NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
ग्रामीण भारत में कोरोना-16: पंजाब के गांव में पेंशन बैंकों में  हस्तांतरित, लेकिन पैसे की निकासी मुश्किल
सूचनाएं मुहैया कराने वालों ने यह भी कहा कि लॉकडाउन के दौरान परिवहन की कमी सब्ज़ियों और दूध की बिक्री पर असर डाल रही है, क्योंकि बाज़ारों में उत्पाद की आवाजाही का कोई ज़रिया नहीं है।
सुखराम सिंह
21 Apr 2020
ग्रामीण भारत

यह उस श्रृंखला की 16वीं रिपोर्ट है, जो ग्रामीण भारत के जीवन पर COVID-19 से जुड़ी नीतियों के असर की झलक देती है। सोसाइटी फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक रिसर्च द्वारा संचालित इस श्रृंखला में उन अलग-अलग जानकारों की रिपोर्ट शामिल हैं, जो भारत के अलग-अलग हिस्सों में गांवों का अध्ययन करते रहे हैं। ये रिपोर्ट, अध्ययन किये जाने वाले गांवों के प्रमुख सूचनायें देने वालों के साथ टेलीफ़ोन से की गयी बातचीत के आधार पर तैयार की गयी है। यह लेख पंजाब के मनसा ज़िले के उस रामगढ़ शाहपुरियां गांव पर लॉकडाउन के तात्कालिक असर पर रौशनी डालता है, जहां आपूर्ति श्रृंखलायें यानी सप्लाई चेन टूट गयी है और मज़दूर, कारीगर, सीमांत और छोटे किसान बुरी तरह से प्रभावित हो गये हैं। जहां किसान फ़सल में देरी से चिंतित हैं, वहीं दिहाड़ी मज़दूरों को मनरेगा के तहत भी काम नहीं मिल पा रहा है।

पंजाब के मनसा ज़िले के इस रामगढ़ शाहपुरियां गांव में 240 घर हैं और इस गांव की कुल आबादी 1,250 (आशा कार्यकर्ताओं के रिकॉर्ड के अनुसार) है। ज़्यादातर जाट सिख ज़मींदार हैं और खेती-बाड़ी में लगे हुए हैं। गांव की क़रीब 54% आबादी या तो अनुसूचित जाति या पिछड़ी जाति की श्रेणी में आती है; ये लोग बड़े पैमाने पर भूमिहीन हैं और कृषि मज़दूर के रूप में काम करते हैं। गांव के कई लोग गांव के भीतर या आस-पास के शहरों में ग़ैर-कृषि गतिविधियों में भी लगे हुए हैं।

गांव की रबी की प्रमुख फ़सल गेहूं है, और यहां कटाई का काम काफी हद तक यंत्रों से होता है। किसानों में से एक के मुताबिक़, कटाई का काम मशीन से होने की वजह से श्रम पर उनकी निर्भरता कम हो गयी है, और मशीनों को चलाने के लिए गांव में पर्याप्त श्रम उपलब्ध है। इसके अलावा, चूंकि पंजाब के बनिस्पत मध्यप्रदेश और राजस्थान में गेहूं पहले काट लिया जाता है, इसलिए पंजाब के कंबाइन हार्वेस्टर के मालिक अक्सर उन राज्यों में अपने हार्वेस्टर ले जाते थे, और अप्रैल के पहले सप्ताह में लौट आते थे। लेकिन, एक कंबाइन हार्वेस्टर के मालिक ने बताया कि इस बार जगह-जगह देशव्यापी लॉकडाउन के चलते उन्हें पंजाब लौटने में मुश्किल हो रही है।

इसके अलावा, श्रम की कमी से ख़रीद बाज़ारों पर असर पड़ने की संभावना है, क्योंकि उतराई, पैकिंग, लदान और दूसरी गतिविधियां उन मज़दूरों द्वारा अंजाम दी जाती हैं, जिनमें से अधिकांश उत्तर प्रदेश और बिहार से आते हैं। चूंकि लॉकडाउन ने उन्हें सफ़र करने से रोक दिया है, इसलिए अनुमान है कि गेहूं की ख़रीद प्रक्रिया धीमी होगी या उसमें देरी होगी। किसान इस बात को लेकर भी निश्चिंत नहीं दिखते हैं कि इस बार उनकी फ़सल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर समय पर ख़रीदा जा सकेगा या नहीं।

