NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
हरियाणा: महापंचायतों तले प्रगतिशील सामाजिक बदलाव की तैयार होती 'ज़मीन'
राज्य में कई जगहों पर बड़ी महापंचायतें आयोजित की जा रही हैं जो गणतंत्र दिवस के विवाद के बाद किसानों के आंदोलन को नया जीवन दे रही हैं।
रौनक छाबड़ा
13 Feb 2021
Translated by महेश कुमार
हरियाणा
7 फरवरी को, भिवानी के पास चरखी-दादरी राष्ट्रीय राजमार्ग के कितलाना टोल प्लाजा में आयोजित महापंचायत में किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। चित्र सौजन्य–फेसबुक

नई दिल्ली: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ उठा आंदोलन अब हरियाणा में एक बड़े पैमाने के जन आंदोलन तब्दील होता नज़र आ रहा है, जमीन पर हो रहे इस तरह के बदलाव ने सामाजिक और राजनीतिक नेताओं को राज्य में संभावित प्रगतिशील बदलाव के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया है जिस राज्य पर अन्यथा दमनकारी सामाजिक व्यवस्था का आरोप रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस पर हुए विवाद के बाद, जब किसानों की एक टुकड़ी लाल किले में घुस गई थी, जिससे दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के समाप्त होने का डर पैदा हो गया था, तब उत्तर भारत की समुदाय आधारित गाँवों की खाप, किसान आंदोलन को जीवित रखने के लिए उसमें कूद गई थी। उन्होंने दिल्ली की सीमा पर चल रहे आंदोलन- सिंघू, टिकरी, गाजीपुर-में राशन और दैनिक जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के साथ संगठित रूप से बड़ी भीड़ के साथ आन्दोलन को ज़िंदा कर दिया। 

आंदोलन के केंद्र में अब वे बड़ी महापंचायतें हैं जो विशेष रूप से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में आयोजित की जा रही हैं।

अखिल भारतीय किसान सभा, हरियाणा के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने समझाया कि क्यों उनके द्वारा आयोजित खाप और महापंचायतें "मोदी सरकार के हमले" के खिलाफ किसानों में "भरे गुस्से" को संगठित करने का माध्यम बनी हैं, वह इसलिए क्योंकि "कृषि संकट गहरा" गया है।

उन्होंने कहा कि "हमें यह समझने की ज़रूरत है कि किसानों का एक बड़ा हिस्सा यूनियनों की पकड़ से बाहर है और ऐसे समय में जब एक जन आंदोलन का निर्माण हो रहा है, तो केवल सामाजिक संगठन ही वे मंच हैं, विशेष रूप से हरियाणा ग्रामीण इलाकों में, जिन्हे खाप और पंचायत कहा जाता है ”।

हरियाणा में अब तक चार बड़ी सभाएँ या महापंचायतें हो चुकी हैं, जिसमें सिर्फ किसानों ने नहीं बल्कि अन्य आर्थिक समूहों ने भी हिस्सा लिया है।

एक किसान महापंचायत, जिसमें भारतीय किसान यूनियन (BKU) - यूपी के नेता राकेश टिकैत भी शामिल थे, का आयोजन 3 फरवरी को जींद जिले के गाँव कंडेला में किया गया था; उसी दिन जींद-पटियाला राजमार्ग पर खटकर टोल प्लाजा में महापंचायत का आयोजन किया गया था। इसी तरह, चार दिन बाद 7 फरवरी को, किसानों ने भिवानी के निकट चरखी दादरी-भिवानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कितलाना टोल प्लाजा पर महापंचायत में भाग लिया और मेवात इलाके के सुनहेड़ा में भी बड़ी सभा का आयोजन हुआ था।

इसी सप्ताह कुरुक्षेत्र जिले में मंगलवार को एक किसानों की सभा का आयोजन किया गया था, जबकि एक अन्य महापंचायत शुक्रवार को बहादुरगढ़ में की गई जो टीकरी सीमा से बहुत दूर नहीं है।

