NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्णब-कामरा मामला : कामरा ने इंडिगो को क़ानूनी नोटिस भेजा, यात्रा प्रतिबंध हटाने की मांग की
कामरा ने इंडिगो  एयरलाइन को नोटिस भेजकर उन पर लगे छह महीने के यात्रा प्रतिबंध को हटाने, बिना शर्त माफ़ी मांगने और 25 लाख रुपये के हर्जाने की मांग की है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
01 Feb 2020
kunal kamra

मुंबई-लखनऊ उड़ान में पत्रकार अर्णब गोस्वामी को कथित तौर पर परेशान करने के लिए इंडिगो द्वारा हास्य कलाकार कुणाल कामरा पर छह महीने के लिए रोक लगाये जाने के कुछ दिनों बाद कामरा ने एयरलाइन को कानूनी नोटिस भेजा है।

कामरा ने एयरलाइन को नोटिस भेजकर उन पर लगे छह महीने के यात्रा प्रतिबंध को हटाने, बिना शर्त माफी मांगने और 25 लाख रुपये के हर्जाने की मांग की है।

क्या यह क़ानूनी प्रतिबंध है?

कुणाल कामरा पर इंडिगो ने 6 महीने का प्रतिबंध लगाया है और एयरइंडिया, गो एयर और स्पाइसजेट ने अगले नोटिस तक प्रतिबंध लगाया है। कुणाल ने जो किया है, ऐसे किसी भी मामले में 3 लेवल की कार्रवाई किए जाने का नियम है। और यह कार्रवाई करने से पहले एयरलाइन को एक आंतरिक कमेटी का गठन करना होता है, जिसका नेतृत्व रिटायर्ड जज करते हैं। इस कमेटी को मामले की जांच कर के फ़ैसला करना होता है कि कोई भी अपराध कौन से लेवल का है।

इसके साथ ही किसी भी निर्णय पर पहुँचने के बाद, और व्यक्ति पर प्रतिबंध लगाने से पहले एयरलाइन को 60 दिन का समय देना होता है, जिसमें व्यक्ति कोई भी अपील दायर कर सके।

नियमों के अनुसार, पहले लेवल का अपराध यानी अभद्र व्यवहार, जिसमें "शारीरिक हिंसा" शामिल नहीं हो, उस अपराध को सबसे ज़्यादा 3 महीने की सज़ा होगी। 6 महीने से सज़ा सिर्फ़ शारीरिक हिंसा के अपराध में हो सकती है।

एयरलाइन को यह नोटिस शुक्रवार को भेजा गया है जिसमें कामरा के वकील ने एयरलाइन से कहा, ‘‘उसके मुवक्किल को मानसिक पीड़ा और व्यथा’ पहुंचाने और इसके साथ ही भारत और विदेश में उनके प्रस्तावित कार्यक्रमों के रद्द होने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें 25 लाख रुपये के हर्जाने का भुगतान करे। एयरलाइन की यह कार्रवाई पूरी तरह से अवैध, मनमानी और डीजीसीए सीएआर (विनियमों) के ख़िलाफ़ है।"

यह भी पढ़ें : कुणाल ने जो किया, अर्णब 6 साल से अपने स्टूडियो में बैठे कर रहे हैं!

क़ानूनी नोटिस के बारे में पूछे जाने पर पीटीआई को इंडिगो का जवाब नहीं मिला है।

ग़ौरतलब है कि मंगलवार को इंडिगो की मुंबई-लखनऊ उड़ान में पत्रकार अर्णब गोस्वामी को कथित तौर पर परेशान करने के लिए कामरा पर एयरलाइन ने छह महीने की रोक लगा दी थी। स्पाइसजेट, गोएयर और एयर इंडिया ने भी बिना किसी अवधि को निर्दिष्ट किए कामरा पर इस तरह का प्रतिबंध लगा दिया था।

(भाषा से इनपुट के साथ)

kunal kamra
arnab goswami
Indigo
Arnab-Kamra case
Kamra sent legal notice
journalist
Indian media
Social Media

Related Stories

नागरिकों से बदले पर उतारू सरकार, बलिया-पत्रकार एकता दिखाती राह

बलिया पेपर लीक मामला: ज़मानत पर रिहा पत्रकारों का जगह-जगह स्वागत, लेकिन लड़ाई अभी बाक़ी है

जीत गया बलिया के पत्रकारों का 'संघर्ष', संगीन धाराएं हटाई गई, सभी ज़मानत पर छूटे

बलिया: पत्रकारों की रिहाई के लिए आंदोलन तेज़, कलेक्ट्रेट घेरने आज़मगढ़-बनारस तक से पहुंचे पत्रकार व समाजसेवी

डराये-धमकाये जा रहे मीडिया संगठन, लेकिन पलटकर लड़ने की ज़रूरत

पत्रकारों के समर्थन में बलिया में ऐतिहासिक बंद, पूरे ज़िले में जुलूस-प्रदर्शन

तिरछी नज़र: कुछ भी मत छापो, श..श..श… देश में सब गोपनीय है

सीधी प्रकरण: अस्वीकार्य है कला, संस्कृति और पत्रकारिता पर अमानवीयता

पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव

यूपी बोर्डः पेपर लीक प्रकरण में "अमर उजाला" ने जेल जाने वाले अपने ही पत्रकारों से क्यों झाड़ लिया पल्ला?


बाकी खबरें

  • अभिलाषा, संघर्ष आप्टे
    महाराष्ट्र सरकार का एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर नया प्रस्ताव : असमंजस में ज़मीनी कार्यकर्ता
    04 Apr 2022
    “हम इस बात की सराहना करते हैं कि सरकार जांच में देरी को लेकर चिंतित है, लेकिन केवल जांच के ढांचे में निचले रैंक के अधिकारियों को शामिल करने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता”।
  • रवि शंकर दुबे
    भगवा ओढ़ने को तैयार हैं शिवपाल यादव? मोदी, योगी को ट्विटर पर फॉलो करने के क्या हैं मायने?
    04 Apr 2022
    ऐसा मालूम होता है कि शिवपाल यादव को अपनी राजनीतिक विरासत ख़तरे में दिख रही है। यही कारण है कि वो धीरे-धीरे ही सही लेकिन भाजपा की ओर नरम पड़ते नज़र आ रहे हैं। आने वाले वक़्त में वो सत्ता खेमे में जाते…
  • विजय विनीत
    पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव
    04 Apr 2022
    पत्रकारों की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। जुलूस-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंचलिक पत्रकार भी शामिल हुए। ख़ासतौर पर वे पत्रकार जिनसे अख़बार…
  • सोनिया यादव
    बीएचयू : सेंट्रल हिंदू स्कूल के दाख़िले में लॉटरी सिस्टम के ख़िलाफ़ छात्र, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
    04 Apr 2022
    बीएचयू में प्रशासन और छात्र एक बार फिर आमने-सामने हैं। सीएचएस में प्रवेश परीक्षा के बजाए लॉटरी सिस्टम के विरोध में अभिभावकों के बाद अब छात्रों और छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।
  • टिकेंदर सिंह पंवार
    बेहतर नगरीय प्रशासन के लिए नई स्थानीय निकाय सूची का बनना ज़रूरी
    04 Apr 2022
    74वां संविधान संशोधन पूरे भारत में स्थानीय नगरीय निकायों को मज़बूत करने में नाकाम रहा है। आज जब शहरों की प्रवृत्तियां बदल रही हैं, तब हमें इस संशोधन से परे देखने की ज़रूरत है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License