लॉकडाउन शुरू होने से पहले, गांव के लगभग 25 लोग आसपास के क़स्बों और शहरों में राजमिस्त्री, बढ़ई, निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों, पेंटरों, दर्जियों, स्कूल वैन के ड्राइवरों के रूप में और मरम्मत करने वाली दुकानों आदि जैसी जगहों पर काम कर रहे थे। ये सभी लोग इस समय बेरोज़गार हैं, क्योंकि वे गांव के बाहर नहीं जा सकते हैं। जानकारी देने वालों में से एक, पास के ही एक शहर में राजमिस्त्री के तौर पर काम कर रहा था; अब वह कम मज़दूरी पर भी गांव में ही काम करने के लिए राज़ी है, लेकिन उसके पास कोई काम ही नहीं है, क्योंकि पुलिस ने गांव के भीतर सभी निर्माण कार्य पर रोक लगा दी हैं। इस समय उसके पास आय का कोई ज़रिया ही नहीं बचा है।

एक पंचायत सदस्य ने बताया कि लगभग 200 घर मनरेगा योजना के तहत पंजीकृत हैं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान किसी को भी कोई काम नहीं दिया गया है। सिंचाई, तालाबों की खुदाई और तालाबों की सफ़ाई और सड़कों के रखरखाव जैसी गतिविधियां लॉकडाउन के दौरान बंद हो गयी हैं।

सूचना देने वालों ने बताया कि चारा जुटाने के लिए खेतों में जाने पर तो कोई रोक नहीं है, लेकिन फिर भी किसानों के पास दुधारू पशुओं के लिए ज़रूरी चारा की कमी है, क्योंकि इसकी नियमित आपूर्ति शहर से ही होती थी, जो इस समय रुकी हुई है। लॉकडाउन के चलते परिवहन की कमी से सब्ज़ियों और दूध की बिक्री पर भी असर पड़ रहा है, क्योंकि बाज़ारों में उत्पाद की आवाजाही का कोई ज़रिया नहीं है।

गांव में न कोई बैंक है और न कोई एटीएम है, इसलिए गांव के लोग पड़ोस के गांव, मघनिया जाते थे, जो इस गांव से तीन किमी दूर है। लॉकडाउन के शुरुआती दिनों के दौरान बैंक बंद था, लिहाजा ग्रामीणों की पहुंच बैंकिंग सुविधाओं तक बिल्लुल नहीं थी। लेकिन, 30 मार्च को बैंक शाखा फिर से खोल दी गयी। भीड़ बहुत बढ़ जाने की वजह से बड़े पैमाने पर नक़दी की कमी हो गयी; कुछ लोगों को तो ग्रामीणों ने गांव में प्रवेश करने से ही रोक दिया।

एक सूचना देने वाले ने कहा कि अगर लोग अपने घर या अपने गांव से बाहर जाते हैं, यहां तक कि बैंक भी जाते हैं,तो भी लोगों को पुलिस के मारपीट का डर लगा रहता है। कुछ के पास तो कोई एटीएम कार्ड ही नहीं है, जबकि जिनके पास कार्ड हैं भी, वे नक़दी निकालने में असमर्थ हैं, क्योंकि वे बोहा (दस किमी दूर) और बरेटा (बारह किमी दूर) जैसे पास के शहरों में स्थित एटीएम तक नहीं पहुंच सकते हैं। सरकार ने लाभार्थियों के बैंक खातों में वृद्धावस्था और दूसरे सामाजिक सुरक्षा पेंशन तो हस्तांतरित कर दी है, लेकिन ये लाभार्थी अपना पैसा निकालने के लिए बैंक जाने में असमर्थ हैं। गांव का एक शख़्स बैंक के संपर्क में है और उसने लाभार्थियों के लिए पेंशन के पैसे निकलवा दिये हैं (प्रत्येक 1,000 रुपये पर 30 रुपये का कमीशन लेकर)।

