NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कानून
भारत
राजनीति
राजनीति: अगले साल राज्यसभा में भाजपा और एनडीए की ताकत घट जाएगी!
सभी राज्यों का नफ़ा-नुक़सान मिलाकर भाजपा को 4 से 5 सीटों तक का नुक़सान हो सकता है और कांग्रेस को इतनी ही सीटों का फ़ायदा। भाजपा के सहयोगी दलों को भी कम से कम 4 सीटों का नुक़सान होगा।
अनिल जैन
16 Jun 2021
Parliament

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अंदरुनी हलकों में इन दिनों यह चर्चा जोरों पर है कि अगले साल भाजपा और उसके गठबंधन यानी एनडीए को राज्यसभा में बहुमत हासिल हो जाएगा और उसके बाद केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण का कानून लाएगी और समान नागरिक संहिता संबंधी कानून भी पारित कराया जाएगा। भाजपा और आरएसएस के समर्थकों की ओर से यही दावा सोशल मीडिया में भी किया जा रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि अगले साल होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सीटें बढ़ने के बजाय कम हो सकती हैं।

इस समय संसद के इस उच्च सदन यानी राज्यसभा में भाजपा के 95 सदस्य हैं और 245 सदस्यों के सदन में बहुमत का आंकडा 123 है। यानी अकेले भाजपा को बहुमत के लिए और 28 सदस्यों की जरूरत है। भाजपा के सहयोगी दलों में ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक के 6, जनता दल (यू) के 5 और असम गण परिषद तथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के 1-1 सदस्य हैं। इस प्रकार उसकी अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की भी कुल सदस्य संख्या 109 होती है, जो कि बहुमत के आंकडे से 15 सीटें दूर है।

गौरतलब है कि भाजपा पिछले कुछ सालों से राज्यसभा में अपना संख्या बल बढ़ाने में जुटी हुई है। इस सिलसिले में कई विपक्षी दलों के राज्यसभा सदस्यों ने पाला बदलते हुए इस्तीफ़े दिए और फिर वे भाजपा की तरफ से राज्यसभा में भेजे गए। इसके अलावा राज्यसभा चुनाव के मौके पर कई राज्यों में विपक्षी दलों के विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफ़े दिए हैं, जिसकी वजह से भाजपा अपने ज्यादा-से-ज्यादा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में सफल रही है। लेकिन अब स्थिति में बदलाव होता दिख रहा है।

पिछले सात सालों के दौरान विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में भाजपा के संख्या बल में बेतहाशा बढ़ोतरी होने से राज्यसभा में कांग्रेस ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय दलों की ताकत भी काफी कम हुई हैं। लेकिन अगले साल द्विवार्षिक चुनाव में इन दलों की ताकत में इजाफा होगा।, क्योंकि पिछले दो वर्षों के दौरान कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में क्षेत्रीय दलों के मुकाबले भाजपा वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई है, जैसा प्रदर्शन उसने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद हुए चुनावों में किया था या जैसा प्रदर्शन उसका कांग्रेस के खिलाफ होता है। इसीलिए बिहार से लेकर आंध्र प्रदेश और बंगाल से लेकर तमिलनाडु व केरल तक क्षेत्रीय दलों की ताकत में इजाफा होगा।

यही नहीं, लोकसभा के साथ ही राज्यसभा में भी संख्या बल के लिहाजा से बेहद कमजोर हो चुकी कांग्रेस को भी तीन-चार सीटों का फायदा हो सकता है। अभी उच्च सदन में कांग्रेस की सदस्य संख्या 34 रह गई है, जो इतिहास में उसकी अब तक की सबसे न्यूनतम सदस्य संख्या है। लेकिन अगले साल होने वाले द्विार्षिक चुनाव में उसे इसलिए फायदा होगा, क्योंकि तीन साल पहले तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ के विधानसभा चुनावों में उसका चुनावी प्रदर्शन काफी सुधरा था। इसका फायदा उसे अलगे साल राज्यसभा चुनाव में मिल सकता है।

