NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ब्रेयोना टेलर मामला : धीमी जांच और पुलिस हिंसा को लेकर लुइसविले प्रशासन का विरोध
ब्रेयोना टेलर की हत्या के तीन महीने बाद आधिकारिक जांच में अभी तक किसी भी संदिग्ध का नाम नहीं आया है और तीन पुलिस अधिकारियों पर अभी भी मुकदमा नहीं किया गया है।
पीपल्स डिस्पैच
17 Jul 2020
ब्रेयोना टेलर

संयुक्त राज्य अमेरिका में केंटुकी के लुइसविले में ब्रेओना टेलर की हत्या और धीमी जांच और कथित दुर्व्यवहार को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज़ हो गए। मेयर ग्रेग फिशर के नेतृत्व में शहर प्रशासन जांच को लेकर और प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ पुलिस हिंसा की वजह से हुई एक मौत को लेकर विरोध का सामना कर रहा है।

लुइसविले मेट्रो काउंसिल की गवर्नमेंट ओवरसाइट एंड ऑडिट कमेटी (जीओए) ने सोमवार को "फिशर एडमिनिस्ट्रेशन की कार्रवाई और निष्क्रियता" पर एक जांच शुरू की है। नगर परिषद द्वारा हाल ही में एक प्रेस विज्ञप्ति में जांच का खुलासा किया गया था और स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार अभी शुरू होना बाकी है।

जांच में ब्रेयोना टेलर मामले के प्रशासन की कार्रवाई के अलावा, डेविड मैकएटी की मौत की परिस्थितियों के बारे में जिन्हें कथित तौर पर नेशनल गार्ड द्वारा गोली मार दी गई थी, विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस विभाग (एलएमपीडी) की हिंसक प्रतिक्रिया और प्रशिक्षण नीतियां और छापे में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई शामिल होगा।

26 वर्षीय ब्रेयोना टेलर एक अश्वेत महिला थी जिसे मार्च महीने में उसके अपार्टमेंट में पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जो ड्रग छापेमारी के दौरान जबरन घर में घुस गई थी। पुलिस ने स्वीकार किया कि उसके पुलिस एक संदिग्ध को लेकर ग़लत घर में प्रवेश कर गए जो वहां नहीं रहता था और वहां कोई ड्रग्स नहीं मिला था। तब से लुइसविले के लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

इसमें शामिल तीन अधिकारियों पर अभी तक कोई भी मुकदमा नहीं किया गया है, यहां तक कि लुइसविले के अटॉर्नी जनरल दो महीने से इस मामले की जांच कर रहे हैं। मंगलवार को शहर के दर्जनों लोगों ने अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें मांग की गई थी कि इसमें शामिल अधिकारियों पर मुकदमा किया जाए। यहां से 87 प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया गया।

USA
Breona Taylor case
Breona Taylor
Police brutality
International news

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

अमेरिकी आधिपत्य का मुकाबला करने के लिए प्रगतिशील नज़रिया देता पीपल्स समिट फ़ॉर डेमोक्रेसी

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात


बाकी खबरें

  • fark saaf hai
    सत्यम श्रीवास्तव
    फ़र्क़ साफ़ है- अब पुलिस सत्तासीन दल के भ्रामक विज्ञापन में इस्तेमाल हो रही है
    04 Jan 2022
    पिछले कुछ सालों से देश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अपने ही देश के नागरिकों को ‘कपड़ों से पहचानने’ की जो युक्ति ईज़ाद की है उससे यह स्पष्ट हो जाता है कि पूरी मंशा से भाजपा ने इस विज्ञापन में दंगाई व्यक्ति…
  • Constitution of India and Privatization
    प्रभात पटनायक
    भारतीय संविधान की मूल भावना को खंडित करता निजीकरण का एजेंडा
    04 Jan 2022
    भारत में सार्वजनिक क्षेत्र का निर्माण कई कारणों से किया गया था। मसलन, देश के कच्चे माल संसाधनों का नियंत्रण विदेशी पूंजी से छुड़ाकर, देश के हाथों में लाने के लिए, जैसे तेल क्षेत्र में। 
  • mental health
    शिरीष खरे
    महामारी में किशोरों का बिगड़ा मानसिक स्वास्थ्य; कैसे निपटेगी दुनिया!
    04 Jan 2022
    पिछले सप्ताह यूनिसेफ ने अपनी एक महत्त्वपूर्ण रिपोर्ट सार्वजनिक की। रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है कि कोविड-19 के कारण बड़ी संख्या में बच्चों और किशोरों की एक बड़ी आबादी का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया…
  • Vasudhaiva Kutumbakam
    राम पुनियानी
    वसुधैव कुटुम्बकम: भारत को फिर से एक कैसे करें? 
    04 Jan 2022
    2022 में, याद रखें कि भारतीय राष्ट्रवाद ने हमें सांस्कृतिक समृद्धि और समन्वित धारणाओं की ताकत दी है।
  • namaj
    सतीश भारतीय
    खुले में नमाज़ के विरोध को लेकर गुरुग्राम निवासियों की प्रतिक्रिया
    04 Jan 2022
    खुले में नमाज के विरोध को लेकर गुरुग्राम निवासियों की प्रतिक्रिया में मुस्लिमों के प्रति गढ़ी गई कई तरह की धारणाएं साफ तौर पर सामने आती हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License