NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
समाज
भारत
राजनीति
इकोलॉजिकल इमरजेंसी की तरफ तो नहीं बढ़ रहे हम!
भारी बारिश, बाढ़-भूस्खलन यहां तबाही और गरीबी लेकर आ रही है और तब भी लोग कहते हैं कि विकास हमारे लिए पर्यावरण से ज्यादा जरूरी है।
वर्षा सिंह
16 Aug 2019
Chamoli disaster

क्लाइमेट वैरिएबिलिटी, क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वॉर्मिंग, बारिश-बाढ़, फिर भी सूखा, ग्लेशियरों का पिघलना, जंगलों की आग, आपदाएं हर वर्ष, हर तरह से, नई तीव्रता और नई मुश्किलों के साथ हमारी परीक्षा ले रही हैं। इसे हम प्रकृति का कहर समझ कर अपना रहे हैं या ये आपदाएं हमें कुछ सबक भी दे रही हैं? अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रकृति के साथ हो रहे खिलवाड़ के नतीजे हमारे सामने हैं।

जंगल की आग से बचने के लिए उत्तराखंड जून महीने तक बारिश का इंतज़ार कर रहा था। थोड़ा रुकते-रुकाते बारिश आई और जंगल शांत हुए तो पहाड़ धसकने लगे। अल्मोड़ा, चमोली, टिहरी, कोटद्वार तक जिस बारिश का हम इंतज़ार करते हैं, स्वागत करना चाहते हैं, वो कहर बनकर टूटने लगी। 8 और 9 अगस्त की रात उत्तराखंड में एक साथ तीन जगह बादल फटने की घटनाएं हुईं। जिससे भारी नुकसान हुआ। चमोली के थराली तहसील के फल्दिया गांव की महिला ने कहा कि वर्ष 2013 में हमने कुदरत का ऐसा विकराल रूप नहीं देखा, जो इस बार दिखा। बादल फटने जैसी तीव्रता से हुई बरसात में गदेरों का पानी गांव की गलियों में उफान ला रहा था, घरों में रखा सब सामान बहा ले गया। दुकानें ढह गईं। यहां एक मां और बेटी मलबे के साथ तेज़ बहाव में बह गईं।

chamoli disaster pic 1st.jpg

केरल के हालात पर डायलॉग हाईवे के देविंदर शर्मा अपने ट्विटर हैंडल पर लिखते हैं कि केरल इकोलॉजिकल इमरजेंसी का सामना कर रहा है। पिछले वर्ष दक्षिण केरल में बारिश से भारी तबाही हुई थी, इस वर्ष केंद्रीय और उत्तरी केरल बाढ़ की विभीषिका का सामना कर रहा है। भारी बारिश, बाढ़-भूस्खलन यहां तबाही और गरीबी लेकर आ रही है और तब भी लोग कहते हैं कि विकास हमारे लिए पर्यावरण से ज्यादा जरूरी है। वे कहते हैं कि ऊंची आर्थिक वृद्धि की चाह, हमारी आर्द्र भूमि, जंगल, पर्वत को तबाह कर रही है। जैसे ही बाढ़ कम होगी, राज्य फिर प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने वाले अपने सामान्य रवैये में वापस आ जाएंगे।

महाराष्ट्र, उड़ीसा, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम समेत कई राज्यों में बारिश-बाढ़ हर साल तबाही लेकर आती है। जिसका पानी उतरते ही सबकुछ फिर सामान्य तरीके से चलने लगता है। ये वीभीषिकाएं क्या कोई संदेश नहीं दे रहीं।