अगले साल जुलाई तक राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के तहत करीब एक दर्जन राज्यों में 75 सीटों के लिए चुनाव होगा। इनमें भाजपा को राजस्थान, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड आदि राज्यों में सीटों का नुकसान होगा। राजस्थान में अगले साल जुलाई में चार सीटें खाली हो रही है। ये चारों सीटें इस समय भाजपा के पास हैं। अगर वहां कांग्रेस विधायक दल में चुनाव से पहले कोई तोड़फोड़ नहीं हुई तो कांग्रेस को राज्य विधानसभा में उसके मौजूदा संख्या बल के आधार पर तीन सीटें मिलना तय है। यानी भाजपा को तीन सीटों का नुकसान होगा।

गौरतलब है कि राजस्थान में पिछले साल राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हुए चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के कुछ विधायकों ने सचिन पायलट के नेतृत्व में बागी तेवर दिखाए थे। इसके अलावा कांग्रेस के कुछ विधायकों और भाजपा नेताओं के बीच कथित सौदेबाजी की बातचीत के आडियो टेप भी सार्वजनिक हुए थे। हालांकि कांग्रेस का कोई विधायक नहीं टूट पाया था और वह तीन में से दो सीटें जीतने में कांग्रेस सफल रही थी, जबकि भाजपा को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा था।

राजस्थान की तरह आंध्र प्रदेश में भी भाजपा को तीन सीटों का नुकसान होना तय है। गौरतलब है कि भाजपा ने एक साल पहले आंध्र प्रदेश की अपनी पुरानी सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के चार राज्यसभा सदस्यों को तोड़ कर अपने में शामिल कर लिया था। उनमें से तीन का कार्यकाल अगले साल खत्म हो रहा है। अगले साल होने वाले चुनाव में ये तीनों सीटें वहां सत्तारूढ वाईएसआर कांग्रेस के कब्जे में चली जाएंगी।

बिहार में भी अगले साल होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले अगर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस विधायक दल तोडफोड का शिकार नहीं हुआ तो राज्यसभा में उनकी मौजूदा स्थिति बरकरार रह सकती है। विधानसभा में सदस्यों की संख्या के लिहाज से राजद सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए अगले साल होने वाले छह सीटों के द्विवार्षिक चुनाव में राजद को तीन सीटें मिल सकती हैं। यह भी हो सकता है कि राजद खुद दो सीटें अपने पास रखे और एक सीट कांग्रेस को दे दे। इस राज्य में भाजपा को जरूर एक सीट का फायदा हो सकता है, क्योंकि उसके एक सदस्य का कार्यकाल समाप्त होगा, जबकि विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के लिहाज से उसे दो सीटें आसानी से मिल जाएंगी। इसके ठीक विपरीत उसके सहयोगी जनता दल (यू) को एक सीट का नुकसान होगा, क्योंकि उसके दो सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होगा जबकि उसे एक ही सीट मिल सकेगी।

कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में जिन दो सीटों के चुनाव होने हैं, उनमें से एक सीट अभी भाजपा के पास है लेकिन अब दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में जाएगी। इस तरह वहां भी भाजपा को एक सीट का नुकसान होगा। झारखंड में भी दो सीटों के लिए चुनाव होंगे। दोनो सीटें अभी भाजपा के पास हैं, लेकिन चुनाव में उसे एक सीट गंवाना पडेगी।

पंजाब में अगले साल 2022 में सभी सात सीटों के चुनाव होंगे। पांच सीटें अप्रैल में खाली होंगी और दो जुलाई में। इन 7 में से 3 सीटें कांग्रेस के पास है और 3 सीटें अकाली दल के पास। एक सीट भाजपा के पास है जो उसने अकाली दल की मदद से जीती थी। अकाली दल अब एनडीए यानी भाजपा से अलग हो चुका है। चूंकि वहां राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव से पहले विधानसभा के चुनाव होना है, लिहाजा विधानसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर तय होगा कि राज्यसभा में किसको कितनी सीटें मिलेंगी।