भौगोलिक स्थानों की दूरियों के बावजूद, महापंचायतों में भारी भीड़ नज़र आई। अपने समुदाय की  खाप के प्रमुख सोमवीर सांगवान ने न्यूज़क्लिक को बताया कि, “अब तक आयोजित सभी  महापंचायतों ने काले कनून के विरोध में उठे आंदोलन को एक जन-आंदोलन में तब्दील करने का अहद उठाया है। जब भी और कहीं भी, कोई सभा बुलाई जाती है, इन महापंचायतों में भीड़ 20,000 से 30,000 की संख्या को आसानी से छू जाती है।”

चरखी दादरी विधानसभा सीट के एक विधायक ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए हरियाणा पशुधन बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। सांगवान ने कहा कि 7 फरवरी को कितलाना टोल प्लाजा में "50,000" की भीड़ थी। उन्होंने कहा, "हरियाणा की 36 बिरादरी का बच्चा-बच्चा आंदोलन में शमिल हो गया है"।

हरियाणा की महिला आंदोलन की नेता जगमती सांगवान ने इसकी पुष्टि की कि “किसानों की समस्याओं पर आयोजित होने वाली महापंचायतों में बड़ी संख्या में महिलाएँ भी भाग ले रही हैं। इसी तरह, दिल्ली की सीमाओं पर जारी आंदोलन में शामिल होने वाली महिलाओं की संख्या भी हाल के दिनों में बढ़ी है, ”उन्होंने न्यूज़क्लिक को बताया।

यह पूछे जाने पर कि इतने बड़े पैमाने पर महिलाओं की भागीदारी कैसे संभव हो पाई, यह जानते हुए कि राज्य में पितृसत्तात्मक व्यवस्था प्रबल है- और खापों ने इस व्यवस्था को और अधिक प्रबल बनाया है, उन्होंने इसके जवाब में कहा कि, "ऐसा इसलिए है क्योंकि हरियाणा में महिलाएं खेती के साथ आर्थिक रूप से अधिक जुड़ी हुई हैं और इसलिए एक ऐसी भावना काम कर रही है कि महिलाओं को अपना गुस्सा व्यक्त करने के मामले में पीछे नहीं छोड़ा जा सकता है।”

उनके अनुसार, यही कारण है कि जो दो समूह-यानि महिलाएं और खाप–हमेशा पारंपरिक रूप से अधिक सामाजिक स्वतंत्रता के लिए एक-दूसरे के अंतरर्विरोधी रहे हैं, अब मंच साझा करने के लिए एक साथ आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि "किसान आंदोलन एक ऐसी उपजाऊ भूमि तैयार कर रहा है, जो आने वाले समय में हरियाणा के समाज में सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को एक प्रगतिशील मोड़ देगा," उन्होंने आगे कहा कि विरोध स्थलों पर बदलते सामाजिक व्यवहार इसके उदाहरण हैं जहां महिलाएं "गरिमा के साथ अपनी आवाज़ बुलंद कर रही हैं।"

लिंग विभाजन के साथ आर्थिक विभाजन भी क्षीण होते दिख रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (चादुनी) के संगठन सचिव हरपाल सिंह ने बताया कि “हरियाणा की महापंचायतों में सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि भूमिहीन मजदूर और वेतनभोगी लोग भी शामिल हो रहे हैं। क्योंकि वे सभी महसूस कर रहे हैं कि उनकी आजीविका भी-किसी न किसी तरह से-इन कृषि-कानूनों से प्रभावित होगी।”

सिंह के मुताबिक, यह केवल विभिन्न तबकों की भागीदारी है जो हरियाणा के गांवों में बड़ी भीड़ का कारण है क्योंकि वे जान गए हैं कि इन क़ानूनों का असर केवल किसानों पर ही नहीं बल्कि  उपभोक्ताओं पर भी नकारात्मक होगा।