गांव की छोटी-छोटी दुकानों में केवल भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सीमित आपूर्ति है। जबकि आस-पास के शहर में, प्रशासन केवल सीमित संख्या में ही ख़ुदरा दुकानें खोलने की अनुमति दे रहा है। कुछ सब्ज़ी विक्रेताओं को ज़िला प्रशासन द्वारा पास जारी किये गये हैं। आपूर्ति में कमी के चलते सब्ज़ियों सहित ख़ुदरा खाद्य पदार्थों की क़ीमतें बढ़ रही हैं। सूचना देने वालों ने बताया कि ग्रामीण एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं, और जो भोजन की आपूर्ति करने में सक्षम हैं,वे उन लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं, जिन्हें इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।

सूचना देने वालों ने  यह भी बताया कि ज़रूरी दवाओं की क़िल्लत है, क्योंकि गांव में सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या यहां तक कि कोई फ़ॉर्मेसी भी नहीं है। लॉकडाउन की ऐलान स्थानीय गुरुद्वारे के लाउडस्पीकर से किया गया था और पुलिस ने लॉकडाउन के कार्यान्वयन को सुनिश्चित कर दिया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को COVID -19 को लेकर जागरूक करने के लिए गांव का दौरा अभी तक नहीं किया है। ग्राम पंचायत ने खंड विकास और पंचायत अधिकारी (BDPO) के कार्यालय के निर्देश पर सड़कों और दूसरे सामान्य इलाक़ों की सफ़ाई करा दी गयी है। पुलिस विभाग और पंचायत के निर्देशों पर, ग्रामीण ड्यूटी पर गश्त लगा रहे हैं और गांव में प्रवेश करने पर रोक रहे हैं। लेकिन, सूचना देने वालों का कहना था कि इन रुकावटों के बीच हाथ धोने या साफ़-सफ़ाई के लिए कोई इंतज़ाम नहीं की गयी है।

COVID -19 के प्रकोप और लॉकडाउन ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अनिश्चित और हताशा के हालात के हवाले कर दिया है।

[यह रिपोर्ट उन दस लोगों से हुई बातचीत के आधार पर तैयार की गयी है, जिनमें दो पंचायत सदस्य,  एक आशा कार्यकर्ता, दो किसान, दो मज़दूर, एक कंबाइन हार्वेस्टर का मालिक, एक राजमिस्त्री और एक बढ़ई हैं। इनसे बातचीत 31 मार्च और 1 अप्रैल, 2020 को की गयी थी।]

लेखक पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में अर्थशास्त्र विभाग में रिसर्च फेलो हैं।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप यहाँ पढ़ सकते हैं।

COVID-19 in Rural India- XVI: Pension Transferred to Banks but Unable to Withdraw due to Lockdown in Punjab’s Shahpurian

Combine Harvesters
COVID 19
COVID 19 Lockdown
COVID Impact in Rural India
farmers distress
MSP
Wheat harvest
Rabi harvest
punjab
Daily Wage Workers

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

क्या कोविड के पुराने वेरिएंट से बने टीके अब भी कारगर हैं?

जलसंकट की ओर बढ़ते पंजाब में, पानी क्यों नहीं है चुनावी मुद्दा?

कोविड-19 : दक्षिण अफ़्रीका ने बनाया अपना कोरोना वायरस टीका

कोविड-19 से सबक़: आपदाओं से बचने के लिए भारत को कम से कम जोखिम वाली नीति अपनानी चाहिए

कोविड-19 : मप्र में 94% आईसीयू और 87% ऑक्सीजन बेड भरे, अस्पतालों के गेट पर दम तोड़ रहे मरीज़

कोविड के नाम रहा साल: हमने क्या जाना और क्या है अब तक अनजाना 

Covid-19 : मुश्किल दौर में मानसिक तनाव भी अब बन चुका है महामारी

कोविड-19: अध्ययन से पता चला है कि ऑटो-एंटीबाडी से खतरनाक रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है

गिग वर्करों पर कैसा रहा लॉकडाउन का प्रभाव?


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License