इसे भी पढ़ें : बांधों के कुप्रबंधन से बाढ़ के हालात बिगड़े : गाडगिल

उत्तरी हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड में सबसे अधिक भूस्खलन के लिहाज़ से संवेदनशील और अस्थिर ज़ोन हैं। वर्ष 2016 में संसद में दी गई रिपोर्ट में बताया गया था कि अकेले उत्तरकाशी में ही सबसे अधिक 235 अस्थिर ज़ोन हैं जहां तकरीबन हर साल ही बारिश के साथ भूस्खलन शुरू हो जाता है। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि राज्य में 24 क्षेत्रों के344 लोकेशन को अस्थिर ज़ोन की श्रेणी में रखा गया है।

landslide zone of uttarakhand.png

पिछले वर्ष राज्य में जब ऑल वेदर रोड का काम शुरू किया गया तो इस रिपोर्ट के मुताबिक अस्थिर ज़ोन का पहले उपचार करना चाहिए था। क्या यहां पहाड़ों को काट कर सड़क चौड़ी करना प्रकृति के साथ संतुलन बनाता है या नहीं, इसे चेक करना चाहिए था।

पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक ऑल वेदर रोड के लिए किये जा रहे निर्माण कार्यों की वजह से राज्य में कई नए भूस्खलन क्षेत्र बन गए हैं और कई निष्क्रिय पड़े भूस्खलन ज़ोन भी सक्रिय हो गए हैं। बारिश और भूस्खलन पहले ही राज्य को आपदा के संकट में धकेल देता है ऐसे में ये नए भूस्खलन ज़ोन इस तबाही को और बढ़ाने का ही काम करेंगे। बाढ़ और बारिश के चलते होने वाली मौतों के लिहाज से उत्तराखंड शीर्ष पर है। सड़कों के लिए काटे गए पेड़ों ने पहाड़ों को और कमज़ोर कर दिया है। फिर मलबे को सीधे खाइयों में और कहीं-कहीं तो नदियों में उड़ेला गया। वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा का उदाहरण हमारे सामने हैं।

राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में 19 मार्च 2018 को जल संसाधन मंत्रालय ने वर्ष 1953 से 2017 के बीच बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान की जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि वर्ष 1953 में बाढ़-बारिश से करीब 52.400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। समय के साथ ये नुकसान साल-दर-साल बढ़ता गया। वर्ष 2006 में करीब19790.922 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वर्ष 2009 में 32551.758 करोड़ का, वर्ष 2013 में 47348.751 करोड़ का, वर्ष 2015 में 57291.099 करोड़ का। वर्ष 1953 से2017 तक कुल 365860.832 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

राज्य आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2010 से 2018 के बीच राज्य में बारिश-बाढ़ से 3835.878 हेक्टेअर कृषि भूमि का नुकसान हुआ है। 6395 सड़कें, 395 इमारतें, 6970 पुलिया-पुल टूट चुके हैं।

अल्मोड़ा में जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन इनवायरमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट के डायरेक्टर डॉ आरएस रावल कहते हैं कि हिमालयी राज्य प्रकृति के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं। यहां हम विकास से जुड़ी जो भी नीतियां बनाएं, उसमें हिमालय की संवेदनशील पारिस्थितकीय तंत्र का ध्यान रखना ही होगा। वे कहते हैं कि जब भी हम विकास की बातें करते हैं तो पर्यावरण की बात दबकर रह जाती है। जबकि हिमालय जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में दोनों के बीच संतुलन कायम करना हर हाल में जरूरी है।

इसी इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक इंजीनियर किरीट कुमार कहते हैं कि ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते हिमालयी क्षेत्र बेहद संवेदनशील हो गए हैं। यहां अचानक तेज़ रफ्तार से बारिश और बादल फटने जैसी स्थितियों की तीव्रता बढ़ गई है। हमारे पास अब भी बादल फटने जैसी घटनाओं के अनुमान के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं। वे कहते हैं कि हम इन घटनाओं को रोक नहीं सकते, इसले हमें इनसे बचने और आपदा प्रबंधन के उपाय के लिए तैयार होना चाहिए।

ये बातें हिमालयी क्षेत्र के लिए तो जरूरी हैं ही, अंतरिक्ष में विकास के यान ले जा रहे देश और दुनिया के लिए जरूरी हैं। दिक्कत ये है कि पर्यावरण की चिंता सिर्फ कॉन्फ्रेंस-सेमिनार में की जाती है। गर्मी-सर्दी-बरसात का रोना, हमारी आम बातों में शामिल है। इस सबके बावजूद हम पर्यावरण के प्रति बेपरवाह बने रहते हैं। अपने चारों ओर नज़रें दौड़ाइये- इकोलॉजिकल इमरजेंसी दिखाई देती है आपको।

 

Chamoli disaster
ecological emergency
Uttrakhand
heavy rains
Heavy rain and storm
global warming
Kerala
disaster management
Environment

Related Stories

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम: हिंदुत्व की लहर या विपक्ष का ढीलापन?

