NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में आए 9,309 नए मामले, अब तक 75 लाख लोगों को दी गयी वैक्सीन 
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,309 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.24 फ़ीसदी यानी 1 लाख 35 हज़ार 926 रह गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
12 Feb 2021
कोरोना वायरस
Image courtesy: Twitter

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 12 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,309 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 87 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश में कोरोना से पीड़ित 15,858 मरीज़ों को ठीक किया गया है और कुल एक्टिव मामलों में 6,636 मामले कम हुए हैं।

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 8 लाख 80 हज़ार 603 हो गयी है। जिनमें संक्रमण के कारण 1 लाख 55 हज़ार 447 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.32 फ़ीसदी यानी 1 करोड़ 5 लाख 89 हज़ार 230 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.24 फ़ीसदी यानी 1 लाख 35 हज़ार 926 रह गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक 75 लाख 5 हज़ार 10 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है जिनमें से 4 लाख 87 हज़ार 896 लोगों को वैक्सीन पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के 20 करोड़ 47 लाख 89 हज़ार 784 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 7 लाख 65 हज़ार 944 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,309 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 5,281 मामले, महाराष्ट्र से 652 मामले, तमिलनाडु से 481 मामले, कर्नाटक से 430 मामले, पंजाब से 306 मामले, गुजरात से 285 मामले, छत्तीसगढ़ से 254 मामले, पश्चिम बंगाल से 217 मामले, उत्तर प्रदेश से 175 मामले, मध्य प्रदेश से 169 मामले, तेलंगाना से 143 मामले, दिल्ली से 142 मामले, राजस्थान से 111 मामले और हरियाणा से 106 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही ओड़िशा से 95 मामले, आंध्र प्रदेश से 87 मामले, जम्मू और कश्मीर से 65 मामले, बिहार से 57 मामले, उत्तराखंड से 48 मामले, झारखंड और गोवा से 45-45 मामले, हिमाचल प्रदेश से 36 मामले, पुडुचेरी से 25 मामले, चंडीगढ़ से 13 मामले, असम से 10 मामले, मणिपुर, मेघालय और नागालैंड से 7-7 मामले, लक्षद्वीप से 6 मामले, सिक्किम से 2 मामले, अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम से एक-एक नया मामला सामने आया है। बीते दिन त्रिपुरा, लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 87 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 25 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 16 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और पंजाब में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 6 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 5 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 4 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत गुजरात, राजस्थान, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मध्य प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, बिहार, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में हुई |

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • BJP Manifesto
    रवि शंकर दुबे
    भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’: पुराने वादे भुलाकर नए वादों की लिस्ट पकड़ाई
    08 Feb 2022
    पहले दौर के मतदान से दो दिन पहले भाजपा ने यूपी में अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। साल 2017 में जारी अपने घोषणा पत्र में किए हुए ज्यादातर वादों को पार्टी धरातल पर नहीं उतार सकी, जिनमें कुछ वादे तो…
  • postal ballot
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: बिगड़ते राजनीतिक मौसम को भाजपा पोस्टल बैलट से संभालने के जुगाड़ में
    08 Feb 2022
    इस चुनाव में पोस्टल बैलट में बड़े पैमाने के हेर फेर को लेकर लोग आशंकित हैं। बताते हैं नजदीकी लड़ाई वाली बिहार की कई सीटों पर पोस्टल बैलट के बहाने फैसला बदल दिया गया था और अंततः NDA सरकार बनने में उसकी…
  • bonda tribe
    श्याम सुंदर
    स्पेशल रिपोर्ट: पहाड़ी बोंडा; ज़िंदगी और पहचान का द्वंद्व
    08 Feb 2022
    पहाड़ी बोंडाओं की संस्कृति, भाषा और पहचान को बचाने की चिंता में डूबे लोगों को इतिहास और अनुभव से सीखने की ज़रूरत है। भाषा वही बचती है जिसे बोलने वाले लोग बचते हैं। यह बेहद ज़रूरी है कि अगर पहाड़ी…
  • Russia China
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस के लिए गेम चेंजर है चीन का समर्थन 
    08 Feb 2022
    वास्तव में मॉस्को के लिए जो सबसे ज्यादा मायने रखता है, वह यह कि पेइचिंग उसके विरुद्ध लगने वाले पश्चिम के कठोर प्रतिबंधों के दुष्प्रभावों को कई तरीकों से कम कर सकता है। 
  • Bihar Medicine
    एम.ओबैद
    बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाः मुंगेर सदर अस्पताल से 50 लाख की दवाईयां सड़ी-गली हालत में मिली
    08 Feb 2022
    मुंगेर के सदर अस्पताल में एक्सपायर दवाईयों को लेकर घोर लापरवाही सामने आई है, जहां अस्पताल परिसर के बगल में स्थित स्टोर रूम में करीब 50 लाख रूपये से अधिक की कीमत की दवा फेंकी हुई पाई गई है, जो सड़ी-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License