सबसे बड़ा दांव उत्तर प्रदेश का है। अगले साल जुलाई में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 12 सीटें खाली हो रही है, जिनमें से छह सीटें अभी भाजपा के पास है। अगर फरवरी-मार्च में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछली बार की तरह बहुमत हासिल नहीं कर पाती है तो सीटें बढ़ाने के उसके इरादों को बड़ा झटका लगेगा। पिछले विधानसभा में भाजपा ने 403 मे से 325 सीटें जीती थीं। मौजूदा हालात देख कर ऐसा नहीं लग रहा है कि भाजपा अपना पिछला प्रदर्शन दोहरा पाएगी। इसलिए उत्तर प्रदेश में उसकी इतनी सीटें नहीं बढ़ेंगी कि बाकी राज्यों में होने वाली कमी की भरपाई हो सके। वहां विधानसभा चुनाव में अगर बड़ा उलटफेर हो गया तो भाजपा के लिए अपनी मौजूदा 6 सीटों को बरकरार रखना भी मुश्किल हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में अगले साल समाजवादी पार्टी के तीन और बहुजन समाज पार्टी के भी दो सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उनको होने वाले इस नुकसान की भरपाई तभी हो सकती है जब वे विधानसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन सुधारे। इसी तरह कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो उसे मौजूदा एक सीट का नुकसान हो सकता है, जिस पर अभी कपिल सिब्बल काबिज हैं।

तमिलनाडु में भी राज्यसभा की 6 सीटों के लिए चुनाव होगा, जिनमें से 4 सीटें भाजपा की सहयोगी अन्ना द्रमुक की और 2 सीटें कांग्रेस की सहयोगी द्रमुक की हैं। अन्ना द्रमुक के दो राज्यसभा सदस्यों ने हाल ही में विधानसभा का चुनाव लड़ा था और जीत कर दोनों विधायक हो गए हैं। उनकी खाली सीटें अब द्रमुक के खाते में चली जाएंगी। केरल में इस बार पिछली बार से ज्यादा सीट जीतने से वामपंथी पार्टियो की संख्या में कम से कम एक सीट का इजाफा और कांग्रेस को एक सीट का घाटा हो सकता है।

तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और ओडिशा में बीजू जनता दल की संख्या पहले जैसी ही रहेगी। इसके अलावा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के जितने सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होगा, उतनी सीटें दोनों को फिर मिल जाएंगी। भाजपा को बडा फायदा कर्नाटक में हो सकता है, जहां कांग्रेस के 3 और भाजपा के 1 सदस्य का कार्यकाल समाप्त होगा। इन 4 सीटों में भाजपा तीन सीटें जीत सकती हैं। हिमाचल प्रदेश, असम और त्रिपुरा में भी भाजपा को एक-एक सीट का फायदा होगा।

इस प्रकार सभी राज्यों का नफा-नुकसान मिलाकर भाजपा को 4 से 5 सीटों तक का नुकसान हो सकता है और कांग्रेस को इतनी ही सीटों का फायदा। भाजपा के सहयोगी दलों को भी कम से कम 4 सीटों का नुकसान होगा। इसलिए राज्यसभा में बहुमत के आंकडे से न सिर्फ भाजपा का बल्कि एनडीए फासला भी बढ़ जाएगा।

(लेखक वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार हैं। विचार निजी हैं।)

Parliament of India
Parliament
Rajya Sabha
Rajya Sabha elections
Congress
BJP

Related Stories

तमिलनाडु: छोटे बागानों के श्रमिकों को न्यूनतम मज़दूरी और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है

जहांगीरपुरी— बुलडोज़र ने तो ज़िंदगी की पटरी ही ध्वस्त कर दी

उत्तराखंड: एआरटीओ और पुलिस पर चुनाव के लिए गाड़ी न देने पर पत्रकारों से बदसलूकी और प्रताड़ना का आरोप

