NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हरियाणा : उपवास के पहले भाजपा नेताओं के ‘‘खाना खाने’’ का वीडियो बनाने वाले पत्रकार पर मामला दर्ज
एसवाईएल नहर मुद्दे पर उपवास के पहले ‘‘खाना खाते’’ हुए भाजपा नेताओं का वीडियो बनाने वाले एक वेब चैनल के पत्रकार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
23 Dec 2020
Haryana

एसवाईएल नहर मुद्दे पर उपवास के पहले ‘‘खाना खाते’’ हुए भाजपा नेताओं का वीडियो बनाने वाले एक वेब चैनल के पत्रकार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालंकि पुलिस ने बताया कि करीब 10 महीने पहले थानेसर बाजार समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सैनी द्वारा दी गयी शिकायत के आधार पर पत्रकार राजिंदर स्नेही पर सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 67 के तहत सोमवार को मामला दर्ज किया गया। लेकिन एक सवाल उठता है अगर मामला दस महीने पुराना है तो फिर अचानक उपवास वाली वीडियो के बाद ही मामला दर्ज क्यों हुआ ? मामला दर्ज करने के टाईमिंग पर सवाल उठ रहे है। पुलिस कुछ भी सफ़ाई दे लेकिन लोगो साफ़तौर पर इसे बदले की कार्रवाई बता रहे है।

कुरुक्षेत्र के थाना प्रभारी मंदीप सिंह के मुताबिक, सैनी ने आरोप लगाया था कि पत्रकार ने करीब 10 महीने पहले सोशल मीडिया पर उनके बारे में फर्जी और मनगढंत खबरों को प्रसारित किया था, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।

पत्रकार ने जो हालिया वीडियो बनाया जो वायरल हुआ था उसमें बीजेपी नेता उपवास के पहले ‘‘खाते’’ हुए नजर आए। हालंकि कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी और थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने दावों से इनकार किया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि उपवास के दिन उन्होंने भोजन नहीं किए थे केवल एक धार्मिक कार्यक्रम में ‘‘प्रसाद’’ ग्रहण किया था।

कुरुक्षेत्र के सांसद ने कहा कि वह सुभाष सुधा के साथ गीता ज्ञानम संस्थान गए थे वहां पर उन्हें ‘प्रसाद’ दिया गया था। उन्होंने कहा कि उपवास के पहले खाने का सवाल ही नहीं उठता।

बहरहाल, कुछ मीडियाकर्मियों ने कुरुक्षेत्र प्रेस क्लब के बैनर तले एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और स्नेही के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की।

कुरुक्षेत्र प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शांडिल्य ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भाजपा नेताओं के दबाव के बाद यह कदम उठाया।

आपको बता दें हरियाणा बीजेपी ने किसान अंदोलन के बिच में 19 दिंसबर को सालों से विवादित रहे एसवाईएल नहर मुद्दे को उठाया और इसको लेकर उन्होंने एकदिवसीय उपवास भी किया परन्तु उन्हें इस अभियान में अपेक्षित जनसमर्थन नहीं मिला बल्कि उन्हें स्थानीय लोगो और किसान संगठनों का विरोध झेलना पड़ा। किसानो ने आरोप लगया की बीजेपी यह सब नाटक किसानों की एकता तोड़ने के लिए कर रही है। लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है, किसान केंद्र को कृषि कानून वापस लेने के लिए राजी करके ही मानेंगे।

एसवाईएल दोनों राज्यों के बीच विवादास्पद मुद्दा रहा है और पंजाब में नहर का हिस्सा अब भी अधूरा है। निर्माण कार्य 1982 में शुरू हुआ था।

पंजाब रावी ब्यास नदी के पानी की मात्रा का फिर से आकलन करने की मांग कर रहा है। हरियाणा अपने हिस्से का 35 लाख एकड़ फुट पानी लेने के लिए एसवाईएल नहर का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग कर रहा है।(

समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

SYL
Haryana
journalist harassment

Related Stories

हिसारः फसल के नुक़सान के मुआवज़े को लेकर किसानों का धरना

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव

विभाजनकारी चंडीगढ़ मुद्दे का सच और केंद्र की विनाशकारी मंशा

हड़ताल के कारण हरियाणा में सार्वजनिक बस सेवा ठप, पंजाब में बैंक सेवाएं प्रभावित

हरियाणा के बजट पर लोगों की प्रतिक्रिया 

हरियाणा: हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकार्ताओं के आंदोलन में अब किसान और छात्र भी जुड़ेंगे 

हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

मोदी सरकार द्वारा केंद्र शासित प्रदेशों के बिजली निगमों का निजीकरण "अलोकतांत्रिक" और "संघीय ढांचे के ख़िलाफ़"

हरियाणा : आंगनवाड़ी कर्मचारियों की हड़ताल 3 महीने से जारी, संगठनों ने सरकार से की बातचीत शुरू करने की मांग

कार्टून क्लिक: ये दुःख ख़त्म काहे नहीं होता बे?


बाकी खबरें

  • brooklyn
    एपी
    ब्रुकलिन में हुई गोलीबारी से जुड़ी वैन मिली : सूत्र
    13 Apr 2022
    गौरतलब है कि गैस मास्क पहने एक बंदूकधारी ने मंगलवार को ब्रुकलिन में एक सबवे ट्रेन में धुआं छोड़ने के बाद कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस हमलावर और किराये की एक वैन की तलाश में शहर का चप्पा…
  • non veg
    अजय कुमार
    क्या सच में हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ है मांसाहार?
    13 Apr 2022
    इतिहास कहता है कि इंसानों के भोजन की शुरुआत मांसाहार से हुई। किसी भी दौर का कोई भी ऐसा होमो सेपियंस नही है, जिसने बिना मांस के खुद को जीवित रखा हो। जब इंसानों ने अनाज, सब्जी और फलों को अपने खाने में…
  • चमन लाल
    'द इम्मोर्टल': भगत सिंह के जीवन और रूढ़ियों से परे उनके विचारों को सामने लाती कला
    13 Apr 2022
    कई कलाकृतियों में भगत सिंह को एक घिसे-पिटे रूप में पेश किया जाता रहा है। लेकिन, एक नयी पेंटिंग इस मशहूर क्रांतिकारी के कई दुर्लभ पहलुओं पर अनूठी रोशनी डालती है।
  • एम.के. भद्रकुमार
    रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं
    13 Apr 2022
    यह दोष रेखाएं, कज़ाकिस्तान से म्यांमार तक, सोलोमन द्वीप से कुरील द्वीप समूह तक, उत्तर कोरिया से कंबोडिया तक, चीन से भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान तक नज़र आ रही हैं।
  • ज़ाहिद खान
    बलराज साहनी: 'एक अपरिभाषित किस्म के कम्युनिस्ट'
    13 Apr 2022
    ‘‘अगर भारत में कोई ऐसा कलाकार हुआ है, जो ‘जन कलाकार’ का ख़िताब का हक़दार है, तो वह बलराज साहनी ही हैं। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के बेहतरीन साल, भारतीय रंगमंच तथा सिनेमा को घनघोर व्यापारिकता के दमघोंटू…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License