NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
तीरंदाजी: विश्व कप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रैंकिंग में फिर नंबर वन बनी दीपिका
रांची की रहने वाली इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं – महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते।
भाषा
28 Jun 2021
Deepika Kumari

पेरिस: विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी सोमवार को विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर काबिज हो गयी।

रांची की रहने वाली इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं – महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते थे।

विश्व तीरंदाजी ने दीपिका के शानदार प्रदर्शन के बाद ट्वीट किया, ‘‘इससे दीपिका सोमवार को विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लेगी।’’

दीपिका ने पहले अंकिता भगत और कोमोलिका बारी के साथ मिलकर रिकर्व टीम स्पर्धा में मैक्सिको को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

इसके बाद मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में दीपिका और उनके पति अतनु दास की पांचवीं वरीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर से 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 5-3 से जीत हासिल की।

दीपिका ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से हराकर एक दिन में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की।

दीपिका विश्व कप में अब तक कुल नौ स्वर्ण, 12 रजत और सात कांस्य पदक जीत चुकी है।

Deepika Kumari
Archery
World Cup

Related Stories

इक्वेडर और उरूग्वे ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

थम्स अप: पाखंड और मार्केटिंग से लैस एक चाशनी

इतवार की कविता: लक्ष्य भेदती औरत...


बाकी खबरें

  • फ़िलीपींस ने प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी की राजनीतिक शाखा को "आतंकवादी" घोषित किया
    पीपल्स डिस्पैच
    फ़िलीपींस ने प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी की राजनीतिक शाखा को "आतंकवादी" घोषित किया
    20 Jul 2021
    नेशनल डेमोक्रेटिक फ़्रंट ऑफ़ द फ़िलीपीन्स (एनडीफ़) राजनीतिक शाखा रही है जो डुटर्टे सरकार के साथ शांति प्रक्रिया में शामिल थी।
  • पेरू में वामपंथी उम्मीदवार कैस्टिलो ने राष्ट्रपति चुनाव जीता, फुजीमोरी ने हार मानी
    पीपल्स डिस्पैच
    पेरू में वामपंथी उम्मीदवार कैस्टिलो ने राष्ट्रपति चुनाव जीता, फुजीमोरी ने हार मानी
    20 Jul 2021
    वामपंथी फ्री पेरू पार्टी के पेड्रो कैस्टिलो ने 50.126% वोटों के साथ दूसरे दौर का चुनाव जीता। उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी अतिदक्षिणपंथी पॉपुलर फोर्स पार्टी के कीको फुजीमोरी से 44,263 अधिक वोट मिले।
  • अग्रणी आइसक्रीम निर्माता बेन एंड जेरी की अवैध इज़रायली बस्तियों में संचालन को समाप्त करने की घोषणा
    पीपल्स डिस्पैच
    अग्रणी आइसक्रीम निर्माता बेन एंड जेरी की अवैध इज़रायली बस्तियों में संचालन को समाप्त करने की घोषणा
    20 Jul 2021
    यह घोषणा बीडीएस आंदोलन द्वारा इज़रायल में और क़ब्जे वाले क्षेत्रों में इसकी अवैध बस्तियों में कंपनी के संचालन के ख़िलाफ़ निरंतर अभियान चलाने करने के बाद की गई है।
  • किसान
    मुकुंद झा
    किसान आंदोलन: सड़क से संसद तक लड़ते किसान
    20 Jul 2021
    किसान केंद्र द्वारा पारित तीन नए विवादित कृषि कानूनों की वापसी के साथ ही हरियाणा और पंजाब के आंदोलन के दौरान किसानों पर लगाए जा रहे आपरधिक मामलों की वापसी के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं, इन सबके बीच वो…
  • न्यायालय
    भाषा
    न्यायालय ने बकरीद पर केरल सरकार की ‘छूट की अनुमति को अनुचित’ करार दिया
    20 Jul 2021
    सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को आगाह किया है कि अगर इस छूट से संक्रमण का प्रसार होता है तो वह कार्रवाई करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License