NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
पाकिस्तान
पाकिस्तान में चट्टान के खिसकने से क़रीब बीस खनिक मारे गए
ये घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आदिवासी मोहमंद ज़िले में संगमरमर की खदान पर हुई।
पीपल्स डिस्पैच
09 Sep 2020
पाकिस्तान

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बड़ी दुर्घटना में संगमरमर की खदान में एक चट्टान के गिरने से कम से कम 20 श्रमिकों की मौत हो गई है। ये घटना आदिवासी मोहमंद ज़िले में 8 सितंबर को हुई जिसमें कई श्रमिक फंस गए थे। माना जाता है कि मलबे के नीचे दर्जनों श्रमिक फंसे हुए हैं जिसके चलते हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात को भारी बोल्डर गिरने के बाद मोहनंद ज़िले के ज़ियारत घर इलाक़े में दर्जनों खनिक फंस गए। छह इकाइयों पर प्रसिद्ध संगमरमर की खान के ढहने से कम से कम बीस खनिक घायल हो गए और लगभग पच्चीस अन्य के अभी भी फंसे होने की संभावना है। उन्हें निकालने के लिए राहत कार्य जारी था।

खदान से संबंधित ये दुर्घटनाएं पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में अक्सर होती हैं, जहां सैकड़ों खनिक हर साल कार्य स्थल पर अपनी जान गंवाते रहते हैं। पाकिस्तान सेंट्रल माइंस लेबर फेडरेशन का कहना है कि खदान से संबंधित दुर्घटनाओं में पाकिस्तानी अधिकारियों की लापरवाही के कारण हर साल 100 से 200 मज़दूरों की मौत हो जाती है।

मज़दूरों को अक्सर सुरक्षा के बिना 10 घंटे से अधिक समय तक काम करने को मजबूर किया जाता है जो पाकिस्तान के श्रम क़ानूनों का उल्लंघन है। कई बार श्रमिकों को लंबे समय तक काम करने के बाद पहाड़ों के नीचे आराम करते पाया गया है।

इससे पहले जुलाई महीने में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न क्षेत्रों में कम से कम 17 कोयला खनिकों की मौत हो गई थी। इससे पहले जनवरी और फरवरी महीने में बलूचिस्तान के डूकी और खैबर पख्तूनख्वा के तिराह क्षेत्र में तीन अलग-अलग खदान से संबंधित घटनाओं में कम से कम पांच कोयला खनिकों की मौत हो गई थी।

उस समय बलूचिस्तान लेबर फेडरेशन ने संघीय सरकार और खदान मालिकों को देश में कोयला खनिकों की दुर्दशा को ध्यान में नहीं रखने के लिए दोषी ठहराया था जो बड़े पैमाने पर शोषण और जीवन के जोखिम का सामना कर रहे हैं।

पाकिस्तान में स्थित लेबर यूनियनों का कहना है कि देश के पहाड़ों से संगमरमर निकालने की प्रक्रिया "डायनामाइट के माध्यम से विस्फोट करने की मध्यकालीन तकनीक" का उपयोग करके किया जाता है जिससे बड़े पैमाने पर घटना होती है।

 

Pakistan
pakistan miners
miners dead in pakistan

Related Stories

जम्मू-कश्मीर के भीतर आरक्षित सीटों का एक संक्षिप्त इतिहास

पाकिस्तान में बलूच छात्रों पर बढ़ता उत्पीड़न, बार-बार जबरिया अपहरण के विरोध में हुआ प्रदर्शन

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित

कार्टून क्लिक: इमरान को हिन्दुस्तान पसंद है...

इमरान के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए पाक संसद का सत्र शुरू

पकिस्तान: उच्चतम न्यायालय से झटके के बाद इमरान ने बुलाई कैबिनेट की मीटिंग

पाकिस्तान के राजनीतिक संकट का ख़म्याज़ा समय से पहले चुनाव कराये जाने से कहीं बड़ा होगा

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता के पीछे क्या कारण हैं?


बाकी खबरें

  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1,259 नए मामले, 35 मरीज़ों की मौत
    29 Mar 2022
    देश में अब तक कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 24 लाख 85 हज़ार 534 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
  • ब्रेंडा हास
    ऑस्कर थप्पड़ विवाद: विल स्मिथ को ज़बरदस्त ऑनलाइन प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा
    29 Mar 2022
    ऑस्कर विजेता विल स्मिथ के ऑस्कर अवॉर्ड्स में क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गयी है। हालांकि, इस पर क़रीब-क़रीब सभी सहमत हैं कि किसी घटिया मज़ाक का जवाब हिंसा नहीं है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    देशव्यापी हड़ताल का दूसरा दिन, जगह-जगह धरना-प्रदर्शन
    29 Mar 2022
    सुबह से ही मज़दूर नेताओं और यूनियनों ने औद्योगिक क्षेत्र में जाकर मज़दूरों से काम का बहिष्कार करने की अपील की और उसके बाद मज़दूरों ने एकत्रित होकर औद्योगिक क्षेत्रों में रैली भी की। 
  • तान्या वाधवा
    क्या चिली की प्रगतिशील सरकार बोलीविया की समुद्री पहुंच के रास्ते खोलेगी?
    29 Mar 2022
    बोलीविया के राष्ट्रपति लुइस एर्स ने कैलामा की लड़ाई के स्मरणोत्सव के मौके पर, चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक से चिली के पूर्व राष्ट्रपति सल्वाडोर अलेंदे के शब्दों की याद दिलाते हुए पूछा कि क्या…
  • रवि शंकर दुबे
    पंजाब के पूर्व विधायकों की पेंशन में कटौती, जानें हर राज्य के विधायकों की पेंशन
    29 Mar 2022
    आपके आसपास सरकार भले ही काम न करे, लेकिन चुने हुए विधायकों के आराम की पूरी व्यवस्था की जाती है, उनके रिटायर होने पर भी उनका पूरा ख़याल रखा जाता है। हालांकि पंजाब सरकार ने इसमें कटौती का फ़ैसला लिया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License