NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
गौरी लंकेश की 56 वीं सालगिरह को "गौरी डे" की तरह मनाया गया
अभिनेता प्रकाश राज ने अपने वक्तव्य के अंत में लोगों से समाज में हो रही ज़्यादतियों के खिलाफ आवाज़ उठाने का आह्वान किया I
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 Jan 2018
Translated by ऋतांश आज़ाद
gauri lankesh

सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार, गौरी लकेंश, के 56वें जन्मदिन को सोमवार को बेंगलूरू “गौरी डे” की तरह में मनाया गया I इस समारोह में अभिनेता प्रकाश राज, स्वतंत्रता सेनानी एच एस दोरेस्वमी, गुजरात के MLA और दलित नेता जिगनेश मेवानी, JNU के छात्र नेता - कन्हैया कुमार, शेहला राशिद, उमर खालिद, “आयरन लेडी” इरोम शर्मीला और गौरी लंकेश की बहन कविता लंकेश मौजूद थे I

5 सितम्बर 2017 को कुछ अनजान लोगों द्वारा 55 वर्षीय गौरी लंकेश की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी I इस हत्या के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों का गुस्सा फूट पड़ा था क्योंकि इससे पहले नरेन्द्र डाभोलकर, गोविन्द पानसारे और एमएम कलबुर्गी की भी इसी तरह हत्याएँ की गयीं I कर्नाटक सरकार द्वारा नियुक्त की गयी SIT इस मामले में जाँच कर रही है पर अब तक कुछ ख़ास पता नहीं चल पाया है I

gauri lankesh

वहाँ मौजूद वक्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ आन्दोलन करने का आह्वान किया I

मई में होने वाले कर्णाटक विधानसभा चुनाव करीब हैं और इसी प्रसंग में एच एस दोरेस्वामी ने कहा कि ये चुनाव एक परीक्षा की तरह होंगे और उन्होंने इन चुनावों में सबके दुश्मन यानी बीजेपी के खिलाफ आन्दोलन करने की बात कही I

जिगनेश मेवनी ने कहा वह कर्णाटक चुनावों में बीजेपी के खिलाफ प्रचार करेंगे I उन्होंने कहा कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य के 20% दलित बीजेपी को वोट न दें I

gauri lankesh

गौरी लंकेश के पुराने दोस्त प्रकाश राज ने उनकी मौत का जश्न मानाने वाले लोगों के बारे में बोलते हुए कहा “उनकी मौत ने [विद्रोह की] आवाज़ों को और बुलंद किया है और यही वजह है कि इतने लोग यहाँ जमा हुए हैं I कुछ मौतें ऐसी ही होती हैं, वो ख़त्म करने की बजाये कुछ बना देती हैं... जब गौरी को खामोश कर दिया गया, मेरे जैसे बहुत सारे लोग बन गए I” उन्होंने अपने वक्तव्य के अंत में लोगों से समाज में हो रही ज़्यादतियों के खिलाफ आवाज़ उठाने का आह्वान किया I

गौरी लंकेश की मौत के बाद, प्रकाश राज हिंदुत्व की राजनीति के काफी मुखर विरोधी बनकर उभरे हैं I उन्होंने हाल में सार्वजानिक सभाओं में और सोशल मीडिया पर बीजेपी पर काफी सवाल उठाये हैं I

gauri lankesh

ये आयोजन गौरी लंकेश ट्रस्ट के द्वारा बेंगलूरू टाउन हॉल में आयोजित किया गया था और इसमें सूफी गायक सुमति और हुलिकुनते मूर्थी के गौरी पर बनाये गए अपने गाने भी पेश किये I

गौरी पर लिखी गयी दो किताबें “नानू गौरी” और “गौरी हो” के साथ इस आयोजन में गौरी लंकेश द्वारा लिखे गए लेखों की एक पुस्तक को भी रिलीज़ किया गया I

गौरी लंकेश
बीजेपी
आरएसएस
प्रकाश राज
जिगनेश मेवनी
कन्हैया कुमार
karnataka

Related Stories

कर्नाटक पाठ्यपुस्तक संशोधन और कुवेम्पु के अपमान के विरोध में लेखकों का इस्तीफ़ा

अलविदा शहीद ए आज़म भगतसिंह! स्वागत डॉ हेडगेवार !

कर्नाटक: स्कूली किताबों में जोड़ा गया हेडगेवार का भाषण, भाजपा पर लगा शिक्षा के भगवाकरण का आरोप

नफ़रती Tool-Kit : ज्ञानवापी विवाद से लेकर कर्नाटक में बजरंगी हथियार ट्रेनिंग तक

कर्नाटक में बदनाम हुई भाजपा की बोम्मई सरकार, क्या दक्षिण भारत होगा- “भाजपा मुक्त”

आज़म खान-शिवपाल का साथ छोड़ना! क्या उबर पाएंगे अखिलेश यादव?

मंत्री पर 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाला ठेकेदार होटल में मृत मिला

गुजरात दंगे और मोदी के कट्टर आलोचक होने के कारण देवगौड़ा की पत्नी को आयकर का नोटिस?

मुसलमानों के ख़िलाफ़ नहीं, देश के ख़िलाफ़ है ये षडयंत्र

कर्नाटक: वंचित समुदाय के लोगों ने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों, सूदखोरी और बच्चों के अनिश्चित भविष्य पर अपने बयान दर्ज कराये


बाकी खबरें

  • सबरंग इंडिया
    सद्भाव बनाए रखना मुसलमानों की जिम्मेदारी: असम CM
    17 Mar 2022
    हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्य में मुस्लिम आबादी का 35 प्रतिशत हैं, वे अब अल्पसंख्यक नहीं, बल्कि बहुसंख्यक हैं।
  • सौरव कुमार
    कर्नाटक : देवदासियों ने सामाजिक सुरक्षा और आजीविका की मांगों को लेकर दिया धरना
    17 Mar 2022
    कलबुर्गी, विजयपुरा, विजयनगर, रायचूर, दवेंगेरे, बागलकोट, बल्लारी, यादगीर और कोप्पल ज़िलों की लगभग 1500 देवदासियों ने पुनर्वास की मांग को लेकर बेंगलुरु शहर में धरना दिया।
  • UKRAIN
    क्लाउस उलरिच
    गेहूं के निर्यात से कहीं बड़ी है यूक्रेन की अर्थव्यवस्था 
    17 Mar 2022
    1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिलने के बाद, यूक्रेन का आर्थिक विकास भ्रष्टाचार, कैपिटल फ्लाइट और सुधारों की कमी से बाधित हुआ। हाल ही में हुए सुधारों से अब देश में रूस के युद्ध की धमकी दी जा रही…
  • भाषा
    दिल्ली हिंसा में पुलिस की भूमिका निराशाजनक, पुलिस सुधार लागू हों : पूर्व आईपीएस प्रकाश सिंह
    17 Mar 2022
    ‘पुलिस के लिये सबसे सशक्त हथियार नागरिकों का भरोसा एवं विश्वास होता है । नागरिक आपके ऊपर भरोसा तभी करेंगे जब आप उचित तरीके से काम करेंगे । ऐसे में लोगों को साथ लें । सामान्य जनता के प्रति संवेदनशील…
  • तान्या वाधवा
    कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के दौड़ में गुस्तावो पेट्रो
    17 Mar 2022
    अलग-अलग जनमत सर्वेक्षणों के मुताबिक़ कोलंबिया में आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए प्रगतिशील नेता गुस्तावो पेट्रो पसंदीदा उम्मीदवार हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License