NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 36,401 नए मामले, 530 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 6 दिन बाद 500 से ज़्यादा यानी 530 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3 लाख 64 हज़ार 129 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
19 Aug 2021
कोरोना
Image courtesy : Moneycontrol

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 19 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 36,401 नए मामले दर्ज किए गए है | इसके अलावा कोरोना से आज 6 दिन बाद 500 से ज़्यादा यानी 530 मरीज़ों की मौत हुई है | जिनमे से केरल में 24 घंटो में 179 मरीज़ों की मौत हुई, वही महाराष्ट्र में 158 और ओडिशा में 65 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 39,157 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 3,286 मामले कम हुए हैं।

देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 23 लाख 22 हज़ार 258 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 33 हज़ार 49 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.53 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 15 लाख 25 हज़ार 80 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.13 फ़ीसदी यानी 3 लाख 64 हज़ार 129 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 56 करोड़ 64 लाख 88 हज़ार 433 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 56 लाख 36 हज़ार 336 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 50 करोड़ 3 लाख 840 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 18 लाख 73 हज़ार 757 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36,401 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 21,427 मामले, महाराष्ट्र से 5,132 मामले, तमिलनाडु से 1,797 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,433 मामले, कर्नाटक से 1,365 मामले, ओडिशा से 993 मामले, पश्चिम बंगाल से 646 मामले, असम से 639 मामले, मिज़ोरम से 487 मामले, तेलंगाना से 424 मामले, मणिपुर से 369 मामले, हिमाचल प्रदेश से 261 मामले, मेघालय से 244 मामले, त्रिपुरा से 153 मामले, पुडुचेरी और सिक्किम से 151-151 मामले सामने आए हैं।

साथ ही अरुणाचल प्रदेश से 144 मामले, जम्मू और कश्मीर से 100 मामले, गोवा से 80 मामले, छत्तीसगढ़ से 64 मामले, नागालैंड से 57 मामले, पंजाब से 52 मामले, दिल्ली से 36 मामले, उत्तर प्रदेश से 34 मामले, झारखंड से 32 मामले, उत्तराखंड से 31 मामले, गुजरात से 23 मामले, हरियाणा से 21 मामले, बिहार से 16 मामले, चंडीगढ़ से 10 मामले, राजस्थान और मध्य प्रदेश से 9-9 मामले, लद्दाख से 6 मामले, लक्षद्वीप से 4 मामले और एक मामला अंडमान निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है। बीते दिन दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है | 

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 530 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 179 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 158 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 65 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 31 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 22 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश और असम में 15-15 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मेघालय में 12 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 7 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 6 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 4 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम में 3 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गोवा, नागालैंड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,778 नए मामले, 62 मरीज़ों की मौत
    23 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.05 फ़ीसदी यानी 23 हज़ार 87 हो गयी है।
  • moon
    संदीपन तालुकदार
    चीनी मिशन में इकट्ठा किये गये चंद्रमा के चट्टानों से शोध और नये निष्कर्षों को मिल रही रफ़्तार
    23 Mar 2022
    इस परिष्कृत चीनी चंद्र मिशन ने चीन और उसके बाहर दोनों ही जगहों पर पृथ्वी या उसके वायुमंडल से बाहर के चट्टानों पर शोध किया है। जानकार उम्मीद जता रहे हैं कि इससे हमें सौर मंडल के बारे में नयी-नयी…
  • bhagat singh
    हर्षवर्धन
    जाति के सवाल पर भगत सिंह के विचार
    23 Mar 2022
    भगत सिंह के जाति व्यवस्था के आलोचना के केंद्र में पुनर्जन्म और कर्म का सिद्धांत है। उनके अनुसार इन दोनों सिद्धांतों का काम जाति व्यवस्था से हो रहे भीषण अत्याचार के कारण उत्पन्न होने वाले आक्रोश और…
  • bhagat singh
    लाल बहादुर सिंह
    भगत सिंह की फ़ोटो नहीं, उनके विचार और जीवन-मूल्यों पर ज़ोर देना ज़रूरी
    23 Mar 2022
    शहादत दिवस पर विशेष: भगत सिंह चाहते थे कि आज़ाद भारत में सत्ता किसानों-मजदूरों के हाथ में हो, पर आज देश को कम्पनियां चला रही हैं, यह बात समाज में सबसे पिछड़े माने जाने वाले किसान भी अपने आन्दोलन के…
  • भाषा
    साल 2021 में दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी थी : रिपोर्ट
    22 Mar 2022
    साल 2021 में वैश्विक स्तर पर वायु गुणवत्ता की स्थिति बयां करने वाली यह रिपोर्ट 117 देशों के 6,475 शहरों की आबोहवा में पीएम-2.5 सूक्ष्म कणों की मौजूदगी से जुड़े डेटा पर आधारित है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License