NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
असांजे मामले के एक प्रमुख गवाह ने झूठ बोलने की बात स्वीकार की
जूलियन असांजे के ख़िलाफ़ अमेरिकी अभियोग में एक सजायाफ्ता हैकर और प्रमुख गवाहों में से एक सिगुरडुर थॉर्डर्सन ने स्वीकार किया कि उसने अभियोजन से छूट के बदले में अपनी झूठी गवाही दी थी।
पीपल्स डिस्पैच
29 Jun 2021
असांजे मामले के एक प्रमुख गवाह ने झूठ बोलने की बात स्वीकार की
जूलियन असांजे के साथ सिगुरडुर थॉर्डर्सन (फोटो: स्टंडिन)

एक खुलासे में आइसलैंड के एक हैकर और विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के खिलाफ अमेरिकी अभियोग में प्रमुख गवाहों में से एक गवाह ने अपने टेस्टिमोनी फॉर इम्यूनिटी में झूठ बोलने की बात स्वीकार की है। एक सजायाफ्ता हैकर सिगुरडुर "सिग्गी" थॉर्डर्सन ने 26 जून को आइसलैंड की साप्ताहिक पत्रिका स्टंडिन के साथ एक साक्षात्कार में इसे स्वीकार किया।

इस मनगढ़ंत टेस्टिमोनी में थोरडार्सन ने 2011 में विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के इशारे पर हैकिंग करने का झूठा दावा किया था। अमेरिका द्वारा प्रस्तुत अदालती दस्तावेजों में थॉर्डर्सन का उल्लेख एक "किशोर" के रूप में किया गया है, जिसे असांजे ने व्हिसलब्लोअर और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक स्थानीय प्रेस स्वतंत्रता अभियान में अपने काम के लिए आइसलैंड की यात्रा के दौरान स्थानीय विधायकों का फोन रिकॉर्ड और कम्यूनिकेशन हैक करने के लिए प्रोत्साहित किया था।

थॉर्डर्सन ने अपने साक्षात्कार में कहा कि उसने आइसलैंड में अमेरिकी दूतावास से संपर्क किया और असांजे के खिलाफ आपराधिक जांच के गवाह के रूप में खुद को पेश किया। उसकी हैकिंग, गबन और अन्य आपराधिक गतिविधियों जैसे कि यौन शोषण में संभावित रुप से शामिल होने के लिए अभियोजन से प्रतिरक्षा के बदले में उसे संघीय जांच ब्यूरो और अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा तुरंत एक गवाह के रूप में शामिल किया गया था।

थॉर्डर्सन ने अपनी गवाही में कहा कि वह विकीलीक्स का एक प्रमुख प्रतिनिधि था और उसने विकीलीक्स के लिए हैकिंग गतिविधियों को अंजाम दिया और हैक्टिविस्ट समूह लुल्ज़सेक के संपर्क में था। इस गवाही का इस्तेमाल अमेरिकी न्याय विभाग ने जून 2020 में दूसरी अभियोग प्रक्रिया में असांजे के खिलाफ साजिश के आरोपों के दायरे का विस्तार करने के लिए किया था।

अब यह सामने आया है कि थॉर्डर्सन 2010 में विकीलीक्स के लिए केवल धन उगाहने के प्रयास के लिए मामूली तौर पर शामिल था। इस अवधि में थॉर्डर्सन ने विकीलीक्स से 50,000 अमेरिकी डॉलर का गबन किया जबकि अन्य अवैध गतिविधियों में भी शामिल रहा जिसकी जानकारी असांजे या विकीलीक्स को नहीं थी।

मानवाधिकार वकील जेनिफर रॉबिन्सन जो 2010 से असांजे और विकीलीक्स को सलाह दे रही हैं वह कहती हैं, "यह बताने के लिए यह नया खुलासा है कि अमेरिका को क्यों इसे बंद कर देना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "इस मामले का तथ्यात्मक आधार पूरी तरह से अलग हो गया है।"

Julian Assange
Julian Assange case

Related Stories

ब्रिटेन की कोर्ट ने जूलियन असांज के अमेरिका प्रत्यर्पण की अनुमति दी

ज़ोर पकड़ती  रिहाई की मांग के बीच जूलियन असांज नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित

पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 

वे उन्हें मार रहे हैं : असांज की 'स्लो डेथ' खसोगी की याद दिलाती है

जूलियन असांज का न्यायिक अपहरण

ब्रिटिश अदालत ने अमेरिका को असांजे के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने की अनुमति दी

स्टीव बैनन और भ्रष्ट अधिकारियों को आख़िरी समय में ट्रंप ने माफ़ किया

यूके के न्यायाधीश ने असांजे को ज़मानत देने से इनकार किया

ब्रिटेन : जूलियन असांजे को नहीं मिली जमानत

जूलियन असांज के प्रत्यर्पण की अपील खारिज, रिलायंस का हलफ़नामा और अन्य


बाकी खबरें

  • jammu and kashmir
    लव पुरी
    जम्मू-कश्मीर में आम लोगों के बीच की खाई को पाटने के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं
    17 Mar 2022
    इन भाषाई एवं जातीय रूप से विविध क्षेत्र की अपनी विशिष्ट समस्याएं हैं, जिनके लिए अनुकूलित विशेष पहल की दरकार है, जिन पर लगता है कोई भी काम नहीं कर रहा है। 
  • अरुण कुमार त्रिपाठी
    केजरीवाल के आगे की राह, क्या राष्ट्रीय पटल पर कांग्रेस की जगह लेगी आप पार्टी
    17 Mar 2022
    मोदी-आरएसएस से सीधे भिड़े बिना कांग्रेस को निपटाती आप पार्टी, क्या एक बार फिर केजरीवाल की ‘अस्पष्ट’ विचारधारा के झांसे में आएगा देश?
  • राहुल कुमार गौरव
    ग्राउंड रिपोर्ट: कम हो रहे पैदावार के बावजूद कैसे बढ़ रही है कतरनी चावल का बिक्री?
    17 Mar 2022
    विश्व में अपनी स्वाद और जिस खुशबू के लिए कतरनी चावल को प्रसिद्धि मिली। आज उसी खुशबू का बिजनेस गलत तरीके से किया जा रहा है। कतरनी चावल जैसे ही महीन चावल में सुगंधित इत्र डालकर कतरनी के नाम पर बेचा जा…
  • अनिल अंशुमन
    ‘बिहार विधान सभा पुस्तकालय समिति’ का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वामपंथ के माले विधायक ने रचा इतिहास
    17 Mar 2022
    ‘पुस्तकालय-संस्कृति’ विकसित कर ‘शिक्षा में क्षरण’ से निजात पाने के जन अभियान का दिया प्रस्ताव
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छत्तीसगढ़: आदिवासियों के फ़र्ज़ी एनकाउंटर वाले एड़समेटा कांड को 9 साल पूरे, माकपा ने कहा दोषियों पर दर्ज हो हत्या का मामला 
    17 Mar 2022
    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले स्थित एड़समेटा गांव में,  पुलिस गोलीबारी के दौरान चार नाबालिग समेत 8 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने इस नक्सली ऑपरेशन के तौर पर पेश किया था, परन्तु अब जाँच रिपोर्ट आई जिसने साफ…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License