NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
शिक्षा
भारत
राजनीति
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब छात्रसंघ खत्म
छात्रसंघ की जगह छात्र परिषद का प्रस्ताव मंजूर होने की खबर मिलते ही छात्र नेताओं ने विरोध तेज कर दिया। छात्रसंघ भवन पर सैकड़ों की संख्या में जमा छात्रों और छात्रनेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान छात्रों की पुलिस से झड़प भी हुई।
अमित सिंह
29 Jun 2019
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अब छात्रसंघ की जगह छात्र परिषद होगी। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में छात्र संघ की जगह छात्र परिषद का मॉडल लागू किए जाने पर अंतिम मुहर लग गई है। शनिवार को विधि विभाग में हुई बैठक में कुलपति प्रोफेसर रतन लाल हांगलू की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस फैसले के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय का 96 साल पुराना छात्र संघ खत्म हो गया।

खबरों के मुताबिक बैठक में छात्र परिषद का स्वरूप कैसा होगा इस पर डीन आर्टस प्रोफेसर केएस मिश्र की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी है। बैठक के दौरान किसी तरह का बवाल और बखेड़ा न हो, इस लिहाज से परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। विश्वविद्यालय परिसर भी पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहा। 

बैठक से पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र परिषद के गठन का विरोध कर रहे छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष उदय यादव और महामंत्री शिवम सिंह समेत अन्य छात्रों को पुलिस ने छात्रसंघ भवन के सामने हिरासत में ले लिया। सभी विधि संकाय में चल रही कार्य परिषद की बैठक का विरोध करने जा रहे थे। 

छात्र संघ की जगह छात्र परिषद का प्रस्ताव मंजूर होने की खबर मिलते ही छात्र नेताओं ने विरोध तेज कर दिया। छात्रसंघ भवन पर सैकड़ों की संख्या में जमा छात्रों और छात्रनेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान छात्रों की पुलिस से झड़प भी हुई।

इससे पहले शुक्रवार को निवर्तमान छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश समेत 21 छात्रों ने गिरफ्तारी दी थी। ये सभी छात्र छात्रसंघ भवन के सामने क्रमिक अनशन पर बैठे थे।

यह भी पढ़ें-इलाहाबाद विश्वविद्यालय: छात्रसंघ से किसे डर लगता है?

गौरतलब है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ का बेहद गौरवशाली इतिहास रहा है। लेकिन अभी विश्वविद्यालय प्रशासन की दलील है कि छात्रसंघ की वजह से कैंपस में आए दिन अराजकता का माहौल रहता था इसलिए इसे खत्म किया जा रहा है। 

आपको बता दें कि छात्रसंघ प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली है जिसमें छात्र अपने मत का इस्तेमाल कर सीधे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री आदि का चुनाव करते हैं, जबकि छात्र परिषद अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली है। इसमें पहले कक्षावार प्रतिनिधि चुने जाते हैं और यही प्रतिनिधि पदाधिकारियों का चुनाव करते हैं। 

छात्र नेताओं ने बताया काला दिन 

छात्र संघ के बजाय छात्र परिषद लागू किए जाने के फैसले से विश्वविद्यालय के छात्र नेता आक्रोशित हो गए हैं। न्यूज़क्लिक से बातचीत में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के निवर्तमान महामंत्री शिवम सिंह ने कहा, 'हम शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे तब भी हमें गिरफ्तार किया गया। हमारे साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा के लिए यह काला दिन है। विश्वविद्यालय प्रशासन के इशारे पर छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ बुरा सुलूक किया जा रहा है। लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। इसके लिए हम मानव संसाधन मंत्रालय का भी दरवाजा भी खटखटाएंगें।'

वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह ने कहा, 'जब तानाशाही पर पूरा सिस्टम उतर आए तो वह सबसे पहले लोकतांत्रिक व्यवस्था को ही खत्म करना चाहता है। विश्वविद्यालय प्रशासन मनमाने ढंग से फैसले ले रहा है। अभी वर्तमान छात्रसंघ अस्तित्व में है। प्रशासन ने उसे किसी भी बैठक में नहीं बुलाया। उसकी कोई सहमति नहीं ली गई। किसी भी पूर्व अध्यक्ष से बात नहीं की गई। ये पूरा मामला बहुत ही शर्मनाक है।'