उत्तराखंड चुनाव: भाजपा के घोषणा पत्र में लव-लैंड जिहाद का मुद्दा तो कांग्रेस में सत्ता से दूर रहने की टीस

केरल सरकार ने दहेज निषेध नियमावली में किया बदलाव, ज़िले में तैनात किए ‘दहेज निषेध अधिकारी’

अपना बुटीक खोलने और अपनी ज़िंदगी खुलकर जीने के लिए हासिल की ट्रांस महिला की पहचान

बिहार की प्रवासी महिला मलयालम साक्षरता परीक्षा में रही अव्वल

ग्राउंड रिपोर्ट : ओडीएफ की हक़ीक़त

केरल में होगा देश का पहला सरकारी ट्रांसजेंडर कला उत्सव ‘वर्णपकित्त-2019’

केरल में पहली ट्रांसजेंडर टीवी पत्रकार सामने आई

कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति गंभीर हुई, अधिकांश नदियां उफान पर

एफ़आरए : आदिवासियों की ज़मीनों पर फ़ैसला कल


बाकी खबरें

  • Haldwani medical college students
    सत्यम कुमार
    मेडिकल छात्रों की फीस को लेकर उत्तराखंड सरकार की अनदेखी
    24 Sep 2021
    इससे पहले नॉनबॉन्ड वाले छात्रों को सालाना 4 लाख रुपए फीस देनी होती थी। बॉन्ड के तहत प्रवेश लेने वाले छात्रों, जिन्हें पांच साल के लिए दुर्गम इलाकों में अपनी सेवाएं देनी होती थी, की यही फीस मात्र 50,…
  • Pishach Mochan
    विजय विनीत
    अंधविश्वास: बनारस के पिशाचमोचन में सजी भूतों की मंडी, परेशान लोगों को लूटने-खसोटने में जुटे दलाल और ठग
    24 Sep 2021
    वाराणसी स्थित पिशाचमोचन मोहल्ले में हर साल पितृ पक्ष में बकायदा भूतों की मंडी लगती है। यह अनोखी मंडी इन दिनों सज गई है। भूतों को बैठाने के नाम पर मोल-भाव शुरू हो गया है। भूतों से मुक्ति दिलाने के नाम…
  • Rajasthan
    रोसम्मा थॉमस
    राजस्थानः चरवाहे बोले ‘अनचाहे’ ऊंटों के लिए ऊंटशाला एक बुरा विचार  
    24 Sep 2021
    राज्य की नीतियां प्रायः ऊंट के चरवाहों से बिना उनकी राय लिए ही बना ली जाती हैं और ये ऐसे समय में नफा से ज्यादा नुकसान कर रही हैं, जब राज्य में ऊंटों की तादाद घट रही है। 
  • Bharat Bandh
    रवि कौशल
    भारत बंद: ‘उड़ीसा में न्यूनतम समर्थन मूल्य ही अब अधिकतम मूल्य है, जो हमें मंज़ूर नहीं’
    24 Sep 2021
    किसानों के आन्दोलन से उत्साहित उड़ीसा के किसान भी अब राज्य के ‘सबसे बड़े’ बंद की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पश्चिम उड़ीसा कृषक समन्वय समिति के नेता लिंगाराज प्रधान कहते हैं, यहाँ के किसान भी अब एक…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 31,382 नए मामले, 318 मरीज़ों की मौत
    24 Sep 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.89 फ़ीसदी यानी 3 लाख 162 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License