NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
भारत
राजनीति
कार्टून क्लिक: जनमुद्दे बनाम सांप्रदायिकता
छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर जहर उगलने वाले कुछ चैनल इस्लामोफोबिक और नफ़रती ख़बरें परोसने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। सांप्रदायिकता फैलाने के लिए कई बार फेक न्यूज़ का सहारा लेने के आरोपी सुदर्शन टीवी ने सिविल सेवा में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भर्ती को टारगेट करते हुए एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है। जिसे उन्होंने लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ कार्यपालिका के सबसे बड़े पदों पर मुस्लिम घुसपैठ बताया है। और इसे नौकरशाही जिहाद और यूपीएससी जिहाद का नाम दिया है।
इरफ़ान का कार्टून
27 Aug 2020
कार्टून क्लिक: जनमुद्दे बनाम सांप्रदायिकता

छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर जहर उगलने वाले कुछ चैनल इस्लामोफोबिक और नफ़रती ख़बरें परोसने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। सांप्रदायिकता फैलाने के लिए कई बार फेक न्यूज़ का सहारा लेने के आरोपी सुदर्शन टीवी ने सिविल सेवा में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भर्ती को टारगेट करते हुए एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है। जिसे उन्होंने लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ कार्यपालिका के सबसे बड़े पदों पर मुस्लिम घुसपैठ बताया है। और इसे नौकरशाही जिहाद और यूपीएससी जिहाद का नाम दिया है।


हालांकि इस वीडियो के सामने आते ही बड़ी संख्या में लोगों ने इसकी निंदा की है। आईपीएस एसोशिएशन ने इसे लेकर ट्वीट किया है, 'सुदर्शन टीवी द्वारा धर्म के आधार पर नागरिक सेवाओं में उम्मीदवारों को चयनित करने वाले एक समाचार को प्रमोट किया जा रहा है। हम पत्रकारिता के सांप्रदायिक और गैरजिम्मेदाराना रवैये की निंदा करते हैं।'

वहीं, इंडियन पुलिस फाउंडेशन ने ट्वीट किया है,'IAS / IPS में शामिल होने वाले अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के खिलाफ नोएडा टीवी चैनल पर की गई हेट स्टोरी खतरनाक कट्टरता है। हम इसे रीट्वीट करने से बचते हैं क्योंकि यह शुद्ध विष है। हमें उम्मीद है कि #NewsBroadcastingStandardsAuthority, #UPPolice और संबंधित सरकारी प्राधिकरण सख्त कार्रवाई करेंगे।'

गौरतलब है कि कोरोना आपदा के बाद जब देश बेरोजगारी, भुखमरी, बाढ़ और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल हालत समस्याओं से जूझ रहा है तो ऐसे न्यूज़ चैनल विष वमन में लगे हुए हैं। इस मसले पर प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट इरफान की गुगली! 

Public Issues vs. Communalism
Communalism
sudarshan tv
suresh k chauhan
Indian Police Foundation
Indian media

Related Stories

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

बात बोलेगी: मुंह को लगा नफ़रत का ख़ून

बढ़ती हिंसा व घृणा के ख़िलाफ़ क्यों गायब है विपक्ष की आवाज़?

नफ़रत की क्रोनोलॉजी: वो धीरे-धीरे हमारी सांसों को बैन कर देंगे

कार्टून क्लिक: आधे रास्ते में ही हांफ गए “हिंदू-मुस्लिम के चैंपियन”

विचार: राजनीतिक हिंदुत्व के दौर में सच्चे साधुओं की चुप्पी हिंदू धर्म को पहुंचा रही है नुक़सान

रवांडा नरसंहार की तर्ज़ पर भारत में मिलते-जुलते सांप्रदायिक हिंसा के मामले

बना रहे रस: वे बनारस से उसकी आत्मा छीनना चाहते हैं

सफ़दर: आज है 'हल्ला बोल' को पूरा करने का दिन

मीडिया का ग़लत गैरपक्षपातपूर्ण रवैया: रनौत और वीर दास को बताया जा रहा है एक जैसा


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    भारत के लगभग आधे शहर वायु प्रदूषण की चपेट में, दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित कैपिटल सिटी: रिपोर्ट
    23 Mar 2022
    देश के 48 फीसदी शहरों में डब्लूएचओ द्वारा तय मानकों से 10 गुना ज्यादा वायु प्रदूषण का स्तर पाया गया। वहीं दुनिया के 100 सबसे प्रदूषित स्थानों की सूची में 63 भारतीय शहर शामिल रहे।
  • journalist
    कुमुदिनी पति
    रूस और यूक्रेन: हर मोर्चे पर डटीं महिलाएं युद्ध के विरोध में
    23 Mar 2022
    युद्ध हर देश के लिए बुरा है। इस लेख में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि इस युद्ध की वजह से यूक्रेन और रूस की महिलाओं को क्या कुछ झेलना पड़ रहा है और युद्ध लम्बा खिंचा तो उनपर और उनके बच्चों पर क्या…
  • china
    कैथरीन शायर
    सऊदी अरब और चीन: अब सबसे अच्छे नए दोस्त?
    23 Mar 2022
    मध्य पूर्व का यह देश चीन की तरफ झुक रहा है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ उसके लंबे समय से चले रहे मजबूत संबंधों को खत्म करने की एक धमकी है। अब देखना है कि दोनों के बीच यह अनबन कितनी गंभीर है?
  • agriculture
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु राज्य और कृषि का बजट ‘संतोषजनक नहीं’ है
    23 Mar 2022
    राज्य एवं कृषि दोनों ही बजट में कई चुनावी वादे अछूते ही बने रहे। इसके अलावा, मुद्रास्फीति और महंगाई को देखते हुए वित्तीय आवंटन कम था।
  • Fire
    भाषा
    हैदराबाद: कबाड़ गोदाम में आग लगने से बिहार के 11 प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत
    23 Mar 2022
    दमकल और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रमिक खुद को नहीं बचा सके क्योंकि वहां केवल एक ही सीढ़ी थी। हालांकि एक व्यक्ति कमरे से कूदकर बचने में सफल रहा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License