यह भी पढ़ें-इलाहाबाद विश्वविद्यालय: छात्रसंघ भंग करने की तैयारी

वो आगे कहती हैं, 'हम लोग इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। राष्ट्रपति को भी चिट्ठी लिखेंगे। हम बताएंगें कि कुलपति रतन लाल अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए छात्र संघ को खत्म करने का काम कर रहे हैं ताकि उन पर सवाल नहीं उठाया जाय। वैसे इतिहास में यह भी याद किया जाएगा कि केंद्र की भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ की पुरानी परंपरा को खत्म करने का काम किया। वो भी एक ऐसा छात्र संघ जिसने इस देश और समाज को तमाम बेहतर राजनेता दिए।'

Allahabad University
Allahabad University students union
dissolving student union
student union election
student union
Uttar pradesh
Save Democracy
Indian democracy
central university

Related Stories

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

अनुदेशकों के साथ दोहरा व्यवहार क्यों? 17 हज़ार तनख़्वाह, मिलते हैं सिर्फ़ 7000...

बीएचयू: लाइब्रेरी के लिए छात्राओं का संघर्ष तेज़, ‘कर्फ्यू टाइमिंग’ हटाने की मांग

बीएचयू: 21 घंटे खुलेगी साइबर लाइब्रेरी, छात्र आंदोलन की बड़ी लेकिन अधूरी जीत

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान

दिल्ली में गूंजा छात्रों का नारा— हिजाब हो या न हो, शिक्षा हमारा अधिकार है!


बाकी खबरें

  • make in india
    बी. सिवरामन
    मोदी का मेक-इन-इंडिया बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा श्रमिकों के शोषण का दूसरा नाम
    07 Jan 2022
    बहुराष्ट्रीय कंपनियों के गिग कार्यकर्ता नई पीढ़ी के श्रमिक कहे जा सकते  हैं, लेकिन वे सीधे संघर्ष में उतरने के मामले में ऑटो व अन्य उच्च तकनीक वाले एमएनसी श्रमिकों से अब टक्कर लेने लगे हैं। 
  • municipal elections
    फर्राह साकिब
    बिहारः नगर निकाय चुनावों में अब राजनीतिक पार्टियां भी होंगी शामिल!
    07 Jan 2022
    ये नई व्यवस्था प्रक्रिया के लगभग अंतिम चरण में है। बिहार सरकार इस प्रस्ताव को विधि विभाग से मंज़ूरी मिलने के पश्चात राज्य मंत्रिपरिषद में लाने की तैयारी में है। सरकार की कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इस…
  • Tigray
    एम. के. भद्रकुमार
    नवउपनिवेशवाद को हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका की याद सता रही है 
    07 Jan 2022
    हिंद महासागर को स्वेज नहर से जोड़ने वाले रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण लाल सागर पर अपने नियंत्रण को स्थापित करने की अमेरिकी रणनीति की पृष्ठभूमि में चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अफ्रीकी यात्रा काफी…
  • Supreme Court
    अजय कुमार
    EWS कोटे की ₹8 लाख की सीमा पर सुप्रीम कोर्ट को किस तरह के तर्कों का सामना करना पड़ा?
    07 Jan 2022
    आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को आरक्षण देने के लिए ₹8 लाख की सीमा केवल इस साल की परीक्षा के लिए लागू होगी। मार्च 2022 के तीसरे हफ्ते में आर्थिक तौर पर कमजोर सीमा के लिए निर्धारित क्राइटेरिया की वैधता पर…
  • bulli bai aap
    सना सुल्तान
    विचार: शाहीन बाग़ से डरकर रचा गया सुल्लीडील... बुल्लीडील
    07 Jan 2022
    "इन साज़िशों से मुस्लिम औरतें ख़ासतौर से हम जैसी नौजवान लड़कियां ख़ौफ़ज़दा नहीं हुईं हैं, बल्कि हमारी आवाज़ और बुलंद हुई है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License