NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में आज फिर एक हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 71 मरीज़ों की मौत
देश में कोरोना के आज 1,086 नए मामले सामने आए हैं। वही देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 871 रह गयी है।

न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Apr 2022
covid
प्रतीकात्मक फ़ोटो, साभार: लाइवमिंट

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 6 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के आज फिर एक हज़ार से ज़्यादा यानी 1,086 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि पिछले दो दिनों से कोरोना के एक हज़ार से भी कम नए मामले सामने आ रहे थे। इसके अलावा देश में 24 घंटो में कोरोना से 71 मरीज़ों की मौत हुई हैं। इनमें से 66 मरीज़ों की मौत केरल में हुई, महाराष्ट्र में 4 मरीज़ की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत उत्तर प्रदेश में हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,198 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 183 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 30 हज़ार 925 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 21 हज़ार 487 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.76 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 24 लाख 97 हज़ार 567 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 871 रह गयी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 85 करोड़ 4 लाख 11 हज़ार 569 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 15 लाख 49 हज़ार 699 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 79 करोड़ 20 लाख 27 हज़ार 412 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 81 हज़ार 374 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,086 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 354 मामले, मिज़ोरम से 149 मामले, महाराष्ट्र से 136 मामले, दिल्ली से 112 मामले, हरियाणा से 69 मामले, उत्तर प्रदेश से 36 मामले, पश्चिम बंगाल से 34 मामले, तेलंगाना से 30 मामले, कर्नाटक से 29 मामले, तमिलनाडु से 24 मामले, ओड़िशा से 15 मामले, गुजरात और हिमाचल प्रदेश से 13-13 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, पंजाब और जम्मू कश्मीर से 12-12 मामले, मध्य प्रदेश से 7 मामले, उत्तराखंड और मणिपुर से 6-6 मामले, आंध्र प्रदेश और राजस्थान से 5-5 मामले, गोवा और मेघालय से 4-4 मामले, छत्तीसगढ़ और चंडीगढ़ से 3-3 मामले, सिक्किम से 2 मामले और एक-एक मामला बिहार, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश से सामने आया है। बीते दिन असम, झारखण्ड, पुडुचेरी, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।


बाकी खबरें

  • Purvanchal
    विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: पूर्वांचल में खाद के लिए हाहाकार, योगी सरकार ने किसानों को फिर सड़कों पर ला दिया
    10 Dec 2021
    चंदौली के किसान कड़ाके की ठंड में सहकारी समितियों के सामने दिन भर लाइन लगा रहे हैं। खाद न मिलने से परेशान किसान हर रोज़ अपनी नाराज़गी व्यक्त कर रहे हैं। 1200 रुपये की बोरी ब्लैक में 1400 से 1500…
  • sudan
    पीपल्स डिस्पैच
    संयुक्त राष्ट्र और अफ़्रीकी संघ ने किया सूडान में तख़्तापलट से बनी सरकार का समर्थन, लेकिन सड़कों पर लोगों का संघर्ष जारी
    10 Dec 2021
    प्रदर्शनकारी इस बात से सहमत नहीं हैं कि सैनिक तानाशाही की कठपुतली सरकार की समर्थन देकर "वास्तविक लोकतंत्र" लाया जा सकता है। जबकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने, "सैन्य नागरिक शासन" के प्रतीक के तौर पर…
  • human rights
    राज वाल्मीकि
    अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार और हमारे बुनियादी सरोकार
    10 Dec 2021
    “मानवाधिकार वे चीज नहीं हैं जो लोगों के आनंद के लिए मेज पर रखी जाती हैं। ये ऐसी चीजें हैं जिनके लिए आप लड़ते हैं और फिर आप रक्षा करते हैं।“ –वंगारी माथई
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 8,503 नए मामले, 624 मरीज़ों की मौत
    10 Dec 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.27 फ़ीसदी यानी 94 हज़ार 943 हो गयी है।
  • RSS
    वसीम अकरम त्यागी
    बहुसंख्यकवाद का बढ़ता ख़तरा: पीड़ित को ही मुजरिम ठहराने की कोशिशें
    10 Dec 2021
    पिछले महीने नवंबर में प्रधानमंत्री मोदी रोम से पोप फ्रांसिस के साथ मुलाक़ात कर और उन्हें भारत आने का निमंत्रण देकर लौटे। इधर प्रधानमंत्री मोदी की पार्टी के ही अनुषांगिक संगठनों के लोग ईसाई समुदाय को…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License