NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में 78 हज़ार से अधिक नए मामले, सक्रिय मामलों की संख्या 8 लाख के पार पहुंची
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 78,357 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा एक दिन में 1,045 मरीज़ों की मौत हुई है। देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 37 लाख 69 हज़ार 523 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
02 Sep 2020
corona

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 2 सितंबर सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 78,357 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 1,045 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 62,026 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 37 लाख 69 हज़ार 523 हो गयी है। इनमे 8 लाख से ज़्यादा मामले अकेले महाराष्ट्र से है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट 76.98 फीसदी हो गया है यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से 29 लाख 1 हज़ार 908 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अब तक 66 हज़ार 333 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 8 लाख 1 हज़ार 282 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 4 करोड़ 43 लाख 37 हज़ार 201 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 10 लाख 12 हज़ार 367 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 69,921 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 15,765 मामले, आंध्र प्रदेश से 10,368 मामले, कर्नाटक,से 9,058 मामले, तमिलनाडु से 5,928 मामले, उत्तर प्रदेश से 5,343 मामले, ओडिशा से 3,025 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,943 मामले, तेलंगाना से 2,892 मामले, असम से 2,684 मामले, दिल्ली से 2,312 मामले, झारखंड से 2,177 मामले, बिहार से 1,892 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,884 मामले, हरियाणा से 1,694 मामले, मध्य प्रदेश से 1,525 मामले, पंजाब से 1,516 मामले, राजस्थान से 1,470 मामले, गुजरात से 1,329 मामले और केरल से 1,140 नए मामले सामने आए है |

साथ ही गोवा से 588 मामले, उत्तराखंड से 571 मामले, त्रिपुरा से 549 मामले, जम्मू और कश्मीर से 525 मामले, पुडुचेरी से 355 मामले, चंडीगढ़ से 204 मामले, हिमाचल प्रदेश से 139 मामले, मणिपुर से 130 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 100 मामले, मेघालय से 72 मामले, नागालैंड से 53 मामले, लद्दाख से 52 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 28 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 19 मामले, सिक्किम से 18 मामले और मिज़ोरम से 9 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1,045 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 320 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 135 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 96 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 84 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 59 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 56 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 55 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 39 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 32 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 18 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 17 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और जम्मू कश्मीर में 14-14 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 13 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 12 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा, झारखंड और उत्तराखंड में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 9 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 4 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत चंडीगढ़, मणिपुर, लद्दाख और सिक्किम में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • NEP
    न्यूज़क्लिक टीम
    नई शिक्षा नीति भारत को मध्य युग में ले जाएगी : मनोज झा
    23 Apr 2022
    राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश को उस प्राचीन युग में वापस ले जाएगी जब केवल एक विशेष वर्ग वर्चस्व वाले समाज में एकलव्य को दूर में ही खड़ा होकर…
  • राज वाल्मीकि
    फ़ासीवादी व्यवस्था से टक्कर लेतीं  अजय सिंह की कविताएं
    23 Apr 2022
    अजय सिंह हमारे समय के एक बेबाक और बेख़ौफ़ कवि हैं। शायद यही वजह है कि उनकी कविताएं इतनी सीधे सीधे और साफ़ साफ़ बोलती हैं। इन्हीं कविताओं का नया संग्रह आया है—“यह स्मृति को बचाने का वक़्त है”, जिसका…
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    राजनीति की बर्बरता, मेवाणी 'अंदर', फ़ैज़ कविता बाहर
    23 Apr 2022
    देश के अलग-थलग हिस्सो मे अचानक बर्बरता का नंगा नाच क्यो होने लगा ? धर्म और राजनीति का ये कैसा चैहरा है ? इसके अलावा #HafteKiBaat मे मेवाणी की गिरफ्तारी और फ़ैज़ अहमद फैज की कविता को पाठ्यक्रम से…
  • जोए एलेक्जेंड्रा
    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच एकता और उम्मीद की राह दिखाते ALBA मूवमेंट्स 
    23 Apr 2022
    सामाजिक आंदोलनों का यह महाद्वीपीय मंच मौजूदा स्थिति का विश्लेषण करने और अगले दौर को लेकर रणनीतियों को तय करने के लिए अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में अपनी तीसरी महाद्वीपीय सभा का आयोजन करने जा रहा है।
  • रूबी सरकार
    अमित शाह का शाही दौरा और आदिवासी मुद्दे
    23 Apr 2022
    भोपाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बुलाकर मेगा इवेंट किया गया। भोपाल एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय और जम्बूरी मैदान तक सुरक्षा, सजावट और स्वागत पर करीब 15 करोड़ खर्च किए गए। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License