उत्तराखंड चुनाव: राज्य में बढ़ते दमन-शोषण के बीच मज़दूरों ने भाजपा को हराने के लिए संघर्ष तेज़ किया

कौन हैं ओवैसी पर गोली चलाने वाले दोनों युवक?, भाजपा के कई नेताओं संग तस्वीर वायरल

तमिलनाडु : किशोरी की मौत के बाद फिर उठी धर्मांतरण विरोधी क़ानून की आवाज़

हरदोई: क़ब्रिस्तान को भगवान ट्रस्ट की जमीन बता नहीं दफ़नाने दिया शव, 26 घंटे बाद दूसरी जगह सुपुर्द-ए-खाक़!

भाजपा ने फिर उठायी उपासना स्थल क़ानून को रद्द करने की मांग

मुद्दा: जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग का प्रस्ताव आख़िर क्यों है विवादास्पद

टाइमलाइन : संसद के शीतकालीन सत्र में क्या कुछ हुआ, विपक्षी सांसदों को क्यों रहना पड़ा संसद से बाहर?


बाकी खबरें

  • LAW AND LIFE
    सत्यम श्रीवास्तव
    मानवाधिकारों और न्याय-व्यवस्था का मखौल उड़ाता उत्तर प्रदेश : मानवाधिकार समूहों की संयुक्त रिपोर्ट
    30 Oct 2021
    29 अक्तूबर को जारी हुई एक रिपोर्ट ‘कानून और ज़िंदगियों की संस्थागत मौत: उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा हत्याएं और उन्हें छिपाने की साजिशें’ हमें उत्तर प्रदेश में मौजूदा कानून व्यवस्था के हालात को बेहद…
  • migrant
    सोनिया यादव
    महामारी का दर्द: साल 2020 में दिहाड़ी मज़दूरों ने  की सबसे ज़्यादा आत्महत्या
    30 Oct 2021
    एनसीआरबी के आँकड़ों के मुताबिक़ पिछले साल भारत में तकरीबन 1 लाख 53 हज़ार लोगों ने आत्महत्या की, जिसमें से सबसे ज़्यादा तकरीबन 37 हज़ार दिहाड़ी मजदूर थे।
  • UP
    लाल बहादुर सिंह
    आंदोलन की ताकतें व वाम-लोकतांत्रिक शक्तियां ही भाजपा-विरोधी मोर्चेबन्दी को विश्वसनीय विकल्प बना सकती है, जाति-गठजोड़ नहीं
    30 Oct 2021
    पिछले 3 चुनावों का अनुभव गवाह है कि महज जातियों के जोड़ गणित से भाजपा का बाल भी बांका नहीं हुआ, इतिहास साक्षी है कि जोड़-तोड़ से सरकार बदल भी जाय तो जनता के जीवन में तो कोई बड़ी तब्दीली नहीं ही आती, संकट…
  • Children playing in front of the Dhepagudi UP school in their village in Muniguda
    राखी घोष
    ओडिशा: रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में निम्न-आय वाले परिवारों के बच्चे सबसे अधिक प्रभावित
    30 Oct 2021
    रिपोर्ट इस तथ्य का खुलासा करती है कि जब अगस्त 2021 में सर्वेक्षण किया गया था तो ग्रामीण क्षेत्रों में केवल 28% बच्चे ही नियमित तौर पर पठन-पाठन कर रहे थे, जबकि 37% बच्चों ने अध्ययन बंद कर दिया था।…
  • climate change
    संदीपन तालुकदार
    जलवायु परिवर्तन रिपोर्ट : अमीर देशों ने नहीं की ग़रीब देशों की मदद, विस्थापन रोकने पर किये करोड़ों ख़र्च
    30 Oct 2021
    रिपोर्ट के अनुसार, विकसित देश भारी हथियारों से लैस एजेंटों को तैनात करके, परिष्कृत और महंगी निगरानी प्रणाली, मानव रहित हवाई प्रणाली आदि विकसित करके पलायन को रोकने के लिए एक ''जलवायु दीवार'' का…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License