NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
तमिलनाडु बस हादसे में 20 लोगों की मौत और 23 घायल
तमिलनाडु में एक वॉल्वो बस और कंटेनर की टक्कर हुई। इस दुर्घटना तकरीबन 20 यात्रियों की जान चली गई।तकरीबन 23 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि मरने वालों की सख्या इससे अधिक हो।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
20 Feb 2020
Road Accident
Image courtesy: Social Media

तमिलनाडु में एक वॉल्वो बस और कंटेनर की टक्कर हुई। इस दुर्घटना तकरीबन 20 यात्रियों की जान चली गई।तकरीबन 23 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बस के सारे उपरी हिस्से टूट गए।

 पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि मरने वालों की सख्या इससे अधिक हो। हादसा गुरुवार भोर में 4:30 बजे तिरुपुर जिले के अविनाशी इलाके में हुआ। केरल राज्य परिवहन की बस बेंगलुरु से एर्नाकुलम आ रही थी। इसमें तकरीबन 48 लोग सवार थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोयंबटूर-सलेम हाईवे पर अचानक टायर फटने से कंटेनर अनियंत्रित हुआ और डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ सामने से आ रही बस से टकरा गया। कंटेनर का ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।

वहीं, केरल के परिवहन मंत्री एके सशींद्रन ने बताया कि वॉल्वो बस में 50 से ज्यादा यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होती है। हादसे का शिकार हुई बस में ज्यादातर सवारियां केरल की थीं।

केरल सरकार घायलों का मुफ्त इलाज कराएगी

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शोक व्यक्त किया और अपने राज्य के दो मंत्रियों को राहत अभियान में सहयोग करने के लिए पड़ोसी राज्य जाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि उन्होंने पलक्कड़ जिला कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि वह हादसे में मारे गए केरल के लोगों के शव लाने और घायलों को चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए।सीएमओ ने बताया कि वह तिरुपुर जिला प्रशासन के नियमित संपर्क में है और शवों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

(भाषा के इनपुट के साथ)

tamil nadu
Bus Accident
road accidents
Pinarayi Vijayan
Kerala

Related Stories

उत्तरकाशी हादसा: मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत,  वायुसेना के विमान से पहुंचाए जाएंगे मृतकों के शव

बंगाल : बस के नहर में गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

बाराबंकी में सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में पत्रकार सहित दो लोगों की मौत

हिमाचल के चम्बा में बस खाई में गिरी, 9 की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महिलाओं को सड़क हादसों के बाद आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है!

मध्यप्रदेश बस हादसा: 'हादसे का शिकार हुई मासूम ज़िंदगियों को निजीकरण और मुनाफ़े की हवस ने निगला'

मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले में नहर में गिरी बस, 37 शव बरामद

एनएलसी इंडिया बॉयलर विस्फोट मामला: मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई


बाकी खबरें

  • jammu and kashmir
    अजय सिंह
    मुद्दा: कश्मीर में लाशों की गिनती जारी है
    13 Jan 2022
    वर्ष 2020 और वर्ष 2021 में सेना ने, अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर 197 मुठभेड़ अभियानों को अंजाम दिया। इनमें 400 से ज्यादा कश्मीरी नौजवान मारे गये।
  • Tilka Majhi
    जीतेंद्र मीना
    आज़ादी का पहला नायक आदिविद्रोही– तिलका मांझी
    13 Jan 2022
    ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना के बाद प्रथम प्रतिरोध के रूप में पहाड़िया आदिवासियों का यह उलगुलान राजमहल की पहाड़ियों और संथाल परगना में 1771 से लेकर 1791 तक ब्रिटिश हुकूमत, महाजन, जमींदार, जोतदार और…
  • marital rape
    सोनिया यादव
    मैरिटल रेप को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, क्या अब ख़त्म होगा महिलाओं का संघर्ष?
    13 Jan 2022
    गैर-सरकारी संगठनों द्वारा दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि मैरिटल रेप के लिए भी सज़ा मिलनी चाहिए। विवाहिता हो या नहीं, हर महिला को असहमति से बनाए जाने वाले यौन संबंध को न कहने का हक़…
  • muslim women
    अनिल सिन्हा
    मुस्लिम महिलाओं की नीलामीः सिर्फ क़ानून से नहीं निकलेगा हल, बडे़ राजनीतिक संघर्ष की ज़रूरत हैं
    13 Jan 2022
    बुल्ली और सुल्ली डील का निशाना बनी औरतों की जितनी गहरी जानकारी इन अपराधियों के पास है, उससे यह साफ हो जाता है कि यह किसी अकेले व्यक्ति या छोटे समूह का काम नहीं है। कुछ लोगों को लगता है कि सख्त कानूनी…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव 2022: बीजेपी में भगदड़ ,3 दिन में हुए सात इस्तीफ़े
    13 Jan 2022
    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि रोजाना राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के एक-दो मंत्री इस्तीफा देंगे और 20 जनवरी तक यह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License