महापंचायतों में भीड़ की सामाजिक संरचना के बारे में पूछे जाने पर, इंद्रजीत सिंह ने बताया कि "भीड़ जिसे दशकों बाद देखा जा रहा है" वह किसी विशेष समुदाय से नहीं हैं, इसलिए इस तरह की भीड़ विभिन्न समूहों के बीच विरोधाभास के समाधान का काम कर रही हैं- हालांकि वह "केवल अस्थायी है।”

उन्होंने बताया, ''अगर आंदोलन चलता रहा तो निश्चित रूप से हरियाणा के सामाजिक और राजनीतिक परिवेश में बदलाव आएगा। जन-आंदोलन ऐसे ही काम करता है-वे विभिन्न वर्गों को एक साथ लाते हैं और इस तरह की प्रक्रिया हमेशा कुछ नया बनाने में मदद करती हैं।"

अंग्रेज़ी में प्रकाशित रिपोर्ट यहां नीचे क्लिक कर पढ़ी जा सकती है-

Haryana: Underneath Mahapanchayats, a ‘Fertile Land’ for Bringing Progressive Social Change

Haryana
Mahapanchayat
farmers protest
Khaps
Bharatiya Kisan Union Chaduni
All India Kisan Sabha
Bharatiya Kisan Union
farmers movement
Haryana Farmers
rakesh tikait
Farm Laws
Kisan Mahapanchayat

Related Stories

हिसारः फसल के नुक़सान के मुआवज़े को लेकर किसानों का धरना

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

हड़ताल के कारण हरियाणा में सार्वजनिक बस सेवा ठप, पंजाब में बैंक सेवाएं प्रभावित

झारखंड: नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी जन सत्याग्रह जारी, संकल्प दिवस में शामिल हुए राकेश टिकैत

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

हरियाणा : आंगनवाड़ी कर्मचारियों की हड़ताल 3 महीने से जारी, संगठनों ने सरकार से की बातचीत शुरू करने की मांग

यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार

यूपी चुनाव में भाजपा विपक्ष से नहीं, हारेगी तो सिर्फ जनता से!


बाकी खबरें

  • russia attack on ukrain
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन पर हमला, रूस के बड़े गेम प्लान का हिस्सा, बढ़ाएगा तनाव
    25 Feb 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से। यूक्रेन पर रूस हमला, जो सरासर अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है, के पीछे पुतिन द्वारा…
  • News Network
    न्यूज़क्लिक टीम
    आख़िर क्यों हुआ 4PM News Network पर अटैक? बता रहे हैं संजय शर्मा
    25 Feb 2022
    4PM News नामक न्यूज़ पोर्टल को हाल ही में कथित तौर पर हैक कर लिया गया। UP की राजधानी लखनऊ का 4PM News योगी सरकार की नीतियों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। 4PM News का आरोप है कि योगी…
  • Ashok Gehlot
    सोनिया यादव
    राजस्थान : कृषि बजट में योजनाओं का अंबार, लेकिन क़र्ज़माफ़ी न होने से किसान निराश
    25 Feb 2022
    राज्य के बजटीय इतिहास में पहली बार कृषि बजट पेश कर रही गहलोत सरकार जहां इसे किसानों के हित में बता रही है वहीं विपक्ष और किसान नेता इसे खोखला और किसानों के साथ धोखा क़रार दे रहे हैं।
  • ADR Report
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव छठा चरणः 27% दाग़ी, 38% उम्मीदवार करोड़पति
    25 Feb 2022
    एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार छठे चरण में चुनाव लड़ने वाले 27% (182) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं 23% (151) उम्मीदवारों पर गंभीर प्रकृति के आपराधिक मामले हैं। इस चरण में 253 (38%) प्रत्याशी…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव 2022: मोदी सभा में खाली कुर्सियां, योगी पर अखिलेश का तंज़!
    25 Feb 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे आवारा पशुओं के बढ़ते हुए मुद्दे की, जो यूपी चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकता है। उसके साथ ही अखिलेश यादव द्वारा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License