NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
नाइजीरिया के लागोस में तेल पाइपलाइन के पास विस्फोट से 15 लोगों की मौत हो गई
अफ्रीका के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश में इस तरह के विस्फोट की घटना एक आम बात है जहां बड़ी संख्या में ग़रीब लोग अपनी ज़िदंगी और संपत्तियों को जोखिम में डालकर इन पाइपलाइनों के पास रहने को मजबूर हैं।
पीपल्स डिस्पैच
16 Mar 2020
Nigeria

नाइजीरिया के लागोस के पास अबुले अदो क्षेत्र के पास रविवार 15 मार्च को तड़के एक तेल पाइपलाइन विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि 15 किलोमीटर दूर मौजूद घरों में इसका असर महसूस किया गया।

इस विस्फोट के चलते गिरे घरों में ज़्यादातर लोग फंस गए थे। लगभग 50 घर जल गए जिससे बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए। रिपोर्ट के अनुसार इस विस्फोट के चलते घटना स्थल के पास का एक स्कूल भी प्रभावित हुआ है।

नाइजीरियन नेशनल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एनएनपीसी) ने एक बयान जारी किया जिसके अनुसार ये विस्फोट एक ट्रक द्वारा पाइपलाइन के पास स्थित गैस प्रसंस्करण संयंत्र में जोरदार टक्कर के कारण हुआ जिससे वहां आग लग गई।

इस बीच ह्यूमन राइट्स राइटर्स एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया ने समय पर और कुशलता के साथ ऐसी आपदाओं से निपटने में विफलता के लिए सरकारी एजेंसियों की आलोचना की है। जोखिम के बावजूद पाइपलाइन के पास आवासीय और अन्य भवनों के निर्माण की अनुमति देने के लिए इसने सरकार को दोषी ठहराया।

इस तरह का विस्फोट होना देश में नियमित रुप से होने वाली घटना है और पाइपलाइन के पास निर्माणों को अमुमति देने के चलते यह गरीबों को अधिक नुकसान पहुंचाता है। इस साल 18 जनवरी को तेल पाइपलाइन में इसी तरह के विस्फोट से लागोस के पास कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी।

अफ्रीका में नाइजीरिया सबसे ज़्यादा तेल उत्पादन करने वाला देश है जो प्रति दिन लगभग 2 मिलियन बैरल तेल का उत्पादन करता है, लेकिन उचित पुनर्वितरण तंत्र के निर्माण में सरकार की विफलता के कारण अधिकांश लोग बदहाल ज़िंदगी जी रहे हैं। यहां की लगभग आधी आबादी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय की गई प्रति दिन प्रति व्यक्ति दो डॉलर की गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजार रही है।

देश के सबसे बड़े शहर लागोस की आबादी 20 मिलियन से अधिक है और अधिकांश लोग शहर के बाहरी इलाके में स्लम बस्तियों में रहते हैं। इनमें से बड़ी आबादी को तेल पाइपलाइनों के आस पास रहने के लिए मजबूर किया जाता है। इसके चलते वे कल जैसे हादसों का शिकार हो जाते हैं।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Nigeria
Gas explosion
africa
Lagos
International news
Nigerian National Petroleum Corporation
NNPC
15 died

Related Stories

ग्रीस के शरणार्थी शिविर में आग लगने से एक बच्चे की मौत


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती: माकपा ने कहा भ्रष्टाचार की हवस में युवाओं का भविष्य ही बर्बाद करने पर तुली है भाजपा
    31 Mar 2022
    "यह पहली बार हुआ है कि 6000 आरक्षकों की भर्ती में सरकार की ओर से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग आदि के लिए न तो आवंटित सीटों की घोषणा की गई है और न ही अंकों की…
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    नये भारत के नये विकास का मॉडल; तीन दिन में 14 सीवर मौतें, नफ़रत को खुला छोड़ा
    31 Mar 2022
    अपने ख़ास कार्यक्रम खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने सीवर में लगातार हो रहीं मौतों का मुद्दा उठाया। साथ ही दिल्ली में हुई जनसुनवाई में यौन हिंसा व बर्बर हिंसा के शिकार दलित महिलाओं की…
  • sonia
    रवि शंकर दुबे
    महाराष्ट्र सरकार पर ख़तरे के बादल? क्यों बाग़ी मूड में नज़र आ रहे हैं कांग्रेस के 25 विधायक
    30 Mar 2022
    महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गठबंधन में शामिल कांग्रेसी विधायकों ने उन्हें नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी से मिलने का वक्त मांगा है।
  • urmilesh
    न्यूज़क्लिक टीम
    हार के बाद सपा-बसपा में दिशाहीनता और कांग्रेस खोजे सहारा
    30 Mar 2022
    यूपी सहित पांच राज्यों के चुनाव में पारम्परिक विपक्षी दलों को भारी निराशा हाथ लगी। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा तो सभी पांच प्रदेशों में कांग्रेस को करारी हार मिली। #AajKiBaat के नये एपिसोड में वरिष्ठ…
  • सोनिया यादव
    बीएचयू: 21 घंटे खुलेगी साइबर लाइब्रेरी, छात्र आंदोलन की बड़ी लेकिन अधूरी जीत
    30 Mar 2022
    24 घंटे लाइब्रेरी खोलने की मांग को लेकर साल 2016 में बीएचयू के छात्रों ने जोरदार आंदोलन किया था। इस दौरान भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को आधी रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने निलंबित कर जेल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License