NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 37,875 नए मामले, 369 मरीज़ों की मौत
देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.18 फ़ीसदी यानी 3 लाख 91 हज़ार 256 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
08 Sep 2021
कोरोना
Image courtesy : India Today

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 8 सितम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 37,875 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से फिर 300 से ज़्यादा यानी 369 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 39,114 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 16,08 मामले कम हुए हैं।

देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 30 लाख 96 हज़ार 718 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 41 हज़ार 411 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.48 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 22 लाख 64 हजार 51 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.18 फ़ीसदी यानी 3 लाख 91 हज़ार 256 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 70 करोड़ 75 लाख 43 हज़ार 18 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 78 लाख 47 हज़ार 625 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 53 करोड़ 49 लाख 43 हज़ार 93 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 17 लाख 53 हज़ार 745 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37,875 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 25,772 मामले, महाराष्ट्र से 3,898 मामले, तमिलनाडु से 1,544 मामले, मिज़ोरम से 1,214 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,178 मामले, कर्नाटक से 851 मामले, ओडिशा से 638 मामले, पश्चिम बंगाल से 601 मामले, असम से 471 मामले, तेलंगाना से 298 मामले, मणिपुर से 282 मामले, हिमाचल प्रदेश से 179 मामले, मेघालय से 131 मामले, पुडुचेरी से 127 मामले और जम्मू कश्मीर से 126 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, गोवा और सिक्किम से 74-74 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 66 मामले, छत्तीसगढ़ से 56 मामले, त्रिपुरा से 54 मामले, दिल्ली से 50 मामले, नागालैंड से 47 मामले, पंजाब से 28 मामले, उत्तर प्रदेश से 22 मामले, गुजरात से 18 मामले, उत्तराखंड और झारखंड से 14-14 मामले, राजस्थान से 12 मामले, मध्य प्रदेश और हरियाणा से 11-11 मामले, बिहार से 6 मामले, लद्दाख से 5 मामले, चंडीगढ़ से 2 मामले और एक मामला अंडमान निकोबार द्वीप समूह से सामने आया हैं। बीते दिन लक्षद्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 369 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 189 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 86 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 19 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 15 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 10 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 9 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 6 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 5 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 3 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, पुडुचेरी, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, नागालैंड, उत्तराखंड, हरियाणा और चंडीगढ़ में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • economy
    बी सिवरामन
    2021-22 में आर्थिक बहाली सुस्त रही, आने वाले केंद्रीय बजट से क्या उम्मीदें रखें?
    27 Jan 2022
    आइए एक नज़र डालते हैं कि आर्थिक बहाली के उपाय कहां तक सफल हुए हैं? क्या वे अर्थव्यवस्था को उच्च विकास पथ पर या कम से कम कोविड पूर्व स्तरों तक लाने के लिए पर्याप्त रहे?
  • Uttarakhand Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस ने Deliver किया है भाजपा ने नहीं : हरीश रावत
    26 Jan 2022
    क्या कांग्रेस बनाएगी सरकार या फिर बीजेपी का साथ देगी उत्तराखंड की जनता? मोदी का चमत्कार क्या कोई रंग लाएगा या नहीं? Point Of View के इस ख़ास episode मे उत्तराखंड के विधान सभा चुनाव पर एक ख़ास चर्चा…
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    ओपिनियन पोल लोगों का मन बताते हैं या हवा बनाते हैं!
    26 Jan 2022
    यूपी चुनाव के नित-नये कराये और दिखाये जा रहे ओपिनियन पोल आखिर किसलिए हैं ? वे लोगों की ओपिनियन बता रहे हैं या लोगों के बीच किसी के लिए ओपिनियन का निर्माण कर रहे हैं? #AajKiBaat के नये एपिसोड में…
  • railway
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    रेलवे भर्ती मामला: बिहार से लेकर यूपी तक छात्र युवाओं का गुस्सा फूटा, पुलिस ने दिखाई बर्बरता
    26 Jan 2022
    परीक्षार्थियों के विरोध-प्रदर्शन के बाद रेलवे ने एनटीपीसी, लेवल-1 की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। रेलवे ने एक समिति भी बनाई है, जो विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से आयोजित परीक्षाओं में सफल…
  • constitution
    राज वाल्मीकि
    विशेष: कौन उड़ा रहा है संविधान की धज्जियां
    26 Jan 2022
    जिस तरह से धर्म-संसदों का आयोजन किया जा रहा है उससे लगता है कि इस देश में कोई संवैधानिक व्यवस्था है ही नहीं। देश की बड़ी आबादी की उपेक्षा ऐसे की जाती है मानो ये इस देश के नागरिक ही न हों।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License