NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कार्टून क्लिक: आह लोकतंत्र!, वाह लोकतंत्र!
हमारे गृह मंत्री से अच्छा लोकतंत्र का पाठ कौन पढ़ा सकता है। नहीं...नहीं...ये कोई व्यंग्य नहीं है, यक़ीन न हो तो लोकतंत्र को लेकर दिल्ली में आयोजित तीन दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भाषण सुन लीजिए।
आज का कार्टून
27 Oct 2021
Cartoon Click: Ah Democracy!, Wow Democracy!

हमारे गृह मंत्री से अच्छा लोकतंत्र का पाठ कौन पढ़ा सकता है। नहीं...नहीं...ये कोई व्यंग्य नहीं है, यक़ीन न हो तो लोकतंत्र को लेकर दिल्ली में आयोजित तीन दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भाषण सुन लीजिए। अमित शाह जी का कहना है साल 2014 आते-आते देश में राम-राज की परिकल्पना ध्वस्त हो चुकी थी। जनता के मन में ये आशंका थी कि कहीं हमारी बहुपक्षीय लोकतांत्रिक संसदीय व्यवस्था फेल तो नहीं हो गई। लेकिन हमारी सरकार ने उनके मन में उम्मीद जगाई है।

इस उम्मीद को लेकर अगर अब भी आपको शक हो तो उनसे सवाल पूछकर देखिए कि क्या वजह है कि ये कैसा लोकतंत्र या लोकतांत्रिक संसदीय व्यवस्था है जिसमें विपक्ष और किसान दोनों से पूछे बिना खेती के बारे में तीन कानून बना दिए जाते हैं। मज़दूरों और विपक्ष से चर्चा किए बिना श्रम कोड पारित कर दिए जाते हैं। विपक्ष के तमाम पूछने के बाद भी पेगासस मामले में कोई जवाब नहीं दिया जाता। रफ़ाल सौदे की जांच नहीं कराई जाती। बिना किसी को विश्वास में लिए जम्मू-कश्मीर का बंटवारा कर दिया जाता है। अनुच्छेद 370 हटा दिया जाता है। और बिना किसी सहमति के यूएपीए (UAPA) जैसा कानून में संशोधन कर दिया जाता है, आदि...आदि।

तो आप सवाल पूछिए और जवाब मिले तो हमें भी बताइए।

 

Amit Shah
Jammu and Kashmir
Indian democracy
UAPA

Related Stories

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

कश्मीरी पंडितों के लिए पीएम जॉब पैकेज में कोई सुरक्षित आवास, पदोन्नति नहीं 

यासीन मलिक को उम्रक़ैद : कश्मीरियों का अलगाव और बढ़ेगा

भारत में संसदीय लोकतंत्र का लगातार पतन

विशेष: कौन लौटाएगा अब्दुल सुब्हान के आठ साल, कौन लौटाएगा वो पहली सी ज़िंदगी


बाकी खबरें

  • कांग्रेस, राहुल, अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट बहाल, राहुल बोले “सत्यमेव जयते”
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कांग्रेस, राहुल, अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट बहाल, राहुल बोले “सत्यमेव जयते”
    14 Aug 2021
    ट्विटर ने स्पष्ट किया कि कथित दुष्कर्म एवं हत्या मामले की पीड़िता बच्ची के परिवार से तस्वीरें उपयोग करने से संबंधित सहमति पत्र सौंपे जाने के बाद राहुल गांधी एवं अन्य नेताओं के अकाउंट बहाल (अनलॉक)…
  • हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन स्थल से छह और शव बरामद, मृतक संख्या बढ़कर 23 हुई
    भाषा
    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन स्थल से छह और शव बरामद, मृतक संख्या बढ़कर 23 हुई
    14 Aug 2021
    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन स्थल से छह और शव बरामद किए जाने के बाद बचाव और तलाशी अभियान के चौथे दिन शनिवार को मृतक संख्या बढ़कर 23 हो गई
  • दिल्ली: सैंकड़ों डीबीसी कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन, दी हड़ताल की चेतावनी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: सैंकड़ों डीबीसी कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन, दी हड़ताल की चेतावनी
    14 Aug 2021
    कर्मचारी यूनियन से शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि अगर वेतन का भुगतान एक सप्ताह में नहीं हुआ तो वो काम बंद कर हड़ताल पर जाएंगे और इसका जिम्मेदार निगम प्रशासन होगा।
  • मोदी जी के नए भारत में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को या 5 अगस्त को? 
    राजेंद्र शर्मा
    मोदी जी के नए भारत में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को या 5 अगस्त को? 
    14 Aug 2021
    कटाक्ष: इस स्वतंत्रता ने हमें दिया ही क्या है, अंगरेजी राज से आजादी के सिवा। संस्कृत तो संस्कृत, हिंदी तक को राष्ट्रभाषा बनाने की इजाजत नहीं मिली। न मनुस्मृति को संविधान बनाने की इजाजत मिली और न…
  • अन्ना आंदोलन
    लाल बहादुर सिंह
    आज़ादी@75: जेपी से लेकर अन्ना तक... भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों की पड़ताल
    14 Aug 2021
    राष्ट्रीय गौरव के ऐतिहासिक क्षण में हमारा गणतंत्र अपने जीवन की सबसे कठिन चुनौती का सामना कर रहा है। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों से सरकारें तो बदलीं, लेकिन व्यवस्था परिवर्तन का नारा छलावा ही रहा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License