NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
संभावित मानवीय संकट को लेकर यूएन का यूएस से हौदी को आतंकवादी घोषित करने के फैसले को पलटने का आग्रह
हौदी युद्ध ग्रस्त यमन में 2014 के बाद से राजधानी साना सहित बड़ी आबादी पर नियंत्रण किए हुए है और सऊदी नेतृत्व और अमेरिका समर्थित गठबंधन के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रहा है।
पीपल्स डिस्पैच
15 Jan 2021
houthis

यूनाइटेड नेशन ऑफिस फॉर द कोऑर्डिनेशन ऑफ ह्यूमनिटेरियन अफेयर्स के महानिदेशक मार्क लोकोक ने गुरुवार 14 जनवरी को सुरक्षा परिषद में चेतावनी दी कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन द्वारा हाइथिस को "विदेशी आतंकवादी संगठन" के रूप में घोषित करने से बड़े पैमाने पर भुखमरी होगी जिसे हमने 40 साल में भी नहीं देखा है।” और अमेरिका से इस फैसले को रद्द करने का आग्रह किया।

लोकोक ने चेतावनी दी कि ऐसा करने में विफलता के कारण देश में खाद्य पदार्थों की कीमतों में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी होगी जो पहले से ही अमेरिका की मदद से सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा इस देश पर लगाए गए युद्ध और नाकाबंदी के कारण "सदी की दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संकट" का सामना कर रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि प्रतिबंध जारी रहने पर खाद्य वस्तुओं की कीमतें 400% तक जा सकती हैं।

रविवार 10 जनवरी को ट्रम्प प्रशासन द्वारा हाउथिस या अंसार अल्लाह को एक विदेशी आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित किया गया था। अमेरिकी कांग्रेस को भेजी गई अधिसूचना के अनुसार ये घोषणा राष्ट्रपति के रुप में डोनाल्ड के कार्यकाल के समाप्त होने के एक दिन पहले यानी 19 तारीख से लागू होगा।

लोकोक ने इस तथ्य को दोहराया कि देश में लगभग 50,000 यमनी पहले से ही गंभीर भुखमरी का सामना कर रहे हैं और अन्य 5 मिलियन इसका सामना करने की कगार पर हैं। यह फैसला यमन में 30 मिलियन की कुल आबादी के कम से कम आधी आबादी को प्रभावित करेगा क्योंकि देश अपनी कुल खाद्य आवश्यकताओं का 90% आयात करता है।

इस बीच, दुनिया की प्रमुख राहत एजेंसी रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति ने यह भी चेतावनी दी कि हाउथिस को एक आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित करने से इस देश में नागरिकों के बीच बचाव और राहत कार्य पहुंचाने के इसके प्रयासों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

हाउथिस को एक आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित करने के इस फैसले से चैरिटी समूहों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लिए हाउथिस से निपटना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि उसका अधिकांश यमनी लोगों और राजधानी सना पर नियंत्रण है। यह अंतरराष्ट्रीय लेनदेन पर प्रतिबंध के कारण धन के प्रवाह में बाधा पैदा कर सकता है जो इस फैसले का एक हिस्सा होगा।

इस फैसले की अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा पहले ही आलोचना की जा चुकी है। इनमें से कुछ ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन से आग्रह किया है कि जब वे 20 जनवरी को अपना पद संभाल लें तो इस फैसले के निरस्त करने की घोषणा करें।

Houthis
yemen
USA
America
trump administration

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

अमेरिकी आधिपत्य का मुकाबला करने के लिए प्रगतिशील नज़रिया देता पीपल्स समिट फ़ॉर डेमोक्रेसी

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

क्या यमन में युद्ध खत्म होने वाला है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

यमन में ईरान समर्थित हूती विजेता


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव: जनता गुस्से में है सरकार की विफलताओं पर
    01 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश के चुनावों में इस बात जनता बेहद गुस्से में है सरकार की विफलताओं को लेकर। चाहे फिर वो कोरोना काल में हुई मौत हो या फिर महंगाई और बेरोज़गारी, सरकार हर मोर्चे पर नाकाम ही नज़र आयी है , ऐसा…
  • Gujara
    दमयन्ती धर
    गुजरात दंगों के 20 साल: विस्थापित मुस्लिम परिवार आज भी अस्थाई शिविरों में रहने के लिए मजबूर
    01 Mar 2022
    20 वर्षों के बाद भी बुनियादी सुविधाओं के बिना ये शिविर हिंसा प्रभावित परिवारों के लिए स्थायी आवास बन चुके हैं, जो एक बार फिर से विस्थापित कर दिए जाने की आशंका के बीच रहने के लिए मजबूर हैं।
  • BHU hospital
    सोनिया यादव
    यूपी: बीएचयू अस्पताल में फिर महंगा हुआ इलाज, स्वास्थ्य सुविधाओं से और दूर हुए ग्रामीण मरीज़
    01 Mar 2022
    बीते साल नवंबर में ही ओपीडी की फीस बढ़ोत्तरी के बाद अब एक बार फिर सभी जांच सुविधाओं की दर में दो से तीन गुना की बढ़ोत्तरी की गई है। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य मानकों में…
  • Naveen
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में भारतीय छात्र की मौत
    01 Mar 2022
    छात्र का नाम नाम नवीन शेखरप्पा है। वह कर्नाटक के रहने वाले थे।
  • ukraine
    एपी
    ब्रिटेन ने यूक्रेन को उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र बनाने के आह्वान को ख़ारिज किया
    01 Mar 2022
    ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम यह (उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित) नहीं करने वाले हैं, क्योंकि हम ऐसी स्थिति में आ जाएंगे, जब हमें रूसी विमानों को मार गिराना हेागा।’’
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License