मुद्दों को भी उठाया जाएगा।" बीकेयू नेता ने कहा कि वे सरकार पर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को गिरफ्तार करने और बर्खास्त करने का दबाव बनाएंगे, जिनका बेटा लखीमपुर खीरी हिंसा का आरोपी है।

इस बीच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 नवंबर को 'किसान महापंचायत' की तैयारियां जोरों पर हैं। बीकेयू नेताओं को मुजफ्फरनगर महापंचायत की तरह किसानों की बड़ी हिस्सेदारी का भरोसा है।

बीकेयू के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा: “26 नवंबर की महापंचायत कृषि कानूनों के खिलाफ और संयुक्त किसान मोर्चा के मिशन आंदोलन की दिशा तय करेगी। आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हम युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं। 

इसी तरह की एक बैठक मऊ क्षेत्र में हुई है जहां आजमगढ़, बलिया और गाजीपुर के किसान नेता लखनऊ में प्रस्तावित 22 सितंबर की रैली की रणनीति पर चर्चा करने के लिए इकट्ठे हुए थे। 

 

Lucknow Mahapanchayat
rakesh tikait
Farmers Protests
Fertilisers Crisis

Related Stories

बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकी गयी

किसान-आंदोलन के पुनर्जीवन की तैयारियां तेज़

MSP पर लड़ने के सिवा किसानों के पास रास्ता ही क्या है?

झारखंड: नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी जन सत्याग्रह जारी, संकल्प दिवस में शामिल हुए राकेश टिकैत

यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार

सरकार सिर्फ़ गर्मी, चर्बी और बदले की बात करती है - राकेश टिकैत

यूपी चुनाव: क्या पश्चिमी यूपी कर सकता है भाजपा का गणित ख़राब?

ख़ास इंटरव्यू : लोगों में बहुत गुस्सा है, नहीं फंसेंगे हिंदू-मुसलमान के नफ़रती एजेंडे में

किसानों को आंदोलन और राजनीति दोनों को साधना होगा

लखीमपुर कांड की पूरी कहानी: नहीं छुप सका किसानों को रौंदने का सच- ''ये हत्या की साज़िश थी'’


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License