NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
आकार पटेल ने सीबीआई के ख़िलाफ़ अवमानना याचिका दाख़िल की
पटेल के वकील ने दावा किया था कि उनके मुवक्किल को बृहस्पतिवार रात एक हवाई अड्डे पर रोका गया और उन्हें सूचित किया गया कि सीबीआई ने एलओसी वापस नहीं लिया है। 
भाषा
08 Apr 2022
Aakar Patel

मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के पूर्व प्रमुख आकार पटेल ने दिल्ली की एक अदालत में अवमानना याचिका दाख़िल की है। उन्होंने दायर याचिका में कोर्ट से कहा है कि सीबीआई ने गुरुवार को  दिए गए उसके आदेश का पालन अब तक नहीं किया है। कोर्ट के आदेश के बावजूद उनके ख़िलाफ़ लुकआउट सर्कुलर वापस नहीं लिया गया है और उन्हें फिर गुरुवार रात को बेंगलुरू एयरपोर्ट पर रोका गया।

पटेल के वकील ने दावा किया था कि उनके मुवक्किल को बृहस्पतिवार रात एक हवाई अड्डे पर रोका गया और उन्हें सूचित किया गया कि सीबीआई ने एलओसी वापस नहीं लिया है। 

गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई को आदेश दिया था कि वो तुरंत आकार पटेल के ख़िलाफ़ जारी लुकआउट नोटिस को वापस ले।

दूसरी तरफ, सीबीआई ने अदालत से शुक्रवार को इस आदेश पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।

दोनों याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है।

अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि आर्थिक नुकसान के अलावा, आवेदक को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा, क्योंकि उसे निर्धारित समय पर अपनी यात्रा की अनुमति नहीं दी गई।

सुनवाई के दौरान सीबीआई ने आकार पटेल की याचिका का ये कहते हुए विरोध किया था कि अगर पटेल को देश छोड़ने दिया जाएगा तो संभव है कि वो सुनवाई से भागने में कामयाब हो जाएँ।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पवन कुमार ने यह आदेश पारित करते हुए जांच एजेंसी को 30 अप्रैल तक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। अदालत ने सीबीआई को पटेल से माफी मांगने का भी निर्देश दिया था।     

न्यायाधीश ने कहा था, ‘‘याचिकाकर्ता वित्तीय मुआवजे के लिए अदालत या अन्य मंच का दरवाजा खटखटा सकता है। इस अदालत का सुविचारित मत है कि इस मामले में, सीबीआई के प्रमुख अर्थात सीबीआई निदेशक द्वारा अपने अधीनस्थ की ओर से हुई चूक को स्वीकार करते हुए लिखित माफी मांगने से न केवल याचिकाकर्ता के घाव भरेंगे बल्कि इससे इस प्रमुख संस्थान में जनता का विश्वास बना रहेगा।’’ 
पटेल के आवेदन में अमेरिका जाने के लिए अदालत की अनुमति मांगी गई थी, ताकि वह 30 मई तक विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित व्याख्यानों में हिस्सा ले सकें और विदेशों में अपना कामकाज पूरा कर सकें।

आकार पटेल के ख़िलाफ़ फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट FCRA के तहत लुक आउट नोटिस जारी किया गया था।

Aakar Patel
CBI

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

सरकारी एजेंसियाँ सिर्फ विपक्ष पर हमलावर क्यों, मोदी जी?

सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव के ख़िलाफ़ नया मामला दर्ज किया, कई जगह छापे मारे

डराये-धमकाये जा रहे मीडिया संगठन, लेकिन पलटकर लड़ने की ज़रूरत

सीबीआई को आकार पटेल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मिली अनुमति

एमनेस्टी इंडिया के प्रमुख आकार पटेल का दावा, उन्हें अमेरिका जाने से रोका गया

CBI क्यों बनी 'तोता', कैसे हो सकती है आजाद, CJI ने क्यों जताई चिंता

सीबीआई पर खड़े होते सवालों के लिए कौन ज़िम्मेदार? कैसे बचेगी CBI की साख? 

व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

गुजरात : एबीजी शिपयार्ड ने 28 बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ का चूना, एसबीआई बोला - शिकायत में नहीं की देरी


बाकी खबरें

  • क्या है विनेश फोगाट और सोनम मलिक के निलंबन के पीछे का कारण? अनुशासन की आड़ में, मुखर होने की सजा!
    लेस्ली ज़ेवियर
    क्या है विनेश फोगाट और सोनम मलिक के निलंबन के पीछे का कारण? अनुशासन की आड़ में, मुखर होने की सजा!
    15 Aug 2021
    डब्ल्यूएफआई द्वारा दोनों महिला पहलवानों को अनुशासनात्मक कारणों का हवाला देते हुए निलंबित कर दिया गया है, इसके पीछे जिन कारणों का हवाला दिया गया है, वे हैरान करने वाले हैं, इन आरोपों की बारीकी से जांच…
  • बढ़ती नफ़रत और खिंचती दूरियों के बीच 14 अगस्त 'पार्टीशन' याद करने का दिन तय हुआ !
    न्यूज़क्लिक टीम
    बढ़ती नफ़रत और खिंचती दूरियों के बीच 14 अगस्त 'पार्टीशन' याद करने का दिन तय हुआ !
    14 Aug 2021
    जब देश के समक्ष महामारी, बेरोजगारी, आर्थिक बेहाली और समाज में नफरत और विभाजन जैसे बड़े सवाल और बड़ी चुनौतियां हैं, हमारे प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि अब से देश हर साल 14 अगस्त को 'पार्टीशन…
  • विभाजन विभीषिका दिवस: भारत के दूसरे विभाजन की नींव रख दी गई है!
    अनिल जैन
    विभाजन विभीषिका दिवस: भारत के दूसरे विभाजन की नींव रख दी गई है!
    14 Aug 2021
    जिस तरह भारत-विभाजन की ऐतिहासिक विभीषिका इतिहास में अमिट है और जिसे कोई भुला या झुठला नहीं सकता, उसी तरह इस हक़ीक़त को भी कोई नहीं झुठला या भुला सकता है कि मौजूदा सत्ताधीशों के वैचारिक पुरखों का भारत…
  • तिरंगा लगाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, ग्वालियर नगर निगम के तीन कर्मचारियों की क्रेन से गिरकर मौत 
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    तिरंगा लगाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, ग्वालियर नगर निगम के तीन कर्मचारियों की क्रेन से गिरकर मौत 
    14 Aug 2021
    ग्वालियर नगर निगम के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही ‌से बाड़ा निगम मुख्यालय पर झण्डा लगाते वक्त तीन कर्मचारियों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल. 
  • राजस्थान: एक सप्ताह के भीतर दुष्कर्म के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज, गहलोत सरकार की क़ानून व्यवस्था फेल!
    सोनिया यादव
    राजस्थान: एक सप्ताह के भीतर दुष्कर्म के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज, गहलोत सरकार की क़ानून व्यवस्था फेल!
    14 Aug 2021
    विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस की गहलोत सरकार अब इस मामले में खुद भी विफल ही नज़र आ रही है। राजस्थान में एक के बाद एक सामने आ रही बलात्कार और हत्या की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License