NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
लोकसभा की एक और विधानसभा की 56 सीटों पर 3 व 7 नवंबर को उपचुनाव
आयोग ने एक अलग बयान जारी घोषणा की कि केरल, तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल की कुल सात सीटों पर इस समय उप चुनाव नहीं कराया जाएगा।
भाषा
29 Sep 2020
लोकसभा की एक और विधानसभा की 56 सीटों पर 3 व 7 नवंबर को उपचुनाव

नयी दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को घोषणा की है कि तीन और सात नवंबर को लोकसभा की एक सीट और विधानसभा की 56 सीटों के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे।

इन सीटों पर मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि 54 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा जबकि सात नवंबर को बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर विधानसभा की दो सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा।

इन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा करने से पहले मंगलवार को ही निर्वाचन आयोग ने एक अलग बयान जारी घोषणा की कि केरल, तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल की कुल सात सीटों पर इस समय उप चुनाव नहीं कराया जाएगा। आयोग ने यह फैसला संबंधित राज्यों के अनुरोध के बाद किया।

बयान में आयोग ने कहा कि उसे असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के चुनाव अधिकारियों और मुख्य सचिवों से इस संबंध में जानकारी दी गई है।

निर्वाचन आयोग ने कहा, ‘‘ उपरोक्त तथ्यों को देखते हुए आयोग ने इस समय असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा की खाली सात सीटों पर उपचुनाव की घोषणा नहीं करने का फैसला किया है।’’

lok sabha
By-elections
Assembly Eelections
Kerala
tamil nadu
Assam
West Bengal

Related Stories

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

प. बंगाल : अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होंगे विश्वविद्यालयों के कुलपति

भारत में संसदीय लोकतंत्र का लगातार पतन

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल

तमिलनाडु : विकलांग मज़दूरों ने मनरेगा कार्ड वितरण में 'भेदभाव' के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया

असम में बाढ़ का कहर जारी, नियति बनती आपदा की क्या है वजह?

असम : विरोध के बीच हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 3 मिलियन चाय के पौधे उखाड़ने का काम शुरू

मछली पालन करने वालों के सामने पश्चिम बंगाल में आजीविका छिनने का डर - AIFFWF

‘जलवायु परिवर्तन’ के चलते दुनियाभर में बढ़ रही प्रचंड गर्मी, भारत में भी बढ़ेगा तापमान


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    'समाजवादी पार्टी का सामाजिक गठबंधन भाजपा से ज़्यादा मज़बूत'
    17 Feb 2022
    जिस सामाजिक गठबंधन के साथ भाजपा ने उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत से जीत दर्ज़ की थी, वह अब कमज़ोर नज़र आ रहा है। एक बार फिर चुनावी माहौल गर्म है और दोनों भाजपा और सपा अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में…
  • pottery business
    सतीश भारतीय
    बद से बदतर होता जा रहा है चीनी मिट्टी के बर्तनों का कारोबार
    17 Feb 2022
    कोरोना संकट में 82 फ़ीसदी लघु कारोबारों का कामकाज धाराशाही हो गया है और 80 फ़ीसदी छोटी इकाइयां पूंजी की भयानक कमीं का शिकार है।
  • unemployment
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    उत्तर प्रदेश: हिजाब मामले के बीच, महिलाओं की बेरोज़गारी का रिपोर्ट कार्ड क्या कहता है?
    17 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में तकरीबन 98% महिलाएं कामकाज की दुनिया से बाहर हैं।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    लोगों के बीच भाजपा के लिए इतना गुस्सा कि भाजपा के 25 नेताओं को मिली केंद्रीय सुरक्षा
    17 Feb 2022
    जिन्हें जनप्रतिनिधि बनना है, वह जनता से इतने डर रहे हैं कि उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा ले ली है।
  • unemployment
    विजय विनीत
    यूपी चुनाव: डबल इंजन सरकार ने‘ हिजाब’ की जगह ‘जॉब’ को क्यों नहीं बनाया चुनावी मुद्दा?
    17 Feb 2022
    ''यूपी चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए पूर्वांचल के युवा ''जॉब” की डिमांड कर रहे हैं तो भाजपा नेता ''हिजाब” में उलझा रहे हैं। नौकरी के मुद्दे पर मोदी-योगी की चुप्पी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License